Blog

  • जालंधरः लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 3 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 2 की पुलिस ने पिस्तौल और तेजधार हथियार सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र लाडी सिंह, पंकज मेहरा पुत्र विजय कुमार, उजेश कुमार उर्फ नौनी पुत्र सतीश कुमार तीनो वासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह अगुवाई एएसआई गुलजार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पटेल चौक पुर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 डीएम 9750 पर सवार होकर तेजधार हथियारों सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस, एक दातर बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।

  • नदी में डूबे 12 वर्षीय 5 छात्र, 1 की लाश बरामद, बचाव कार्य जारी 

    नदी में डूबे 12 वर्षीय 5 छात्र, 1 की लाश बरामद, बचाव कार्य जारी 

    विजयवाड़ाः आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 5 छात्र कृष्णा नदी में डूब गए हैं। इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि कृष्णा नदी में नहाने के लिए 7 छात्र आए थे, जिनमें से 5 डूब गए। बाकियों को निकालने की कोशिश जारी है। अभी 1 छात्र का शव बाहर निकाला गया है और उसकी पहचान कर ली गई है। लापता छात्रों की उम्र 12 से 13 के बीच है। सभी कक्षा 7 के छात्र थे। छात्र संक्रांति की छुट्टियों में घर जा रहे थे।

    पुलिस ने बताया कि छात्र कृष्णा जिले के येतुरु गांव के रहने वाले थे। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नंदीगामा, जी नागेश्वर रेड्डी के अनुसार, छात्र नदी में तैरने गए थे। लापता छात्रों की पहचान अजय (12), चरण (13), बालायेसु (12), राकेश (12) और सनी (12) के रूप में हुई है। 

  • स्कूल की महिला टीचर ने छात्रा की बेरहमी से की पीटाई, फिर फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंका, सस्पेंड

    स्कूल की महिला टीचर ने छात्रा की बेरहमी से की पीटाई, फिर फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंका, सस्पेंड

    नई दिल्लीः नगर निगम (MCD) स्कूल की एक महिला टीचर ने पांचवीं क्लास की एक छात्रा की पहले पिटाई की, फिर उसे फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। कहा जा रहा है कि महिला टीचर का स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने गुस्से में छात्रा की पिटाई की और फिर से फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। फिलहाल, आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले में एमसीडी ने टीचर को सस्पेंड कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, घटना रानी झांसी रोड के पास मॉडल बस्ती के सामने दिल्ली नगर निगम स्कूल की है। स्कूल के छात्रों ने बताया कि टीचर ने पहले छात्रा की कैंची से पिटाई की और फिर उसे नीचे धक्का दे दिया।

    सूचना के बाद स्कूल पहुंची पुलिस

    एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “सुबह करीब 11.15 बजे पीएस डीबीजी रोड के बीट अधिकारी को सूचना मिली कि शिक्षक ने एक स्कूली बच्चे को पहली मंजिल की कक्षा से फेंक दिया है।” थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया।

    हिंदूराव अस्पताल में छात्रा का इलाज जारी

    घायल छात्रा का हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने कहा कि वह खतरे से बाहर है। आरोपी की पहचान गीता देशवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • नकोदर टिमी चावला हत्याकांड मामलाः 3 और आरोपी गिरफ्तार

    नकोदर टिमी चावला हत्याकांड मामलाः 3 और आरोपी गिरफ्तार

    जाने कैसे रची थी हत्या की साजिश, एसपी डी बाहिया ने किया खुलासा

    जालंधर/वरुणः नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला मर्डर केस में देहात पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अकाशदीप उर्फ घैंटी पुत्र परमजीत निवासी नूरपुर चट्ठा, गगनदीप पुत्र जसवीर सिंह, गुरविंदर उर्फ गिंदा पुत्र बूटा सिंह दोनों निवासी मालड़ी के रूप में हुई है।

    एसपी डी सरबजीत सिंह बाहिया ने किया खुलासा

    जानकारी देते हुए एसपी डी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि 7 दिंसबर को टिमी चावला और मनदीप सिंह पर गोलियां साजन सिंह, हरदीप सिंह और मंगा ने चलाई थी। जबकि खुशकरण और दीप अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार थे। अमनदीप सिंह उर्फ अमना और अमरीक सिंह इस मर्डर केस के मास्टमाइंड थे। वहीं गिंदा और करणवीर और चरणजीत चन्नी ने टिमी की रेकी की थी। इनमें करणवीर ने रेकी के लिए आई20 गाड़ी का इस्तेमाल किया था।

