Blog

  • खुद को जिंदा साब‍ित करने के लिए 102 साल के बुजुर्ग ने न‍िकाली अनोखी बारात, देखें वीडियो

    खुद को जिंदा साब‍ित करने के लिए 102 साल के बुजुर्ग ने न‍िकाली अनोखी बारात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक जिले में मृत घोषित किए जाने के बाद 102 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए अपनी बारात निकाली। बुजुर्ग व्यक्ति दुली चंद बाकायदा रथ में सवार हुए और बैंड बाजे के साथ सरकारी अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। रोहतक जिले के गांधरा गांव निवासी दुली चंद को कागजों में मृत घोषित करके उनकी पेंशन इस साल मार्च में बंद कर दी गई थी। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक विचित्र तरीका अपनाया। उन्होंने एक दूल्हे की तरह नोटों की माला पहनी और रोहतक शहर में मानसरोवर पार्क से नहर विश्राम गृह तक अपनी बारात निकाली और राज्य सरकार से उनकी पेंशन फिर से शुरू किये जाने की मांग की।

    दुली चंद और उनके समर्थकों ने सरकारी कार्यालय के रास्ते में तख्तियां भी ले रखी थीं, उनमें से एक में लिखा था थारा फूफा अभी जिंदा है’(102 साल)। अपनी इस शानदार यात्रा के अंत में, दुली चंद और जयहिंद, पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनीष ग्रोवर से मिले और उन्हें अपने कागजात दिखाते हुए उनकी पेंशन की बहाली की मांग की।

    आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में दुली चंद को मृत दिखाया गया था और उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई थी। दुली चंद के साथ आए जयहिंद ने कहा कि 102 वर्षीय व्यक्ति जीवित हैं और इसे साबित करने के लिए उनके पास आधार कार्ड, पारिवारिक आईडी और बैंक स्टेटमेंट हैं।

  • निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढही, 8 मजदूर दबे

    निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढही, 8 मजदूर दबे

    नई दिल्ली : दिल्ली की नामी आजाद मार्केट में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर ढह गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत ढहने से हुए घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में अब तक किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है। 

    शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के हुए हादसे की जानकीर मिलते ही मौके पर पहुंची दिल्ली दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। इमारत ढहने के बाद चपेट में आए चार मजदूरों को निकाला गया है, जबकि कुछ लोग अब भी दबे हुए हैं। इन्हें निकालने की कवायद जारी है। 

    जानकारी के अनुसार, पुरानी दिल्ली में बाड़ा हिंदूराव थाना अंतर्गत आजाद मार्केट के शीशमहल इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई। करीब एक महीने से इस इमारत का निर्माण कार्य जारी था। इस इमारत के गिरने से आस पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उसमें भी कई लोग दबे हुए हैं। निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक का नाम अजय जैन बताया जा रहा है है। बिल्डिंग नंबर 728 है। 

    उत्तरी जिला के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चार लोग घायल हुए हैं। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि राजधानी के आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की जगह पर मलबे में कई लोग फंसे है, जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

  • पंजाबः वेतन मिलने पर भी भड़के कर्मचारी, इस दिन विशाल रैली करने का किया ऐलान

    पंजाबः वेतन मिलने पर भी भड़के कर्मचारी, इस दिन विशाल रैली करने का किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने अपने मुलाजिमों को छह दिन की देरी के बाद अगस्त माह का वेतन जारी किया। मगर अब लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर आखिरकार प्रदेश के मुलाजिमों ने सूबे की नई सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है। साझा मुलाजिम मंच पंजाब और यूटी के बैनर तले पंजाब सरकार के कर्मचारी 14 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में विशाल रैली करेंगे।

    जहां कलम छोड़ हड़ताल जैसा फैसला लिया जा सकता है। चंडीगढ़ में रैली का आयोजन पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की ओर से घोषित जोनल स्तरीय रैलियों के समर्थन में किया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को साझा मुलाजिम मंच के चंडीगढ़ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारी इस बात पर सहमत नजर आए कि आप सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के समय मुलाजिमों से किए वादे पूरे करने की तरफ अब तक एक भी कदम नहीं उठाया गया, बल्कि अब मुलाजिमों को वेतन देने में भी देरी होने लगी है। 

