Blog

  • 74 साल के हुए PM Narendra Modi, Jalandhar सहित देश भर में नेताओं ने बधाई के साथ दिया केंद्र के 100 दिनों के काम का ब्योरा, देखें वीडियो

    74 साल के हुए PM Narendra Modi, Jalandhar सहित देश भर में नेताओं ने बधाई के साथ दिया केंद्र के 100 दिनों के काम का ब्योरा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गजों ने ने पीएम के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा बताया, राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स के जरिए बधाई संदेश देते हुए लिखा, प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    राकेश राठौर सहित बीजेपी नेताओं ने कहा कि प्रत्येक 3 दिन 2 अक्टूबर तक मानव सेवा से जुड़ी गतिविधियां करनी हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के चलते वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ होने की कामना करते हैं। नेताओं ने बीजेपी सरकार की हैट्रिक और प्रधानमंत्री मोदी के 3.0 के 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने मोदी सरकार के काम की सराहना की।

    वहीं लुधियाना में भाजपा नेता अनिल सरीन ने प्रेस वार्ता के जरिए 100 दिन के केंद्र सरकार के कारजकाल को लेकर कहा कि यह पहली सरकारी होगी जो अपने कारजकाल में 100 दिनों का ब्योरा दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में जो काम तेजी से हो रहा है, वह किसी भी सरकार के समय में नहीं हुआ है, उन्होंने कहा कि न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि मध्यम वर्ग के लिए भी करोड़ों रुपये की परियोजनाएं पारित की गई हैं। इसी के साथ युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ के विशेष पैकेज के अलावा कई अन्य अनुदान जारी किए गए हैं। वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है।

    उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण के संकल्प से अनेक असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक ऐसे निर्णायक नेता मिले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के काम किए। देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है। समुद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाई तक देश का मान बढ़ाने वाले मोदी जी दुनिया भर में शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा हैं।

  • BJP नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया विरोध

    BJP नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया विरोध

    महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा नेता की मौत होने की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं परिवार ने भाजपा नेता की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने इसे लूट और हत्या का मामला बताया है। भाजपा नेता की मौत की खबर फैलते ही चरखारी कस्बे के व्यापारियों ने पूरे बाजार को बंद कर विरोध जताया। जिले के सभी बड़े नेता और विधायक सदमे में हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री, दोनों विधायक, पूर्व सांसद और कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी वहां पहुंचे और कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि हर पहलू से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना चरखारी कोतवाली के पास की है, जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन पाठक का खून से लथपथ शव देर रात महोबा रोड पर मिला। इस खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और परिवार के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

    मृतक के भाई देवेंद्र पाठक ने आरोप लगाया कि लूट के बाद सचिन की हत्या की गई है। भाई ने बताया कि सचिन रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि सचिन की सोने की अंगूठियां, चेन, 11 हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया गया। इस घटना से परिवार सदमे में है। भाजपा नेता की हत्या की खबर पर राज्य मंत्री राकेश राठौर भी मौके पर पहुंचे। डीएम और एसपी को जल्द से जल्द मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और मदद का आश्वासन दिया।

    चरखारी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता की मौत से हम सभी दुखी हैं। मृतक के सिर पर गहरे घाव थे। उनकी चेन, अंगूठियां और मोबाइल गायब थे। जिससे यह साफ लगता है कि यह हत्या का मामला है। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि पुलिस को पहले एक्सीडेंट की सूचना मिली थी, लेकिन जब मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ युवक और उसकी बाइक वहां पड़ी मिली। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: NRI किडनैपिंग मामले में पुलिस को मिला शव, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NRI किडनैपिंग मामले में पुलिस को मिला शव, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के नकोदर के गांव कंग साहबू से किडनेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई मोहिन्द्र सिंह की हत्या की गई। एनआरआई मोहिन्द्र सिंह की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद उसकी लाश मोगा की नहर में फैंक दी गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ लाली और मनजोत सिंह उर्फ जोटा के रूप में हुई हैं। जिन्हें पुलिस ने नकोदर और अमृतसर से पकड़ा गया।

