Blog

  • सुखबीर बादल का ऐलान, शिरोमणि अकाली दल लड़ेगा गुरुद्वारा चुनाव

    सुखबीर बादल का ऐलान, शिरोमणि अकाली दल लड़ेगा गुरुद्वारा चुनाव

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन चुनाव लड़ेगी और सिख ‘संगत’ से गुरुद्वारों को आधुनिक ‘महंतों’ के चंगुल से मुक्त कराने की अपील की जिन्होंने “कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत से उन पर कब्ज़ा कर लिया है। एसएडी अध्यक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी। 

    सुखबीर ने की हरियाणा के सिखों से अपील

    अकाली अध्यक्ष बादल ने कहा कि हमारा ध्यान हरियाणा में सिखों को अपनी स्वयं की गुरुद्वारा समिति का अधिकार देने के अलावा, उन्हें वर्तमान समिति से मुक्त करने पर है जो आधिकारिक बैठकों में सभी प्रकार के झगड़ों और दुर्व्यवहारों में शामिल है, जो सभी सिद्धांतों और मानदंडों के खिलाफ है। अकाली अध्यक्ष बादल ने हरियाणा के सिखों से भी अपील की है कि वे बड़ी संख्या में खुद को मतदाता के रूप में नामांकित करें ताकि आगामी गुरुद्वारा चुनावों में अपने राज्य में ‘पंथ’ के गौरव को बहाल किया जा सके।

    बाढ़ को लेकर सीएम मान पर साधा निशाना 

    बादल ने कहा कि अकाली दल का दृढ़ विश्वास है कि पंजाब में हालिया बाढ़ एक मानव निर्मित त्रासदी है और इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बरसात शुरू होने से पहले बाढ़ नियंत्रण की कोई बैठक नहीं ली। उन्‍होंने कहा वह भाखड़ा और पोंग बांधों से बाढ़ के पानी की निकासी को नियंत्रित करने में भी विफल रहे और बाद में जब पंजाब के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई तो वह अपने बॉस अरविंद केजरीवाल के साथ आप के चुनाव कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भाग गए। इससे 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और 7 लाख एकड़ भूमि में धान की फसल नष्ट हो गई।

    बाढ़ प्रभावितों लोगों को मुआवजे देने में विफल आप सरकारः सुखबीर

    बादल ने बाढ़ प्रभावित किसानों और मजदूरों के लिए उचित मुआवजे की भी मांग की और कहा कि सरकार द्वारा जारी 186 करोड़ रुपये का मुआवजा कृषक समुदाय के घावों पर नमक छिड़कने के समान है। उन्होंने कहा कि आप ने गिरदावरी से पहले फसल क्षति के लिए अंतरिम राहत देने का वादा किया था, लेकिन पहले ही 3 खराब फसलों के लिए ऐसा करने में विफल रही है। बादल ने कहा, “पंजाब में बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त तक मुआवजा जारी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ चेक वितरित करके प्रचार की नौटंकी की, जिनके लिफाफे पर 40,000 रुपये छपे थे, लेकिन वास्तव में वे केवल 4,000 रुपये के थे। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी ने उन किसानों के लिए प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजे की मांग करने का संकल्प लिया है जिनकी फसल नष्ट हो गई।


    किसानों को गाद इकट्ठा करने की मिले अनुमति

    घर की क्षति के लिए 10 लाख रुपये, जान गंवाने वालों को 25 लाख रुपये मुआवजा, सभी खेत मजदूरों को 20,000 रुपये, प्रत्येक दुधारू पशु की हानि पर एक लाख रुपये और प्रत्येक बकरी की हानि पर 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इनके अलावा जिन लोगों के ट्यूबवेल बंद हो गए हैं, उनमें से प्रत्येक को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा, “मुआवजा उन लोगों को दिया जाना चाहिए जिन्होंने किराए पर जमीन ली है, साथ ही उन लोगों को भी जो नदियों और नदी के किनारे सरकारी जमीन पर खेती कर रहे हैं। 
    उन्होंने कहा कि चूंकि किसानों ने राज्य में नदियों और नालों में हुई सभी 60 दरारों को पाट दिया है, इसलिए इस स्वेच्छा से किए गए कार्य के लिए जिम्मेदार किसानों को मशीनरी, डीजल और रेत की थैलियों के माध्यम से हुई लागत का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “किसानों को अपने खेतों में जमा हुई गाद को इकट्ठा करने और उसका निपटान करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए।

