Blog

  • पंजाबः रामामंडी में ट्रक और बाइक की टक्कर में 6 वर्षीय बच्ची की मौत 

    पंजाबः रामामंडी में ट्रक और बाइक की टक्कर में 6 वर्षीय बच्ची की मौत 

    बठिंडाः जिले की रामामंडी में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। आज शाम 4 बजे के करीब रिफाइनरी रोड पर बाइक और ट्रक की भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चालक और उसकी बहन घायल हो गए, जबकि चालक की 6 साल की भांजी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान वीरपाल कौर निवासी गांव संदोहा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत हैल्पलाइन वेल्फेयर सोसायटी के स्वयंसेवक बोबी सिंगला साथियों सहित एबुलेंस लेकर हादसे वाली जगह पर पहुंचे और गंभीर लड़की को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

  • पंजाबः PSIDC के कार्यकारी डायरेक्टर एसपी सिंह गिरफ्तार 

    पंजाबः PSIDC के कार्यकारी डायरेक्टर एसपी सिंह गिरफ्तार 

    मोहालीः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्लॉट घोटाला मामले में पीएसआईडीसी के कार्यकारी डायरेक्टर एसपी सिंह को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसपी सिंह को उनके पिता के अंतिम संस्कार के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिंह वरिष्ठ पत्रकार एनएस परवाना के बेटे हैं जिनका शनिवार को मोहाली के फेज 6 श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

    जि़क्रयोग्य है कि पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने वीरवार को पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और आईएएस अधिकारी नीलमा समेत पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पीएसआईडीसी) के 10 सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ औद्योगिक प्लाट को एक डिवेल्पर (रियाल्टार), कंपनी को तबदील करने, आवंटित करने और प्लॉट काटकर टाउनशिप की स्थापित करने की मंजूरी देने के आरोप में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। इनमें कार्यकारी डायरेक्टर एसपी सिंह का नाम भी शामिल है। इस केस में रियाल्टार फर्म गुलमोहर टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के तीन मालिकों, भागीदारों को भी नामजद किया गया।

  • पंजाबः पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प

    पंजाबः पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प

    संगरूरः सीएम भगवंत मान की रिहायिश के सामने कंप्यूटर टीचर्स यूनियन की ओर से मार्च निकालने का प्रोग्राम रखा गया था। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की ओर से 6वें पे कमिशन को लागू करने की मांग को लेकर सीएम हाउस तक पहुंच की गई थी। इस मौके पर उनकी ओर से सीएम मान के आवास की ओर मार्च निकालने की कोशिश की गई, जिस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

  • हटली स्कूल के छात्र दो दिवसीय टूर पर रवाना

    हटली स्कूल के छात्र दो दिवसीय टूर पर रवाना

    बिधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हरी झंडी देकर किया रवाना

    पढ़ाई के साथ साथ हर गतिविधि में छात्रों को निपुण बनाऐ स्कूल स्टाफ : देवेन्द्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली के 87 छात्र दो दिवसीय भ्रमण के लिए रवाना हुए। ओर दो दिवसीय भ्रमण में हटली स्कूल के छात्र बाघा बॉर्डर गोल्डन टैम्पल अमृतसर एवं साइंस सिटी जालंधर को निहारेंगे। वहीं हटली के दो दिवसीय भ्रमण पर निकले छात्रों को कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हरी झंडी देकर रवाना किया।  कुटलैहड़ कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद ओर छात्रों को भ्रमण करवा कर देश अभिन्न कलाकृत्यों एवं जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए कुर्वानीया दी हैं उनके इतिहास को भी बताना चाहिए। हटली स्कूल के छात्र बाघा बॉर्डर में जाकर यह जानकारी हासिल करेंगे। कि हिंदुस्तान ओर पाकिस्तान की सीमा पर किस प्रकार हमारे भारतीय सैनिक देश के 140 करोड़ आवादी की रक्षा करते है। 

    कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को शिक्षा का एक मॉडल बनाया जाएगा और कुटलैहड़ के हर स्कूल में शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिवधियों पर भी छात्रों के कॉम्पीटिशन करवाये जाएंगे। जिससे स्कूल में आने वाला हर छात्र आत्म निर्भर बनकर कही भी अपने जीवन को निखार सके। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि पंजाव के साथ लगते जिला ऊना बीते कुछ समय मे नशे की गिरिफ्त में धंसता जा रहा है। जो एक चिन्ता का विषय है। लेकिन कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अधिकतर स्कूलों में स्कूल स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों पर रखी नजर से नशे का प्रभाव न के बरावर है। लेकिन हमारे बच्चे नशे जैसे विकारों में न धंसे ओर पढ़ाई पर अपना फोकस रखें। उसके लिए हमें अपने बच्चों पर पैनी नजर रखनी होगी ताकि हमारे बच्चे और हमारा समाज नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर एक अच्छा समाज बन सके। 