    मंच के संयोजक रणजीव शर्मा, दविंदर सिंह बेनीपाल और जसमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के साझे बयान में कहा गया है कि आप ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही मुलाजिमों की लंबित मांगें, जिनमें पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना, डीए की बकाया किस्तें जारी करना, शामिल है, को लागू कर दिया जाएगा लेकिन अब तक मुलाजिमों को समय पर वेतन मिलने के बारे ही चिंता होने लगी है।

    मंच के सूबा संयोजक और पंजाब सिविल स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन सुखचैन सिंह खैरा ने कहा कि आप सरकार सोशल मीडिया की सरकार है, जिसने अब तक जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया है। साझा मुलाजिम मंच अपने सहयोगी मुलाजिम संगठनों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर लामबंदी करेगा, ताकि मुलाजिमों के किए वादों को पूरा कराया जा सके।

  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस हत्याकांड के गवाहों को दी धमकी, कहा- ‘कोर्ट जाएंगे तो अंजाम बुरा होगा’

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस हत्याकांड के गवाहों को दी धमकी, कहा- ‘कोर्ट जाएंगे तो अंजाम बुरा होगा’

    चंडीगढ़ः लॉरेंस गैंग के कनाडा बेस्ड गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ ने गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया है। फोन पर गोल्डी बराड़ धमकी दे रही है कि कोर्ट में गवाही देने गई तो अंजाम बुरा होगा। यह धमकी चश्मदीदों को फरीदकोट में युवक कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में मिल रही है। गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड भी है, जिसकी 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    गुरलाल पहलवान का पिछले साल गोलियां  मारकर कत्ल कर दिया गया था। गुरलाल के परिवार द्वारा इस केस की पूरी जांच करवाई जा रही है। जानकारी के अनुसार गोल्डी द्वारा दी जाने वाली धमकियों की शिकायत गवाह गुरजसविंदर सिंह ने फरीदकोट पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल फरवरी जिला परिषद मैंबर गुरलाल पहलवान का कत्ल कर दिया गया था, जिस का वह गवाह है।

    गोल्डी बराड़ उन्हें अदालत में ना जाने की फोन करके धमकियां दे रहा है। उसने बताया कि यह धमकियां उसे ही नहीं बल्कि अन्य गवाहों को भी मिल रही है। उल्लेखनिय है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ इस समय कनाडा में बैठा हुआ है और वह मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड का मास्टरमाइड भी है, जिसका 29 मई को गोलियां मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। 

  • नहीं रहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II  

    नहीं रहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II  

    लंदन : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रिटेन की महारानी जिस ताज को खास कार्यक्रमों में पहनती थीं, उसी में भारत का मशहूर हीरा कोहिनूर लगा है। इसके अलावा भी मुकुट में 2,867 हीरे लगे हैं। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर महारानी की मौत के बाद कोहिनूर हीरा भला किसका होगा। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ट्विटर पर कोहिनूर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे लेकर सवाल पूछ रहे हैं। दरअसल य मुकुट अगली महारानी को सौंपा जाएगा।

    दरअसल ब्रिटेन की नई महारानी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला होंगी जो एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकार में सबसे आगे प्रिंस चार्ल्स की पत्नी हैं। महारानी की मौत के बाद अब प्रिंस चार्ल्स भी राजा बन जाएंगे। जिस मुकुट की बात की जा रही है उसे वास्तव में राजा जॉर्ज छठे की ताजपोशी के लिए 1937 में बनाया गया था। इसके अलावा ताज में कई कीमती पत्थर भी लगे हैं। ताज में 1856 में तुर्की के तत्कालीन सुल्तान द्वारा महारानी विक्टोरिया को तोहफे में दिया गया एक बड़ा पत्थर भी है। ये उन्होंने क्रीमिया युद्ध में ब्रिटिश सेना के समर्थ के प्रति अपना आभार जताने के लिए दिया था। 

    कोहिनूर 105 कैरेट का हीरा है, जो प्लेटिनम के एक माउंट के साथ ताज से जुड़ा हुआ है। ब्रिटिश ताज के सामने यह क्रॉस के पास लगा है। क्वीन एलिजाबेथ ने इसी साल घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर डचेस कैमिला को भी क्वीन की उपाधि दी जाएगी। ऐसे में राजकुमार चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान कैमिला को ही कोहिनूर के साथ ताज सौंपा जाएगा। 