  • पंजाबः चिट्टा बेचने आए युवक को लोगों ने किया काबू, हुआ हंगामा

    पंजाबः चिट्टा बेचने आए युवक को लोगों ने किया काबू, हुआ हंगामा

    पुलिस ने नशेड़ी को छोड़ा तो लोगों ने किया रोड़ जाम 

    पटियालाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी चिट्टा बेच रहे है। जिसे रोकने के लिए अब लोग खुद प्रयास कर रहे है। इसी के तहत थाना पसियाणा इलाके में आते गांव लंगड़ोई में ठीकरी पहरा लगाने के दौरान चिट्टा बेचने आए एक युवक को लेकर जमकर हंगामा हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक चिट्टा बेचने आया था, जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने इसे छोड़ दिया। इसके विरोध में बीते दिन लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। 
    धरने के बाद संगरूर रोड जाम हो गया तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आश्वासन दिया कि उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। लोगों की मांग पर डीएसपी के साथ रविवार को बैठक भी रखी गई। धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि देर रात गांव में एक युवक नशे की हालत में पकड़ा था, लेकिन पुलिस ने उस पर केस दर्ज नहीं किया। लंगड़ोई ही नहीं बल्कि शेरमाजरा, दूधण गांव व आसपास भी नशा धड़ल्ले से बिक रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਿੱਟੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚਿੱਟੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮੋਗਾ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭਲੂਰ ਦੇ 37 ਸਾਲਾ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਫੌਜੀ ਦੀ ਚਿੱਟੇ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਦੋ ਭਰਾ ਸਨ। ਵੱਡੇ ਭਰਾ ਦੀ ਮੌਤ ਵੀ ਸਾਲ ਕੁ ਪਹਿਲਾ ਚਿੱਟੇ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ । ਜਦੋਂ ਕਿ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਫੌਜੀ ਵੀ ਉਸੇ ਰਾਸਤੇ ਤੁਰ ਗਿਆ।ਫੌਜੀ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ 7 ਸਾਲ ਦਾ ਮਾਸੂਸ ਜਿਹਾ ਬੇਟਾ, ਪਤਨੀ, ਬੁੱਢੇ ਮਾਂ –ਬਾਪ, ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਸਵਰਗਵਾਸ ਹੋਏ ਭਰਾ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ । ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਖਤ ਰੋਸ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਭਲੂਰ ਦੂਸਰਾ ਦੌਲੇਵਾਲਾ ਬਣ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।

    ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰੇਆਮ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਚਿੱਟਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਹਰਲ ਹਰਲ ਕਰਦੇ ਫਿਰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਵਾਲਾ ਕੋਈ ਨਹੀ ਹੈ। ਮਾਵਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤ ਸਿਵਿਆ ਦੇ ਰਾਹ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਰੋਸ ਹੈ ਕਿ ਇੱਕ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕਰਕੇ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਚਿੱਟਾ ਰੋਕਣ ਵਾਸਤੇ ਕੋਈ ਖਿਆਲ ਨਹੀ, ਉਸ ਦਾ ਸਾਰਾ ਧਿਆਨ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਤੇ ਹੈ । ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਚਿੱਟੇ ਦੇ ਕਹਿਰ ਤੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਸਖਤ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਜਾਣੇ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹਨ।

  • जालंधरः फैक्ट्री से गौमांस बरामद मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधरः फैक्ट्री से गौमांस बरामद मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर,ENS: पठानकोट बाइपास के पास धोगड़ी में कुछ दिन पहले बंद पड़ी नेहा टोका फैक्ट्री से भारी मात्रा में शिव सेना बाला साहेब बाल ठाकरे के नेता सीनियर नेता और रोहित जोशी ने भारी मात्रा में गौमांस पकड़ा था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को काबू किया था। जबकि इस घटना का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान कुरैशी को मेरठ से काबू किया है। पुलिस के पास इमरान कुरैशी ने पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। इमरान कुरैशी इतना शातिर है कि उसने बंद पड़ी नेहा टोका फैक्ट्री को किराए पर लेने के लिए अपना नाम बदला था।

