Blog

  • Delhi-NCR में इस फ्लू ने बढ़ाई लोगों की चिंता, ऐसे लक्षण न करें Ignore

    Delhi-NCR में इस फ्लू ने बढ़ाई लोगों की चिंता, ऐसे लक्षण न करें Ignore

    सेहत: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों H3N2 फ्लू काफी तेजी से फैल रहा है। ज्यादातर लोगों को बुखार, खांसी और सर्दी जैसी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि गलती से भी इस फ्लू को नॉर्मल न समझें। उन्होंने चेतावनी दी है कि ये फ्लू नॉर्मल फ्लू से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यदि सर्दी या खांसी से ज्यादा रहे तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें। परंतु काफी लोग यह नहीं जानते हैं कि ये वायरस कैसे फैलता है और इसके लक्षण क्या हैं।

    कैसे फैलता है यह फ्लू?

    H3N2 यह एक इस तरह का वायरल है जो सांस संबंधी दिक्कतें पैदा करती है। ये नॉर्मल सर्दी-जुकाम से बहुत ही अलग है क्योंकि यह ज्यादा समय तक रह सकता है और गंभीर हो सकता है। बदलते मौसम के साथ इम्यूनिटी कमजोर होती है और बहुत तेजी से फैलती है। इसके अलावा यह मुख्य तौर पर तब फैलता है जब कोई इंफेक्टेड मरीज खांसता या छींकता है। इससे छोटी-छोटी बूंद भी हवा में फैल जाती है। . यदि आप किसी भीड़-भाड़ वाली जगह में रहते हैं तो भी आप में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। . किसी इंफेक्टेड व्यक्ति के साथ एसी वाले कमरे से भी वायरल फैल सकता है। . यदि आप किसी वायरस से इंफेक्टेड किसी जगह को हाथ लगा लेते हैं या अपना चेहरा हाथ लगाते हैं तो भी वायरस आपके शरीर में एंट्री कर सकता है। सर्वे के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के 69% घरों में अभी कम से कम एक व्यक्ति में फ्लू या वायरल बुखार के लक्षण दिख रहे हैं।

    लक्षण

    इसके लक्षणों की बात करें तो सांस लेने में दिक्कत या घरघराहट होना . सीने में दर्द, . होंठ या नाखूनों का नीला पड़ जाना . बहुत ज्यादा कमजोरी या उलझन/भ्रम . बुखार जो कई दिनों तक ठीक न हो। एक्सपर्ट्स की मानें तो H3N2 के कारण कभी-कभी निमोनिया, ब्रोंकाइटिस या दिल और लंग्स की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।

    ऐसे करें बचाव

    इससे राहत पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आराम करें। खूब सारा पानी पिएं। यदि बुखार हो रहा है तो डॉक्टर के मुताबिक बताई गई मात्रा में पैरासिटामोल लें। जिन लोगों में वायरस का खतरा ज्यादा हो वो 48 घंटे के अंदर एंटीवायरल दवाईयां ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जब तक डॉक्टर न बोले तब तक किसी भी तरह की एंटीबायोटिक दवाई न लें। ज्यादातर लोग 5-7 दिनों में ठीक हो जाते हैं। बुखार भी आमतौर पर 3 दिन में उतर जाता है परंतु खांसी हफ्तों तक रह सकती है।
  • Punjab News: 4 फर्जी पुलिस कर्मी कार सहित गिरफ्तार, वर्दी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 फर्जी पुलिस कर्मी कार सहित गिरफ्तार, वर्दी बरामद, देखें वीडियो

    पुलिस वर्दी पहनकर लोगों से वसूलते थे पैसे

    मोगाः पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के तहत अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने फर्जी पुलिस गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, थाना अजीतवाल पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली पुलिस वर्दियां भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह उर्फ रवि, चंद सिंह उर्फ कमलू, गुरविंदर सिंह उर्फ लाली और धीरा सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट डिज़ायर कार और कुल 5 पुलिस वर्दियां बरामद की गई है। जिनमें 2 एनजीओ रैंक की और 3 सिपाही रैंक की बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नकली पुलिस वर्दियों की आड़ लेकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और रिमांड पर लेकर यह पता लगाया जाएगा कि यह गिरोह कब से सक्रिय था, कितने लोगों को ठगा जा चुका है और इनमें और कौन-कौन शामिल है।
  • कुटलैहड़ में भाजपा द्वारा जीएसटी कम होने पर धन्यवाद सम्मेलन आज

