Blog

  • जालंधरः भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 70 किलों चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान तनवीर अहमद निवासी गांव मरमत जम्मू कश्मीर और वंशीर अहमद निवासी गांव वारोकां जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई प्रीतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान किशनगढ़ रोड के पास मौजूद थे।

    इस दौरान भोगपुर की तरफ़ से आ रहे कैटर चालक को रूकने के इशारा किया। जिसके बाद आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ट्रैफ़िक अधिक होने के कारण कैटर चालको को भागने का मौक़ा नहीं मिला। इस दौरान नाके पर मौजूद एएसआई प्रीतपाल सिंह ने पुलिस कैंटर चालक को रोककर तलाशी ली। तालाशी दौरान पुलिस को कैंटर से 70 किलो चूरा पोस्त के 3 बोरे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब सरकार का GST को लेकर बड़ा कदम

    पंजाब सरकार का GST को लेकर बड़ा कदम

    नई दिल्ली : आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ GST पर हुई विशेष बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के टैक्सेशन विभाग द्वारा GST को लेकर आज ‘मेरा बिल’ नाम की नई ऐप लांच की गई है। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्स की चोरी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के जितने भी ग्राहक हैं जो रोज़ाना वस्तुओं की खरीददारी करते हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ होगा। साथ ही राज्य के लोगों को जागरूक करने के मंतव्य से ये ऐप लांच की गई है।  जो भी ग्राहक अधिकतम 200 रुपए का सामान खरीदेगा और उसके बिल को ‘मेरा बिल’ ऐप पर अपलोड करेगा तो उसे एक हजार रुपए का इनाम मिलेगा।

    वित्त मंत्री बोले ‘बिल लाओ, इनाम पाओ।’ इस योजना से टैक्स की कलेक्शन में बड़े स्तर पर इज़ाफा होगा। बता दें कि जिन वस्तुओं पर वैट लगता है जैसे कि पेट्रोल, डीज़ल, क्रूड ऑइल आदि इन पर ये स्कीम लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी 7 अक्तूबर को पहला लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। 2 लाख का सामान खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम दस हज़ार रुपए का इनाम मिलेगा। प्रत्येक महीने के पहले हफ्ते में ये लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और सिर्फ एक व्यक्ति एक महीने में एक ही इनाम ले सकता है। इसको लेकर विशेष अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है जो इनाम निकाला करेंगे। वहीं हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जो भी दुकानदार फर्ज़ी सामान बेचता हुआ पाया गया उसके खिलाफ सरकार के द्वारा सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि टैक्सेशन विभाग टैक्स चोरी करने वालों को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है और पिछले दिनों उन्होंने खुद तथा अन्य अधिकारियों ने नैशनल हाईवे पर जाकर 100 ट्रकों को पकड़ा था। उन्होंने कहा कि इस स्कीम से टैक्स पेयर्स और ग्राहकों को बहुत ही फायदा होगा और कोई भी दुकानदार फर्ज़ी सामान नहीं बेच पाएगा और जो दुकानदार ग्राहक को खरीदी हुई वस्तु का बिल नहीं देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इनामों पर सरकार को साढ़े 3 करोड़ रुपए का सालाना खर्च आएगा

  • दर्दनाक हादसाः बस ने बाइक सवार को कुचला, देखें CCTV

    दर्दनाक हादसाः बस ने बाइक सवार को कुचला, देखें CCTV

    बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया में दिल दहलाने वाला सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। हनुमानगंज (जीराबस्ती) पुलिस चौकी के समीप सोमवार की सुबह 9 बजे एक बाइक सवार शिक्षक को बस ने कुचल दिया। हादसे में शिक्षक की मौके पर मौत हो गई।इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरगइया के बारी निवासी अरविन्द कुमार उपाध्याय (55) बेरूआरबारी अन्तर्गत कम्पोजिट कन्या जूनियर हाईस्कूल सुखपुरा पर बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात थे। सोमवार सुबह 9 बजे स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे।

    इस दौरान हनुमानगंज (जीराबस्ती) पुलिस चौकी के समीप एक स्कूल बस ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 14 सेकेंड वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूली बस एक बाइक सवार कुचल देती है। पहले आगे का पहिया ऊपर चढ़ता है। इसके बाद भी बस चालक बस नहीं रोकता है। और दोबार बस के पिछले पहिए भी चढ़ा देता है। कुछ लोग पीछे से चिल्ला रहे होते हैं, इसके बावजूद भी बस चालक बस नहीं रोकता है। बस वहां से भगा ले जाता है।