    उसने जो फैक्ट्री मालिक के साथ एग्रीमेंट किया था उसमें अपना नाम शिवम राजपूत बताया हुआ है। साथ ही दस्तावेजों को सत्यापित करवाने के लिए फर्जी पहचान पत्र भी लगाए हुए हैं। एग्रीमेंट में जो भी दस्तावेज लगे हैं वह सारे शिवम राजपूत के नाम से हैं। फैक्ट्री मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी कि शातिर गौ हत्यारा हिंदू नहीं बल्कि हिंदू का रूप धारण करके गौमांस की फैक्ट्री चला रहा है।

    अवैध तरीके से गौ हत्या कर उसका बीफ बना कर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करने के मामले में जालंधर देहात पुलिस अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस केस में मुख्य आरोपी इमरान कुरैशी हाथ नहीं आया था। इमरान कुरैशी ने ही यहां पर हिंदू चौला ओढ़ कर बीफ का धंधा शुरू किया था। जिस दिन फैक्ट्री में छापेमारी हुई थी उस दिन करीब 18 टन पैक्ड बीफ फैक्ट्री में लगाए गए डीप फ्रीजरों में से पकड़ा गया। फैक्ट्री में जो लोग पकड़े गए थे उनमें से सिर्फ एक बिहार का मुस्लिम था, बाकी 13 लड़के बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान थे ।

  • होशियापुरः तेज पानी के बहाव में बहा व्यक्ति

    होशियापुरः तेज पानी के बहाव में बहा व्यक्ति

    होशयारपुरः हिमाचल में आई बाढ़ का असर पंजाब में भी पढ़ रहा है। वहीं टांडा के गांव टाहली में एक किसान ब्यास दरिया के तेज पानी के बहाव में बह गया। किसान की पहचान 45 वर्षीय सुुरजीत सिंह गोल्डी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने किसान को  नदी के पास ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच बचितर सिंह ने बताया कि ब्यास नदी के पास पानी का स्तर देखकर किसान सुरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी अपने खेतों की ओर चला गया था और जैसे ही वह अपने खेतों में पहुंचा तो अचानक ब्यास नदी के तेज बहाव में बह गया। जिसका कुछ पता नहीं चला।

  • पंजाब : बेकाबू टिप्पर ने रेहड़ी चालकों और दुकानों को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : बेकाबू टिप्पर ने रेहड़ी चालकों और दुकानों को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : मुकेरियां रोड पर पड़ते गांव चावा के पास बेकाबू टिप्पर ने दुकानदारों और रेहड़ी पर गोल गप्पे खाते लोगों पर चढ़ा दिया। जिसके कारण 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए गुरदासपुर के सरकार अस्पताल में लागा गया है। टिप्पर के नीचे फंसे कई लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

    इस मौके पर मृतक के भाई ने बताया कि गुरदासपुर की और से आ रहे एक बेकाबू टिप्पर ने रेहड़ी पर गोल गप्पे खा रहे लोगों पर टिप्पर चढ़ा दिया। जिसके कारण 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गायल हो गए। कई लोग टिप्पर और दुकानों के बीच फंस गए थे। जिनको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया है। मौके पर पहँचे SHO और SDM गुरदासपुर ने बताया के मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ  : ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚ ਹੋਇਆ ਹੰਗਾਮਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚ ਹੋਇਆ ਹੰਗਾਮਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ/ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਨੂੰ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਚੋਲਾਂਗ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਤੋਂ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਪਣੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਵੀ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਪਣੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿਚ ਲੈ ਲਈ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਾਪਸ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਆਏ ਤਾਂ ਗੱਡੀ ਲੈਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣੇ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਵਿਚੋਂ ਲਗਾ ਹੋਇਆ ਵਧੀਆ ਕੰਪਨੀ ਦਾ ਡੈਕ ਗੱਡੀ ਵਿਚੋਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾ‌ ਨੇ ਕੱਢ ਲਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦਾ ਖੂਬ ਰੋਲਾ ਪਿਆ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਡੈਕ ਦੇ ਪੈਸੇ ਲਵਾਂਗੇ।

  • पंजाबः नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड को लाया जाएगा भारत, कई हत्याओं में भी शामिल

    पंजाबः नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड को लाया जाएगा भारत, कई हत्याओं में भी शामिल