    कुटलैहड़ में भाजपा द्वारा जीएसटी कम होने पर धन्यवाद सम्मेलन आज

    सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तीन बजे पहुंचेंगे होटल कर्ण राज: दविंदर भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी 1 अक्टूबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य धन्यवाद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए Next GEN GST Reforms के प्रति आभार प्रकट करने के लिए किया जा रहा है।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का आयोजन बुधवार को दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय, होटल कर्णराज, बंगाणा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए इन सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और आभार व्यक्त करें।

    भुट्टो ने कहा कि अनुराग ठाकुर का कुटलैहड़ आगमन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन भाजपा की मजबूती और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनेगा।भाजपा पदाधिकारियों ने भी लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाया जा सके।

  • स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत थानाकला अस्पताल में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत थानाकला अस्पताल में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    कुटलैहड़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को देने के लिए अस्पतालों में पूरा किया स्टाफ:विवेक शर्मा ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना और समाज में स्वस्थ परिवार की नींव रखना है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कुटलैहड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कुटलैहड़ के सिविल अस्पताल बंगाणा और थानाकलां को और सुदृढ़ किया जाएगा। यहाँ पूर्णकालिक स्टाफ, हर प्रकार के रक्त व पैथोलॉजी टेस्ट, जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाइयों की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और वृद्धाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से न केवल महिलाओं का स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि परिवार और समाज भी सशक्त होगा। शिविर में महिलाओं के लिए गायनेकोलॉजी, नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत चिकित्सा, हृदय रोग, शुगर व ब्लड प्रेशर जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और लैब टेस्ट जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 500 से अधिक मरीजों की जांच की। इस मौके पर स्वास्थ्य स्टाफ एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
  • नगर निगम हाउस में हुआ हंगामा, ज़मीन पर बैठे कांग्रेस और ‘आप’ के पार्षद

    नगर निगम हाउस में हुआ हंगामा, ज़मीन पर बैठे कांग्रेस और ‘आप’ के पार्षद

    चंडीगढ़: नगर निगम हाउस की बैठक में आज जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कई मुद्दों पर सदन में जोरदार नारेबाज़ी की और मेयर (महापौर) से जवाब मांगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछली बैठक की मिनट्स पूरी तरह मनमानी तरीके से तैयार की गई हैं और बैठक के दौरान उन्हें बेवजह मार्शल द्वारा बाहर निकाला गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਹੰਗਾਮਾ, ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੀ ਤਕਰਾਰ ‘ਚ ਮਾਰਸ਼ਲ ਬੁਲਾਕੇ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ

    लगभग एक घंटे तक हाउस की बैठक में हंगामा चलता रहा। स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब कांग्रेस के पार्षदों ने पिछली बैठक के मिनट्स की प्रतियां फाड़ कर मेयर की मेज़ पर फेंक दीं। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने हंगामा करने और मिनट्स की प्रतियां फाड़ने वाले पार्षदों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। उन्होंने सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुण मेहता और पार्षद प्रेमलता को भी मिनट्स की प्रतियां फाड़ने पर हाउस से बाहर निकालने का आदेश दिया।

  • अपर कोटला कलां के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम

    अपर कोटला कलां के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना ऊना द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के तहत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को परियोजना के अरनियाला वृत्त के तहत अपर कोटला कलां के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत पर्यवेक्षक वीना रानी ने की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषक तत्वों से परिपूर्ण व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया।

    इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को पोषण माह के दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए पोषक आहार की जानकारी दी गई। इस मौके पर पोषण के पांच सूत्र जिनमे सुनहरे 1000 दिन, एनीमिया, डायरिया, स्वच्छता और पौष्टिक आहार पर विशेष रूप से बल दिया गया। पोषक आहार में विशेष रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह दी गई। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं,धात्री माताओं और नवजात शिशुओं के पोषण पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। आयरन फोलिक एसिड के साथ-साथ मिनरल्स युक्त आहार लेने की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।

  • एशिया कप के बाद बड़ा झटकाः अब किसी विदेशी T20 League में नहीं खेल पाएंगे पाक खिलाड़ी

    एशिया कप के बाद बड़ा झटकाः अब किसी विदेशी T20 League में नहीं खेल पाएंगे पाक खिलाड़ी

    नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी तानाशाही पर उतर आए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीगों में खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार विदेशी टी20 लीगों और टूर्नामेंट्स में खेलने के लिए खिलाड़ियों की NOC फिलहाल रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने यह फैसला एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ 5 विकेट की हार के बाद लिया है।

    ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में और पाकिस्तानी समाचार पोर्टल सैम टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी समेत 7 बड़े खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने के लिए NOC मिल चुकी थी, लेकिन फिलहाल उसपर रोक लगा दी गई है। 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 30 सितंबर को होने वाले ILT20 ऑक्शन में बोली लगने वाली है। मतलब साफ है कि PCB के आदेश अनुसार फिलहाल पाकिस्तानी प्लेयर विदेशी लीगों में नहीं खेल पाएंगे।

    यह भी गौर करने वाली बात है कि PCB की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को बोर्ड सालभर में सिर्फ 2 विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति देता है। एक तरफ बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के साथ डील साइन कर चुके हैं। वहीं मोहम्मद रिजवान बिग बैश लीग में ही मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वाले हैं। बदा दें कि BBL का अगला सीजन 14 दिसंबर से शुरू होगा।

    बाबर और रिजवान के अलावा शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान और हसन अली भी BBL ड्राफ्ट में चुन लिए गए थे। इसका मतलब BBL के अगले सीजन में कुल 7 पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलने वाले हैं, लेकिन PCB चीफ मोहसिन नकवी के नए फैसले के कारण शायद ऐसा ना हो पाए। याद दिला दें कि मोहसिन नकवी एशिया कप फाइनल के बाद ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे। उस घटना के बाद नकवी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ तक कहा गया।

  • मतदाता सूची के पूर्वावलोकन हेतु नगर निगम ऊना में विशेष बैठकें 1, 3 और 4 अक्तूबर को

    मतदाता सूची के पूर्वावलोकन हेतु नगर निगम ऊना में विशेष बैठकें 1, 3 और 4 अक्तूबर को

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले शहरी निकायों के चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की पूर्वावलोकन प्रति(प्रीव्यू कॉपी) तैयार कर दी गई है। यह प्रति नगर निगम ऊना कार्यालय में सभी हितधारकों एवं नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

    नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निगम वासियों से अपील की है वे 1, 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित बैठकों में भाग लेकर अपने-अपने वार्ड अथवा मतदान केंद्र से संबंधित मतदाता सूची का ध्यानपूर्वक निरीक्षण करें। यदि किसी वार्ड में किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया हो अथवा गलत प्रविष्टि दर्ज हो गई हो, तो नागरिक बैठक के दौरान अपने सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी सुझाव बैठक की कार्यवाही में शामिल किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने प्रतिभागियों से आहवान किया कि बैठक के उपरांत कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर अवश्य करें।

  • Punjab News: घर से नगदी और सोने-चांदी के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से नगदी और सोने-चांदी के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के उपकार नगर इलाके में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जहां चोर घर का ताला तोड़कर घर की तिजौरी से नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता सनी कपूर ने बताया कि वह रात को अपने पुराने घर में गए हुए थे और ऐसे में उनके दूसरे घर में कोई नहीं था।

    सुबह जब उनकी पत्नी कशिश कपूर घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। इस दौरान कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सामान में से 50 हजार रुपये नगद, 3 तोले की सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठियां, 1 चांदी की चेन, एक जोड़ी पायल और 2 जोड़ी टॉप्स गायब थे। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में चप्पल पहनकर आया था और जाते समय बूट डालकर चला गया।

    इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक युवक टोपी पहनकर कंधे पर बैग टांगे हुए गली से बाहर जाते हुए साफ नज़र आ रहा है। सूचना मिलते ही कैलाश चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjabi Singer Rajvir Jawanda को लेकर अस्पताल ने जारी की अपडेट

    Punjabi Singer Rajvir Jawanda को लेकर अस्पताल ने जारी की अपडेट

    मोहालीः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में आज दोपहर 3:30 बजे जारी क्लिनिकल अपडेट सामने आया है। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी अपडेट के अनुसार राजवीर जवंधा जीवन सहायिता पर हैं। उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति नाजुक बनी हुई है, मस्तिष्क की गतिविधि कम है और उन्नत डॉक्टरी प्रबंधकों के बावजूद कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं हुआ है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੀ ਹਾਲਤ ਅਜੇ ਵੀ ਨਾਜ਼ੁਕ, ਐਮਆਰਆਈ ‘ਚ ਦਿਮਾਗ ਤੇ ਰੀੜ੍ਹ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ!

    मस्तिष्क की एमआरआई स्कैन में हाइपॉक्सिक परिवर्तन दिखाई दिए हैं, जो प्राइमरी सेंटर में दिए गए सीपीआर के सैकेंडरी हैं। रीढ़ की हड्डी की एमआरआई से सर्वाइकल और डोर्सल क्षेत्रों में व्यापक नुकसान का खुलासा किया है, जिसके परिणामस्वरूप सभी चारों अंगों में गहरी कमजोरी आई है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर सहायता की आवश्यकता पड़ेगी।