    देहात के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को मोहिंदर सिंह का अड्डा कंग साहबू के पास शाम लगभग 6:15 बजे उस समय अपहरण किया गया जब वह गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। आरोपियों ने अपनी आल्टो कार से उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी और जबरन उन्हें कार से बाहर खींचकर अगवा कर लिया। इस संबंध में थाना सदर नकोदर में 15 सितंबर 2024 को एफआईआर नंबर 108 के तहत मामला दर्ज किया गया।

    इस मामले की जांच के लिए एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसमें डीएसपी नकोदर कुलविंदर सिंह विर्क, इंस्पेक्टर पुष्प बाली (सीआईए जालंधर ग्रामीण) और एसएचओ सदर नकोदर एसआई बलजिंदर सिंह शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

    पहली सफलता 16 सितंबर 2024 को नकोदर में हरजिंदर सिंह उर्फ लाली की गिरफ्तारी के साथ मिली। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस अपराध को लालच और जल्दी पैसा कमाने की मंशा से अंजाम दिया गया था। दूसरे आरोपी मनजोत सिंह उर्फ जोटा को 17 सितंबर 2024 को अमृतसर के तरसिक्का इलाके से गिरफ्तार किया गया। जांच में यह पता चला कि आरोपियों ने मोहिंदर सिंह का मोबाइल फोन नहर में फेंक दिया था और अपने फोन दूसरी जगह फेंक दिए ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि जब मोहिंदर सिंह ने अपनी आवाज़ से मनजोत को पहचान लिया, तो आरोपियों ने तेजधार हथियार (दातर) से उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश मोगा के बाहरी इलाके में नहर में फेंक दी। पुलिस अब जल निकासी विभाग और एसडीआरएफ टीमों की मदद से नहर के जलस्तर को कम करके शव की तलाश कर रही है।

    अपराध में इस्तेमाल की गई आल्टो कार (PB-21-E-8888) भी बरामद कर ली गई है, जिससे आरोपियों के खिलाफ मामला और मजबूत हो गया है। मोहिंदर सिंह की लाश की तलाश अभी भी जारी है और मोगा क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस आगे की जांच के लिए रिमांड की मांग करेगी।

  • Jalandhar :  Civil Hospital से 5 वर्षीय मासूम हुआ लापता, किडनैपिंग का मामला दर्ज

    Jalandhar : Civil Hospital से 5 वर्षीय मासूम हुआ लापता, किडनैपिंग का मामला दर्ज

    जालंधर,ENS – सिविल अस्पताल से 11 सितंबर को लापता हुए बच्चे के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। यह मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। लापता हुए बच्चे की पहचान अंशु(5) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के रंधावा मसंदा के रहने वाले अनुसार राकेश द्वारा पुलिस दर्ज करवाने गए बयानों में कहा गया है कि वह बीती 11 सितंबर को अपने बेटे अंशु के साथ सिविल अस्पताल आए थे।

    बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गया। बच्चे के काफी देर तक सिविल अस्पताल और आसपास के बाजारों में तलाश की गई, मगर कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर बीएनएस 137(2) (अपहरण) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बच्चे की तलाश करने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

    कमिश्नरेट पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी की भूमिका सामने नहीं आई है, बच्चे की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि बच्चा काफी छोटा है और रास्ता भटक सकता है। मगर पुलिस की जांच जारी है जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: ट्रेन में व्यापारी से बदसलूकी मामले में सुनियारा बिरादरी ने की मीटिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेन में व्यापारी से बदसलूकी मामले में सुनियारा बिरादरी ने की मीटिंग, देखें वीडियो

    विधायक कुंवर विजय प्रताप ने मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाने का दिया आश्वासन