    आरोपियों से 30 बोर पिस्तौल सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद

    टिमी की हत्या करने के बाद उक्त 3 आरोपी अमना के कुएं पर रुक गए फिर वहां से निकल कर वह अमना के ससुराल में छिप गए थे। जबकि बाकी के 3 शूटर अकाशदीप की स्कारपियों गाड़ी में फरार हो गए थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने पहले एक्सयूवी गाड़ी बदली, फिर जालंधर के किसी फ्लैट में छिप गए। अगले दिन अकाशदीप और करणवीर ने शूटरों को बस स्टैंड छोड़ आए। जहां से वह अपने घरों में चले गए। उक्त आरोपियों के खाने-पीने, अस्ला, रेकी और रहने का प्रबंध अमना के कहने पर गिंदा ने किया था। क्राइम बांच के प्रभारी पुष्प बाली और उनकी टीम ने आज आरोपी अकाशदीप, गगनदीप और गिंदा को स्कॉरपियों गाड़ी नंबर पीबी08 डीबी0215 सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने गिंदा से एक पिस्तौल 30 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है। हालांकि आरोपियों से एक पिस्तौल पहले बरामद की गई थी। लेकिन उसकी पुष्टि आज आरोपियों के साथ की गई।

    इन आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

    जबकि करणवीर की गाड़ी आई20 पीबी 10 डीबी 2937 बरामद की है। इसके साथ पुलिस ने आरोपियों से 2 स्पैलंडर मोटरसाइकिल बरामद किए है। जबकि मुकद्दमे में फरार चल रहे हरदीप सिंह उर्फ ठाकर, अमरीक सिंह, करणवीर सिंह, अमनदीप सिंह भूरेवाल, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, और साजन की तालाश जारी है। पुलिस की अलग अलग टीमें इनको पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले पुलिस इस मर्डर केस में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

  • पुराने बस स्टैंड ऊना के पास मिला अज्ञात शव

    पुराने बस स्टैंड ऊना के पास मिला अज्ञात शव

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय पर पुराने बस स्टैंड ऊना के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को शव ग्रह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड  के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। काफी देर तक शरीर में कोई हलचल न होने के चलते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • दून विधायक ने 19 को नालागढ में बुलाई विभागीय अधिकारियों की बैठक

    दून विधायक ने 19 को नालागढ में बुलाई विभागीय अधिकारियों की बैठक

    विकास योजनाओं की ली जाएगी जानकारी

    बददी/सचिन बैंसल :  दून केे विधायक रामकुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री के आदेश पर 19 दिसंबर को नालागढ़ के एसडीएम कार्यालय में एक विशेष बैठक बुलाई गई है। जिसमें बीबीएन के सभी विभागों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। विधायक रामकुमार चौधरी  ने बताया कि बीबीएन में चल रहे विकास कार्य  की योजनाओं की जानकारी ली जाएगी। वर्तमान में कितनी योजनाएं चल रही है। इन योजनाओं के कितना बजट दिया गया है। कितनी योजनाएं  बकाया है।
    कितनी योजनाओं का कार्य चला हुआ है कितनी प्रगति पर है। कितने का उद्घाटन होने वाला है। सभी पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ योजनाओ  की चुनाव के दौरान घोषणा बिना बजट के की है। जिसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बीबीएन के 45 विभागों के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंंत्रित किया गया है।
  • बिल ना भरने पर अस्‍पताल शव देने से नहीं कर सकते इन्कार, जानें नियम