    देवेन्द्र भुट्टो ने हटली स्कूल के छात्रों को दो दिवसीय भ्रमण की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों के भ्रमण के खर्च के लिए 5100 रुपये की नकद राशि भी स्कूल प्रिंसिपल को प्रदान की। इससे पूर्ब हटली स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह ठाकुर प्रवक्ता बिबेकशील शर्मा ,सुशील रिंकू, इंद्र सिंह, नीलम कंचन, अरुण शास्त्री, एवं समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा भुट्टो का स्वागत किया गया।

    – गरीबी रेखा से नीचे परिवार का बच्चा भी करेगा परीक्षा में टॉप

    भुट्टो ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे के परिवार का बच्चा आर्थिकी में मजबूत न होने के कारण पढ़ाई मध्य में छोड़ देता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र मेरा परिवार है। और मेरे कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कोई भी बच्चा आर्थिकी से तंग आकर पढ़ाई मध्य में नहीं छोड़ेगा ओर सभी बच्चों की तरह वह भी टॉपर बनेगा। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल में हम खुद जाकर यह चयनित करेंगे। कि कही कोई छात्र पैसे की तंगी से आकर पढ़ाई को मध्य में तो नहीं छोड़ रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के उस अंतिम परिवार तक हम पहुँचेगे। जिनकी न कोई पार्टी है। और न ही कोई मदद करने वाला है। हमारा प्रयास कुटलैहड़ विस क्षेत्र में खुशहाली ओर समग्र विकास एवं हर छात्र को टॉप तक पहुंचाना है।  

  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के दो स्वयंसेवी ले रहे हैं राष्ट्रीय एकता दिवस में भाग: प्रोफेसर सिकंदर नेगी

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के दो स्वयंसेवी ले रहे हैं राष्ट्रीय एकता दिवस में भाग: प्रोफेसर सिकंदर नेगी

    ऊना/सुशील पंडित: एनएसएस काऊंसिल शिक्षा निदेशालय हायर एजुकेशन हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से करवाया जा रहा रायपुर मैदान स्कूल में 7 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई के 2 स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6 से 12 जनवरी 2023 तक करवाया जा रहा है , जिसमें देश के 16 राज्यों के लगभग 240 स्वयंसेवी भाग लेने पहुंचे हैं । राष्ट्रीय एकता शिविर का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति का आदान प्रदान करना है।

    सभी राज्य के युवा शिविर में अपने राज्यों की संस्कृति की झलक पेश करेंगे और एक-दूसरे राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं को जानेंगे, और हमारे महाविद्यालय एनएसएस के स्वयंसेवियो को दूसरे राज्यों के एनएसएस स्वयंसेवियो की सांस्कृतिक परंपराओं को को जानने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा ने एनएसएस के स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना को राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए उन्हे शुभकामनाएं दी।

  • BCCI ने सलेक्शन कमेटी का किया ऐलान, शामिल किए ये मेंबर, देखें लिस्ट

    BCCI ने सलेक्शन कमेटी का किया ऐलान, शामिल किए ये मेंबर, देखें लिस्ट

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। बोर्ड ने सलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय वरिष्ठ पुरुष चयन समिति नियुक्तियों की घोषणा की गई है। सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए व्यापक प्रक्रिया अपनाई।

    इसके बाद 18 नवंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए। उचित विचार-विमर्श के बाद सीएसी ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को चुना। इन इंटरव्यूज के आधार पर समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की सिफारिश की है।

  • श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया, श्रोता हुए भाव विभोर

    श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया, श्रोता हुए भाव विभोर

    ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र की  ग्राम पंचायत कठोह में सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में आयोजित की जा रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया ।भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकी का अवलोकन कराया गया। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्री कृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया ।कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भावविभोर हो गए।

    हरि नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता

    कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने बताया कि भगवान कथा विचार, वैराग्य ,ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है ।कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मानस पुण्य तो सिद्ध होते हैं। परंतु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है सच्चे हृदय से हरि नाम के सुमिरन मात्र से कल्याण संभव है। इसके लिए कठिन तपस्या और यज्ञ आदि करने की आवश्यकता नहीं है। जबकि सतयुग ,द्वापर और त्रेता युग में ऐसा नहीं था। इस मौके पर आयोजक रिटायर्ड कर्नल तरसेम चंद राणा, डॉक्टर ओम प्रकाश सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • पंजाबः Meet Hayer सहित इन मंत्रियों के बदले विभाग, देखें लिस्ट