    अमृतसरः पिछली दिनी ट्रेन में आरपीएफ की ओर से सुनियारे के साथ की बदसलूकी मामले में सुनियारा बिरादरी ने टाहली वाला चौक में अहम बैठक की। बैठक में विधायक कुंवर विजय प्रताप ने शिरकत की। उन्होंने मामले की निंदा करते इसे सरकार के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कुंवर विजय प्रताप ने बताया कि यह बहुत निंदनीय घटना है। अक्सर व्यापारियों की ओऱ से अपना सामान एक शहर से दूसरे शहर तक लेजाया जाता है, लेकिन पिछले दिनी ट्रेन में सफर के दौरान व्यापारी के साथ आरपीएफ पुलिस की ओर से पूछताछ की जाती है। जिसके बाद पुलिस व्यापारी का माल अपने कब्जे में ले लेती है। इसके बाद अब व्यापारी को बार-बार तंग परेशान किया जा रहा है। जो निंदनीय है। इस संबंधी सुनियारा बिरदरी के प्रधान का कहना है कि व्यापारी कई सालों से अपना माल बाहर लेकर जाते है लेकिन आज तक कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई। पिछली दिनी अंबाला कैंट में पुलिस ने जानबूझकर हमारे एक साथी को रोकर उसका सामान जब्त कर लिया है और बिना बात परेशान किया जा रहा है। मीटिंग में मामले को लेकर नोटिस लिया गया है ताकि आगे से कोई ऐसी घटना न हो सके।
  • Punjab News: महिला के पैर छू-कर छीनी बालियां, स्नेचर हुआ फरार, देखें CCTV

    Punjab News: महिला के पैर छू-कर छीनी बालियां, स्नेचर हुआ फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला चेबवाल के मौली पिंड से सामने आया है। जहां बुजुर्ग महिला की बाइक सवार ने स्नेचर सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवरा का कहना है कि स्नेचर ने घटना को अंजाम देने से पहले माता के पैर छूए। जिसके बाद वह एक तोले की सोने की बालियां छीनकर माता को धक्का देकर फरार हो गया। परिवार ने कहा कि माता 82 वर्षीय राकेश रानी पड़ोसियों के घर गई हुई थी। जब वह अपने घर वापस जा रही थी, तभी गली में एक बाइक सवार युवक वहां पर पहले से खड़ा था। जब वह महिला राकेश रानी वहां से अपने घर के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार युवक उसके पास पहु़ंचा और उनको रोकता है। रोक कर उनके उनके पैर छूए। इसके बाद युवक ने राकेश रानी के सिर से चुन्नी को नीचे सरकाया और कानों से सोने की बालियां निकालने लगा, जिस पर राकेश रानी ने शोर मचाया तो बाइक सवार धक्का देकर कर फरार हो गया। बाइक सवार द्वारा धक्का दिए जाने से राकेश सड़क पर गिर गई। शोर सुनकर गली का रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार हाथ नहीं आ सका। थाना चब्बेवाल के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह के टाइम यह घटना हुई है। पुलिस सीटीसी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
  • Bigg Boss Winner की जान को खतरा! पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    Bigg Boss Winner की जान को खतरा! पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    नई दिल्लीः बिग बॉस विजेता और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुत्रों से जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को एक इनपुट मिला था कि दिल्ली में प्रोग्राम करने आए मुनव्वर फारूकी को कुछ लोग निशाना बना सकते हैं।

    मुनव्वर, यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ दिल्ली के होटल सूर्या में रुके हुए थे। सूत्रों के मुताबिक शूटरों ने होटल सूर्या की भी रेकी की थी। शनिवार को मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे। मुनव्वर फारूकी के खतरे का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आईजीआई स्टेडियम पहुंची और मैच कुछ देर के लिए रुकवाया गया था। दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी का पूरा बंदोबस्त देखा और उसके बाद मैच शुरू हुआ।

    इन दिनों कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी विवादों में घिरे हुए हैं। धर्मशाला में स्थानीय युवाओं ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कामेडियन मुनव्वर फारूकी आए दिन हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणियां करता रहता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति का देवभूमि में आना निंदनीय है और इसका पूर्ण रूप से विरोध किया जाएगा।