    बिल ना भरने पर अस्‍पताल शव देने से नहीं कर सकते इन्कार, जानें नियम

    नई दिल्‍ली: देश में प्राइवेट अस्‍पतालों में वसूले जाने वाले चार्ज और बिल को लेकर हंगामे की खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार ऐसे भी मामले सामने आते हैं जब निजी अस्‍पताल बिना बकाया पैसा चुकाए परिजनों को मरीज का शव देने से इनकार कर देते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर तबके के तहत या अन्‍य किसी मदद के द्वारा निजी अस्‍पतालों में महंगा इलाज कराने वाले मरीजों के परिजनों को यह खासतौर पर झेलना पड़ता है। हालांकि बहुत ही कम लोगों को यह जानकारी है कि देश का कोई भी निजी अस्‍पताल पूरा बकाया बिल भरे जाने की शर्त पर डेड बॉडी देने से इनकार नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    अशोक अग्रवाल कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हर पुलिसकर्मी का कर्तव्‍य बन जाता है कि अगर कोई भी अस्‍पताल बिल का भुगतान न होने की वजह से मरीज का शव परिजनों को सौंपने से इनकार करता है तो अस्‍पताल प्रबंधन और डॉक्‍टरों के खिलाफ तत्‍काल मामला दर्ज करे। अग्रवाल कहते हैं कि आम लोगों को भी यह जानकारी होना बेहद जरूरी है कि देशभर में बिल के भुगतान और शव देने को लेकर ऐसा कोई मामला सामने आने पर वे पुलिस की सहायता ले सकते हैं। वे पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी भी दे सकते हैं। पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज करनी होगी। अग्रवाल कहते हैं कि यह आदेश इसलिए भी फिर से इस समय फिर से प्रासंगिक हो गया है क्‍योंकि आए दिन प्राइवेट अस्‍पतालों में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. हाल ही में दिल्‍ली में के एक निजी और एक अर्धसरकारी अस्‍पताल में बिना पूरा भुगतान किए शव देने से मना करने पर हंगामा हुआ था।

  • पंजाबः 108 एंबुलेंस की कंपनी को स्वास्थ्य मंत्री दिए ये आदेश

    पंजाबः 108 एंबुलेंस की कंपनी को स्वास्थ्य मंत्री दिए ये आदेश

    चंडीगढ़ः जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड ने होनहार विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा और खेलों प्रशिक्षण में मदद करने के लिए एंबुलेंस एक्सैस फॉर ऑल फाउंडेशन के सहयोग से अपनी वार्षिक स्कॉलरशिप अनुदान राशि प्रदान की है। इस दौरान उन्होंने जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड को सख़्त हिदायतें की कि राज्य में यह 108 एंबुलेंस एक लाइफ लाईन की तरह हैं, इस लिए इन एंबुलेंस को बिल्कुल दुरुस्त हालत में रखा जाए। इन एंबुलेंस के मरीज़ तक पहुंचने के समय को भी और घटाया जाए, क्योंकि मरीज़ की जान बचाने के लिए समय ही जि़ंदगी है। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस के सम्बन्ध में किसी भी किस्म की शिकायत को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस प्रोग्राम के साथ जिकित्ज़ा हैल्थकेयर ने 108 एंबुलेंस स्टाफ के बच्चों को साल 2021-22 में उनके शानदार अकादमिक और खेल प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम-2022 में 13 विद्यार्थियों को अकादमिक और खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। दोनों श्रेणियों में पहले हरेक विजेता को 50,000 रुपए का चैक दिया गया। अन्य हरेक विजेता को 25,000 रुपए का चैक दिया गया। तीसरे हरेक विजेता को 10,000 रूपए के चैक से सम्मानित किया गया।  ZHL ने पंजाब के सभी कलस्टरों के करू स्टाफ को भी सम्मानित किया। 13 पायलटों और 13 ईएमटी को सर्टिफिकेट, ट्रॉफियों और कैश वाऊचर से सम्मानित किया गया।  

    इस समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे चेतन सिंह जौड़ामाजरा, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य शख्सियतों में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, श्रीमति डॉ. नीलिमा, आईएएस, एमडी, पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन, जतिन्दर शर्मा, गोवर्नमेंट बिजनेस के प्रमुख, जि़कित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड और मनीष बतरा, प्रोजैक्ट हैड, शामिल थे। इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने विचार साझे करते हुए कहा कि कोविड और अन्य मुश्किलों के बावजूद विद्यार्थियों ने साबित कर दिया है कि वह सामूहिक ढंग से किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।

    ऐसे पुरस्कार उनको अकादमिक तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने और केंद्रित रहने के लिए प्रेरणा देते हैं। हम चाहते हैं कि ZHL उनकी बेहतरी के लिए ऐसे वार्षिक स्कॉलरशिप प्रोग्रामों का आयोजन करता रहे। हमारा दृष्टिकोण विद्यार्थियों को न केवल उत्तम पेशेवर बनाना है, बल्कि एक अच्छे नागरिक भी बनाना है। स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सम्बन्धी हिमायत करते हुए कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड को भी लड़कियों को इस सेवा के क्षेत्र में अवसर देना चाहिए। 