    सोमवार की सुबह अरविन्द कुमार उपाध्याय बलिया शहर स्थित आवास से बाइक से विद्यालय जा रहे थे। अभी वे हनुमानगंज (जीरा बस्ती) पुलिस चौकी के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक में बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि अरविन्द की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पश्चात मौके पर भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। उधर जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली, तो परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता जी कन्या जूनियर हाईस्कूल सुखपुरा पर बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात थे। वहीं वह पढ़ाने जा रहे थे।

    इस दौरान यह हादसा हो गया है। हर दिन मैं ही उनको छोड़ने जाता है। बुजुर्ग होने की वजह से उनको बाइक चलाने में दिक्कत होती है। लेकिन आज अपने आप बाइक लेकर निकले थे। सुखपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि एक बाइक सवार को बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर पुलिस चौकी हनुमानगंज से चंद कदम दूर स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस व चालक को पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब :  4 किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : 4 किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब में नशा तस्करी को बंद करने और पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए अब पंजाब पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। वही पुलिस दुवारा नाके बंदी कर दूसरे राज्यों से आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस दुवारा मोगा के दोसांझ पिंड रोड पर नाकाबंदी की हुई थी, मुखबिर ने जानकारी दी की एक वरना गाड़ी जिसमेें 2 लोग सवार है, उनके पास कोई मादक पदार्थ है अगर उनकी जांच की जाए तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ मिल सकता है। पुलिस ने जब वरना गाड़ी को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक डिब्बे में 4 किलो अफीम बरामद हुई।

    एस.पी.डी अजय राज ने जानकारी देते हुए बताया यह दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले है और इनकी साडी जाँच की जा रही है की यह लोग यहाँ किसको अफीम सप्लाई करने आए थे और कहां से लाए थे इनको नाकेबंदी पर तलाशी के दोरान गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद हुई है। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके पर मामला दर्ज कर मानयोग अदालत में पेश किया जाएगा।

  • फगवाड़ाः खंभे से टकराने से बेकाबू कैंटर चालक हुआ घायल

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : शुगर मिल के नजदीक बेकाबू कैंटर एक खंभे से जा टकराया। जिससे कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भूपिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी होशियारपुर के तौर पर हुई है। जिसको राहगीरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक कैंटर चालक लुधियाना की ओर जा रहा था कि शुगर मिल के पास यह हादसा हो गया।

  • इस मामले को लेकर बंद की प्याज मंड‍ियां , गुस्से में क‍िसान और व्यापारी

    इस मामले को लेकर बंद की प्याज मंड‍ियां , गुस्से में क‍िसान और व्यापारी

    नासिकः प्याज सस्ता करने के ल‍िए केंद्र सरकार ने एक साथ दो दांव चल द‍िए हैं। पहले एक्सपोर्ट ड्यूटी 40 फीसदी कर दी और अब सहकारी एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) के जर‍िए र‍ियायती दर पर प्याज बेचने का एलान कर द‍िया। इन दोनों फैसलों की वजह से क‍िसान और प्याज व्यापारी दोनों सरकार से बहुत नाराज हैं। महाराष्ट्र के नास‍िक ड‍िस्ट्र‍िक्ट अन‍ियन एसोस‍िशन ने अन‍िश्च‍ितकाल के ल‍िए नास‍िक की प्याज मंड‍ियों को बंद रखने का एलान कर द‍िया है। नास‍िक न स‍िर्फ देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक ज‍िला है बल्क‍ि यहीं से सबसे ज्यादा प्याज एक्सपोर्ट भी होता है।