    लगभग 800 साल पहले भारत में एक चमचमाता पत्थर मिला था, जिसे कोहिनूर नाम दिया गया। कोहिनूर हीरा दुनिया के सबसे बड़े हीरे में से एक है। कूह-ए-नूर का मतलब रोशनी का पर्वत होता है। कहा जाता है कि ये भारत की गोलकुंडा खदान में मिला था। 1849 में जब ब्रिटिश उपनिवेश पंजाब में आया तो इसे अंतिम सिख शासक दलीप सिंह ने महारानी को भेंट किया था। कोहिनूर के साथ एक मिथक भी जुड़ा हुआ है। वह ये कि ये हीरा स्त्री स्वामियों के लिए भाग्यशाली है वहीं पुरुष स्वामियों के लिए ये दुर्भाग्य और मृत्यु का कारण बन सकता है।

  • 9 करोड़ की हैरोईन सहित किसान गिरफ्तार, ट्रैक्टर में छिपाकर ले जा रहा था खेप

    9 करोड़ की हैरोईन सहित किसान गिरफ्तार, ट्रैक्टर में छिपाकर ले जा रहा था खेप

    नई दिल्ली। भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सरहद से बीएसएफ ने एक किसान को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। जोकि सरहद के उस पार से हेरोइन लेकर आया था। हेरोइन का वजन 1 किलो 800 ग्राम है। जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 9 करोड़ के करीब बताई जा रही है।

    आरोपी अपने ट्रैक्टर में छिपाकर यह नशे की खेप लेकर आया था। यह बरामदगी जलालाबाद के नजदीक बीओपी एनएस वाला से हुई है। गिरफ्तार हुए किसान का नाम वकील सिंह है जो कि जलालाबाद के ही गांव धांडी कदीम का रहने वाला बताया जा रहा है।

  • राशिफल (शुक्रवार 09 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 09 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

    वृषः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

    मिथुनः नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    कर्कः धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    सिंहः सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    कन्याः ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे।

    तुलाः पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

    वृश्चिकः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

    धनुः कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।

    मकरः घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

    कुंभः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीनः वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।

  • पंजाबः 11 IAS और 16 PCS अधिकारियो के हुए तबादले, देखे लिस्ट

    पंजाबः 11 IAS और 16 PCS अधिकारियो के हुए तबादले, देखे लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। आज सरकार द्वारा जारी लिस्ट में 11 आईएएस और 16 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। लिस्ट निम्न प्रकार हैः

  • सतपाल सिंह सत्ती ने 63 लाख से बने लिंक रोड का किया लोकार्पण

    सतपाल सिंह सत्ती ने 63 लाख से बने लिंक रोड का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज 63 लाख रुपए की लागत से खानपुर मंदिर से मोहल्ला चौधरियां छत्तरपुर ढाडा सड़क के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। 
    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि छत्तरपुर में 42.39 लाख रुपए की लागत से बन रहे सब सेंटर भवन का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, जबकि इतनी ही धनराशि से सनोली में बन रहे सब सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इसके साथ ही 65 लाख रुपए से छत्तरपुर ढाडा सर्कुलर रोड पर पेवमेंट लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं संतोषगढ़ में 4.48 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का अस्पताल बन कर तैयार है, जिसे हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने जनता को समर्पित किया था। 
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 5.12 करोड़ रुपए की लागत से अजोली सर्कुलर रोड, छत्तरपुर ढाडा सर्कुलर रोड, बीनेवाल सर्कुलर रोड तथा संतोषगढ़ सनोली वाया मलूकपुर सड़क का सुधार किया गया है, जिससे पंजाब की सीमा तक लोगों बेहतर सड़क सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि रायपुर निचला 48.05 लाख रुपए की लागत से लिंक बनाया जाना प्रस्तावित है। 
    इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, प्रधान रेखा रानी, वार्ड सदस्य देवराज, तारो देवी, शीला देवी, जनक राज, बलबीर चंद, आशा देवी, सतपाल तथा मीरा देवी उपस्थित रहे। 

  • पंजाबः सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 10 नए अध्यक्ष किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    पंजाबः सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 10 नए अध्यक्ष किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अपने नए अध्यक्षों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी सोशल मीडिया पर साझी की सीएम मान ने कहा मुझे उम्मीद है कि जैसा कि नाम से पता चलता है, नगर रिफॉर्म ट्रस्ट के नए चेयरमैन ईमानदारी से शहरों के बुनियादी सुधारों के लिए काम करेंगे और पंजाब को फिर से एक रंगीन पंजाब बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन सभी सदस्यों का पंजाब की ‘रंगला पंजाब’ टीम में स्वागत है।