    पटियालाः पंजाब में नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड भगौड़े गैंगस्टर रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। गैंगस्टर रोमी की याचिका को हांगकांग हाईकोर्ट ने खारिज किया है। नतीजतन अब उसे जल्द ही भारत लाया जा सकेगा। इस मामले की पैरवी पंजाब पुलिस कर रही है। दरअसल, इससे पहले हांगकांग की अदालत गैंगस्टर रोमी के प्रत्यर्पण के संबंध में पहले ही भारत सरकार के अनुरोध को मंजूर कर चुकी है। इसके बाद रोमी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। गैंगस्टर रोमी को साल 2016 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह हांगकांग भाग गया। 
    इसके बाद उसे हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। फिर पंजाब पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। इससे पहले गैंगस्टर रोमी के लापता होने के बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रोमी पर साल 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई हत्याओं में भी शामिल होने का भी शक है। पंजाब पुलिस के अनुसार वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेखों के संपर्क में था। गुरप्रीत उन छह लोगों में शामिल था, जो नवंबर 2016 में नाभा जेल से भागे थे और वह इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता था। 
    पुलिस का मानना है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को इसके लिए पैसे मुहैया कराए थे। साथ ही उसने हांगकांग से ही जेल ब्रेक की पूरी साजिश रची थी। गौरतलब है कि 27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से छह कैदी फरार हुए थे। इनमें दो आतंकी और चार कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे। जेल ब्रेक में फरार खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक अन्य आतंकी कश्मीर सिंह फरार हो गया था। जबकि इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर को पुलिस एनकाउंटर में मार चुकी है।

  • पंजाबः सैलून में युवक की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    पंजाबः सैलून में युवक की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ब्रैंड कट सैलून पर युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जंडियाला गुरु निवासी रवि के रूप में हुई है। रात तकरीबन 8.45 बजे जंडियाला के शेखपुरा एरिया में ब्रैंड कट सैलून पर रवि कटिंग करवाने के लिए गया था। यहां गोलियां चलाने वाले 2 आरोपी पहले से ही दुकान में मौजूद थे। दोनों के हाथों में हथियार थे। आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तकरीबन 6 गोलियां चलाई गई। घटना के बाद तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि कत्ल करने वालों का कोई सुराग हाथ लग सके। वहीं, रात को एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

    चंद मिनटों में ही पूरा सैलून खून से भर गया। जिसके बाद रवि को सभी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उसे ब्रॉट डेड घोषित किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि संभावना है कि हमलावर मृतक को पहले से जानते थे और हो सकता है कि उन्हीं ने फोन कर उसे बुलाया हो। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों का क्लू मिल सके। तकरीबन दस दिन पहले जंडियाला गुरु के मोहल्ला सतवड़ में देर रात 12 बजे 5 गोलियां मारकर रामशरण बाबा निवासी मोहल्ला सतवड़ की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जिस समय यह घटना हुई, मृतक अपनी कार घर के बाहर पार्क कर रहा था और उसकी बेटी भी साथ थी।

  • पंजाब : कैबिनेट मंत्री का अपने ही हल्के में विरोध, देखें वीडियो

    पंजाब : कैबिनेट मंत्री का अपने ही हल्के में विरोध, देखें वीडियो

    लोगों के विरोध को लेकर विक्रम मजीठिया ने कसा तंज

    अमृतसर : आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में विरोध हुआ है। जिसकी वीडियो वायरल हुई तो अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी (AAP) को आड़े हाथों लिया है। बिक्रम मजीठिया ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंत्री धालीवाल व AAP सरकार पर तंज कसा है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो अमृतसर के सरहदी इलाके अजनाला के गांव कमालपुरा का बताया जा रहा है। अजनाला हलका कुलदीप धालीवाल का विधानसभा क्षेत्र भी है और वह यहां एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे थे, लेकिन उनके आने की सूचना मिलने के बाद किसान व स्थानीय गांव के लोग इकट्ठे हो गए। मंत्री कुलदीप धालीवाल के पहुंचते ही उन्हें घेर लिया गया और कार्यक्रम की तरफ जाने ही नहीं दिया गया।

    स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि हमारे गांव में कभी मत आना। कुलदीप धालीवाल के विरोध की वीडियो सामने आने के बाद अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मंत्री व AAP सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा- खास आदमी वापस जाओ। ये बात पूरा पंजाब कह रहा है। किसानों ने कुलदीप सिंह धालीवाल को आइना दिखाया है। आम आदमी पार्टी की धोखे की राजनीति पूरी तरह उजागर हो गई है।