    पंजाबः Meet Hayer सहित इन मंत्रियों के बदले विभाग, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। जिसमें पंजाब सरकार ने न सिर्फ नए बने मंत्री को विभाग आवंटित किए, बल्कि सीनियर मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। जिनमें सीएम मान के पास जेल विभाग, मीत हेयर काे खनन विभाग, डा. बलबीर सिंह काे स्वास्थ्य विभाग, चेतन सिंह जोड़ामाजरा काे खाद्य प्रसंस्करण विभाग, हरजोत बैंस को उच्च शिक्षा विभाग दिया गया हैं।

    डॉ. बलबीर सिंह काे राज्यपाल बीएल पुरोहित ने मंत्रिमंडल की शपथ दिलाई। बलबीर सिंह अपने परिवार समेत राजभवन पहुंचे हैं। इस मौके पर सीएम भगवंत मान, DGP, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष राघव चड्डा और हरपाल चीमा भी वहां पहुंचे। इसके साथ ही आप पार्टी के बाकी कार्यकर्ता भी राजभवन में पहुंचे हैं। 

  • जालंधरः निगम हाउस मीटिंग के बाद अकाली नेता चंदन ग्रेवाल ने रोकी कमिशनर की गाड़ी, देखें वीडियो

    जालंधरः निगम हाउस मीटिंग के बाद अकाली नेता चंदन ग्रेवाल ने रोकी कमिशनर की गाड़ी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नगर निगम का कार्यकाल 25 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। इसी दौरान आज निगम की आखिरी हाउस मीटिंग में भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार अकाली नेता चंदन ग्रेवाल को मीटिंग में जाने से रोका गया। जिससे आहत होकर नेता चंदन ग्रेवाल ने अपने समर्थकों के साथ निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश की गाड़ी रोक दी। मामले की जानकारी देते हुए निगम कमिशनर ने बताया कि हाउस में बैठक दौरान 10 बार मैसेज मिला, जिसमें कहा गया कि प्रधान साहब चंदन ग्रेवाल ने उनसे मिलना है।

    उन्होंने कहा कि प्रधान साहब को मिलने के लिए किसी ने मना नहीं किया है। निगम कमिशनर ने कहा कि चंदन ग्रेवाल ने हाउस के सामने आना था और कोई बात नहीं है। उसके बाद फिर प्रधान साहब साथियों के साथ मिलकर बाहर उनकी गाड़ी के आगे आकर बैैठ गए और कहने लगे उनसे मिले। निगम कमिशनर ने कहा आज शनिवार का दिन है, सरकारी छुट्टी है। हमने सिर्फ हाउस की मीटिंग रखी हुई थी। अगर किसी ने मिलना है तो समय लेकर मिले, लेकिन मेरी गाड़ी के आगे आकर बैठने सही नहीं है। 

  • मारूति सुजुकी कम्पनी हेतू साक्षात्कार 18 जनवरी को आईटीआई ऊना में

    मारूति सुजुकी कम्पनी हेतू साक्षात्कार 18 जनवरी को आईटीआई ऊना में

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में मारूति सुजुकी कम्पनी गुजरात द्वारा हंसालपुर यूनिट हेतू 18 जनवरी को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजकीय आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार भारत सरकार के नेशनल इम्पलाॅयमेंट एनहांसमेंट मिशन और एनईएएम के तहत एक से तीन वर्ष के प्रशिक्षण एवं तदोपरांत कम्पनी में समायोजन हेतू आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया साक्षात्कार में फिटर, डीजल मकैनिक, मोटर मकैनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई, बैल्डर, इलैक्ट्रिशियन, प्लास्टिक प्रोसैसिंग आॅप्रेटर, ट्रैक्टर मकैनिक, पेंटर जनरल में एनसीवीटी के तहत वर्ष 2018, 19, 20, 21 व 22 मंे पासिंग आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। 

    रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में कम्पनी द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों का उसी दिन पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को कम्पनी द्वारा प्रथम वर्ष 21 हज़ार रूपये सीटीसी तथा 15 हज़ार 800 रूपये नेट मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं देय होगी। 

    इसके अतिरिक्त इसी दिन उक्त ट्रेडों के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप टेªनिंग के लिए भी शिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड, मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई मार्कशीटस, हिमाचली बोनाफाईड सहित 2 पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।