  • Punjab News: Civil Hospital में बातों में उलझाकर पर्स लेकर महिला फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Civil Hospital में बातों में उलझाकर पर्स लेकर महिला फरार, देखें CCTV

    गुरदासपुरः जिले के सिविल अस्पताल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला को बातों में उलझा कर दूसरी महिला उसका पर्स लेकर फरार हो जाती है। दरअसल शातिर महिला दूसरी महिला को बातों में उलझा लेती है। जिसके बाद शातिर महिला हाथ में पकड़ा रूमाल पीछे ले जाती है और महिला के पीछे पड़े पर्स को छिपाकर चुरा लेती है।

    इस दौरान शातिर महिला दूसरी महिला के सामने ही पर्स को लिफाफे में डाल लेती है, लेकिन दूसरी महिला को कुछ पता नहीं चलता। जिसके बाद शातिर महिला वहां से बड़े आराम से चली जाती है। महिला को पर्स चोरी होने का तब पता चलता है जब वह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालती है। पीड़ित ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए आई हुई थी। पीड़िता के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज से साथ एक ऑडियो वायरल करके महिला को पकड़ने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि पर्स में सोने की अंगूठी, मोबाइल, 5 हजार की नगदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

    कलानौर कस्बे के नजदीक मंझ गांव के रहने वाले संदीप ने बताया कि उसकी भाभी गर्भवती है, और उसकी मां सिविल अस्पताल गुरदासपुर में जांच करवाने के लिए आई थीं। इसी बीच वह डॉक्टर के कमरे में चला गया लेकिन उसकी भाभी का पर्स गलती से बाहर कुर्सियों पर छूट गया। बाद में जब वे बाहर आए तो देखा कि पर्स वहां नहीं है, जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि जहां पर्स था, वहां दो महिलाएं बैठी थीं, जिनमें से एक बड़ी चालाकी से पर्स को रुमाल में छिपा रही थी। अब पीड़ित परिवार महिला की फुटेज जारी कर उसकी पहचान करने की अपील कर रहा है।

  • IndiGo की Flight में यात्रियों में हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    IndiGo की Flight में यात्रियों में हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः इंडिगो की फ्लाइट में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, केबिन में सामान रखने को लेकर 2 पैसेंजर्स में विवाद हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पैसेंजर्स को अन्य लोगों के सामने एक-दूसरे पर चीखते-चिल्लाते और धमकाते हुए देखा जा सकता है। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद केबिन क्रू और दूसरे पैसेंजर्स ने मामले तो शांत कराया।

    इन सबके बावजूद भी लड़ाई रुकी नहीं और दोनों एक दूसरे को धमकी देने लगे। वायरल हो रहे वीडियो में आप झगड़े में शामिल एक पैसेंजर को यह कहते हुए सुन सकते हैं, मेरे से बदतमीजी से कैसे बात कर रहा है। सॉरी बोलकर एहसान कर रहा है क्या। इस दूसरा शख्स धमकी भरे लहजे में कहता है, दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगा। साथ-साथ में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को भी उसने धमकाते हुए कहा कि कोई भी दिल्ली नहीं जा पाएगा, मैं इस फ्लाइट को उड़ने ही नहीं दूंगा। ऐसे ही फ्लाइट में हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

  • Punjab: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

    Punjab: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

    बठिंडा – जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गांव नाथपुरा में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान सुखदीप सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।

    पुलिस की तरफ से की गई जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदि था और शराब पीकर अपनी पत्नी और बेटे से मारपीट करता था। देर रात गांव नाथपुरा निवासी परमिंदर सिंह ने शराब पीकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की, जिसके बाद परमिंदर सिंह सो गया।

    सुखदीप सिंह ने गहरी नींद में सो रहे पिता परमिंदर पर कुल्हाड़ी से हमला उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह थाना नथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।