    व्यापारियों को मिला किसानों का समर्थन

    व्यापार‍ियों के इस संगठन को क‍िसानों का समर्थन है। क्योंक‍ि सरकार के इन दोनों फैसलों से क‍िसानों और व्यापार‍ियों दोनों को आर्थ‍िक नुकसान पहुंच रहा है। बताया गया है क‍ि कुछ जगहों पर क‍िसानों ने रास्ता रोकने भी प्लान बना ल‍िया है। नास‍िक के प्याज व्यापारी मनोज जैन ने क‍हा क‍ि सरकार का यह फैसला क‍िसानों और व्यापार‍ियों दोनों को नुकसान पहुंचाएगा। इसल‍िए सोमवार से मंड‍ियों को बंद रखने का फैसला क‍िया गया है। अगर कोई क‍िसान प्याज लेकर आ जाएगा तो उसकी नीलामी कर देंगे। उसका नुकसान नहीं होने देंगे। लेक‍िन हमारी ओर से मंड‍ियां बंद रहेंगी। क‍िसान भी इसमें सपोर्ट कर रहे हैं। क‍िसानों और व्यापार‍ियों दोनों ने आरोप लगाया है क‍ि सरकार स‍िर्फ उपभोक्ताओं के ह‍ित को देख रही है, उसे क‍िसानों की च‍िंता नहीं है।

    गुस्से में हैं क‍िसान 

    प‍िछले दो साल से क‍िसानों को लागत से भी कम भाव म‍िल रहा था तब सरकार कहां थी? तब क‍िसानों की मदद के ल‍िए सामने क्यों नहीं आई। महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक है, ज‍िसकी देश के कुल प्याज उत्पादन में ह‍िस्सेदारी करीब 42 फीसदी है। यहां प्याज मुख्य फसल है। ऐसे में सरकार के इन दोनों फैसलों से महाराष्ट्र के क‍िसान खासतौर पर गुस्से में हैं। क‍िसानों ने नासिक जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान क‍िया है।

    सरकार के दोनों फैसलों से क्यों गुस्से में हैं क‍िसान 

    सरकार ने प्याज एक्सपोर्ट पर ड्यूटी लगाने का जो फैसला ल‍िया है उससे एक्सपोर्ट का दाम महंगा हो जाएगा और दूसरे देश हमसे खरीदना बंद कर देंगे। इससे घरेलू मार्केट में उपलब्धता अच्छी हो जाएगी। दाम कम हो जाएगा लेक‍िन क‍िसानों को नुकसान हो जाएगा। बड़ी मुश्क‍िल से दो साल बाद क‍िसानों को अच्छा दाम म‍िलना शुरू हुआ था क‍ि सरकार ने उसे काबू में करने का दांव चल द‍िया। दूसरा फैसला एनसीसीएफ के जर‍िए 25 रुपये क‍िलो के ह‍िसाब से प्याज बेचने का है। इससे मार्केट पर दाम कम करने का दबाव पड़ेगा। लेक‍िन अच्छे भाव के इंतजार में बैठे क‍िसानों को इससे झटका लगेगा।

    एक्सपोर्ट ड्यूटी के ल‍िए कौन ज‍िम्मदार? 

    उधर, महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भारत दिघोले ने केंद्र सरकार द्वारा प्याज निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के फैसले के लिए नासिक जिले के कृषि विभाग के अध‍िकार‍ियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा क‍ि केंद्र सरकार तक गलत जानकारी पहुंचाने वाले अधिकारियों का तत्काल गढ़चिरौली जिले में तबादला किया जाना चाहिए। अगले 2 दिनों में नासिक जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा क‍ि प‍िछले दो साल से क‍िसानों को कभी एक रुपये, कभी दो रुपये तो कभी आठ रुपये तक का दाम म‍िल रहा है, जबक‍ि लागत इससे ज्यादा है। इस घाटे की भरपाई के ल‍िए केंद्र सरकार ने कुछ नहीं क‍िया। अब दाम थोड़ा सा बढ़ा क्या क‍ि उसे घटाने के ल‍िए पूरी मशीनरी लगा दी।

  • पंजाबः अगले 2 दिन स्कूल रहेंगे बंद, जाने मामला

    पंजाबः अगले 2 दिन स्कूल रहेंगे बंद, जाने मामला

    अमृतसरः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण एक बार फिर से पंजाब के हालात खराब होते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं तरनतारन में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट तरनतारन बलदीप कौर द्वारा 9 स्कूलों में 23 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।

    जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट बुड्ढा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुबली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेमकरण (लड़के), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वल्टोहा (लड़के), सरकारी मिडिल स्कूल तलवंडी सोभा सिंह, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कुट्टीवाला में पानी जमा होने के कारण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिके, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मरहाना में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत केंद्र के निर्माण के लिए 21 अगस्त से 23 अगस्त तक सरकारी छुट्टियां घोषित की गई हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਰੋਪੜ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਕਾਂਗਰਸ ਵਰਕਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚ ਜਗ੍ਹਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੀ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਕਤਲਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਕਾਗਰਸ ਹਾਈਕਮਾਨ ਵਲੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋ ਵਿਧਾਇਕ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੁੰ ਕਾਗਰਸ ਵਰਕਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਵਿਚ ਉਚ ਪੱਧਰੀ ਥਾ ਮਿਲੀ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਾਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾ ਦੇ ਵਿਚ ਖੂਸੀ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਸੁਕਰਾਨੇ ਵਜੌ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਰਤੀ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਤਲਗੜ੍ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਸੁਕਰਾਨਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਸਰਬਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਉਹਨਾ ਨਾਲ ਜਿਥੇ ਕਾਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਮੈਬਰਾ ਦੇ ਨਾਲ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਵਰਕਰ ਹਾਜਰ ਸਨ।

  • पंजाबः वाल्मीकि चौक पर धरने पर बैठे मजदूर, किया चक्‍का जाम

    पंजाबः वाल्मीकि चौक पर धरने पर बैठे मजदूर, किया चक्‍का जाम

    बरनालाः बस स्टैंड रोड के पास वाल्मीकि चौक पर मजदूरों ने धरना लगा दिया है। बताया जा रहा है कि मजदूरों बैठने के लिए बने शेड के आगे रेहड़ियां लगने से गुस्साए मजदूरों ने सड़क पर रोष धरना लगाकर रोड जाम करके जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे मजदूरों ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से रेहड़ियां को हटाने के लिए लिखकर दे दिया गया है। फिर भी रेहड़ियां नहीं हट रही हैं।

    मजदूर नेता मलकीत सिंह,सुरजीत सिंह आदि ने कहा कि लेबर चौक में मजदूर आकर बैठते हैं। वहां से वह अपनी रोजी रोटी के लिए जाते हैं। लेकिन उसके आगे खाली जगह छोड़ी हुई है। जिससे यातायात बाधित नहीं होता है। कई बार वहां पर खरीदारी करने आए लोग अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। परंतु अब वहां पर पक्के तौर पर रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई हैं। करीब 11 बजे जब उन्होंने इन रेहड़ियों का विरोध किया तो रेहड़ी संचालकों ने उनसे झगड़ा व गाली गलोच किया।

    जिसके चलते उन्होंने रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक ये रेहड़ियां नही हटेगी तब तक उनका धरना चलेगा। नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला के चेयरमैन रामतीर्थ मन्ना ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर जो भी अवैध रेहड़ियां खड़ी हैं, उन्हें तुरंत हटाने के लिए पुलिस को पहले ही लिख कर भेजा जा चुका हैं। थाना सिटी वन बरनाला के प्रभारी बलजीत सिंह ढ़िल्लों ने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

  • जालंधरः 12 वर्षीय बच्चे ने सांसद सुशील रिंकू को दिया अहम गिफ्ट

    जालंधरः 12 वर्षीय बच्चे ने सांसद सुशील रिंकू को दिया अहम गिफ्ट

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के से आप पार्टी के सासंद सुशील कुमार रिंकू को 12 वर्षीय बच्चे भव्या ने अहम गिफ्ट दिया। भव्या ने सासंद रिंकू के पिता बाबू रामलाल की पेटिंग बनाकर उनको गिफ्ट दिया। जिसके बाद सुशील रिंकू ने भव्या का धन्यावाद किया। बता दें कि हाल ही में दिल्ली सेवा विधेयक पर बहस के बीच आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया था। जिसके बाद रिंकू ने सांसद के बाहर खुद को जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन किया था।

    रिंकू ने अपने आप को लोहे की जंजीरों में जकड़ कर आजाद करो…आजाद के नारे लगाए थे। सिर पर शहीद-ए-आजम वाली बसंती रंग की पगड़ी पहन कर रिंकू ने संसद भवन के बाहर चक्कर लगाया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह अकेले ही अपने आप को लोहे की जंजीर में बांध कर वहां पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान रिंकू जब संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहां पर राहुल गांधी भी आए। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। राहुल गांधी सुशील रिकूं के पास आए और उनसे हाथ मिलाया।