  • महिला मुलाजिम के साथ पुलिसकर्मी के अवैध संबंध, पत्नी के विरोध करने पर उठाया ये कदम

    महिला मुलाजिम के साथ पुलिसकर्मी के अवैध संबंध, पत्नी के विरोध करने पर उठाया ये कदम

    पानीपत। समालखा कस्बे के गांव छदिया में दिल्ली पुलिस के एक मुलाजिम ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत जहर दे दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति के महिला मुलाजिम के साथ अवैध संबंध का विरोध किया था, इसलिए पति ने पत्नी को मारना चाहा। मामले में कारवाई करते हुए समालखा थाना पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी व उसकी प्रेमिका पुलिसकर्मी के खिलाफ IPC की धारा 307, 328 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी की पत्नी उसके अवैध संबंधों का अक्सर विरोध करती थी. आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर बात करके इस वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद गंभीर अवस्था में महिला को समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई संजय ने बताया कि वह गांव कुलताना, जिला रोहतक का रहने वाला है. उसकी बहन ममता की शादी अश्वनी निवासी गांव छदिया, समालखा के साथ मार्च 2011 में हुई थी. संजय ने बताया कि उसके जीजा अश्वनी दिल्ली पुलिस में है. शादी के बाद से बहन-जीजा एक बेटा व एक बेटी के माता-पिता है।

    पीड़ित महिला के भाई संजय ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा के दिल्ली पुलिस की साथी मुलाजिम दिशा (काल्पनिक नाम) के साथ नाजायज संबंध है. इसी बात का बहन ममता अक्सर विरोध करती है. इसी विरोध के चलते जीजा अश्वनी, अपनी पत्नी और बच्चों को मारना चाहते हैं. संजय अक्सर दिशा के साथ फोन पर बात करता है. आरोप के अनुसार, इतना ही नहीं, दोनों अक्सर ममता को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र भी रचते हैं. दिशा, अक्सर ममता को चैलेंज करती है कि अश्विनी उसका शौहर है. कहती है कि वह पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई है।

    13 दिसंबर को ममता ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसकी जान को खतरा है, उसे बचा लो. 14 दिसंबर को परिजनों को पता लगा कि ममता समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल है. परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे. जहां पहुंचने के बाद परिजनों को ममता ने रोते-रोते लड़खड़ाती आवाज में कहा कि उसे उसके पति ने दिशा से फोन पर बाते करके कहा कि आज आपका काम पूरा हो जाएगा।

    समलखा के एसएचओ सुनील शर्मा ने बताया कि आरोप के अनुसार, इसके बाद अश्वनी ने ममता को कुछ ठोस गोलियां और तरल पदार्थ पीने के लिए दिया, जिसे उसने पीने से मना कर दिया. कुछ देर बातों में उलझाकर अश्वनी ने उसे वह जहरीला पदार्थ पिला व खिला दिया. जहर पिलाने के बाद अश्वनी ने प्रेमिका को कॉल कर कहा कि आपके कहे मुताबिक काम पूरा कर दिया है. अब हमारी शादी में कोई रुकावट नहीं आएगी. इतना सुनने के बाद ममता बेहोश हो गई थी. संजय ने बताया कि 11 नवंबर को भी उसकी बहन ममता ने समालखा थाने में एक शिकायत अपने पति व प्रेमिका दिशा के खिलाफ दी थी. जिस शिकायत में बहन ने मारपीट व अवैध संबंधों के बारे में लिखा हुआ है।

  • पॉश इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का कारोबार, ₹5000 में  मुहैय्या करवाई जा रही थी थाईलैंड की लड़कियां

    पॉश इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का कारोबार, ₹5000 में  मुहैय्या करवाई जा रही थी थाईलैंड की लड़कियां

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पॉश एरिया ऋषभ विहार में स्पा सेंटर की आड़ में थाईलैंड की लड़कियों से देह व्यापार कराने के रैकेट का पर्दाफाश किया. इस दौरान सपा संचालक गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं लड़कियों के बारे में थाईलैंड एंबेसी को सूचित कर दिया गया है. दरअसल दिल्ली पुलिस की टीम को ऋषभ विहार में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा था. नकली ग्राहक को 5000 रुपये की राशि दी गई. फर्जी ग्राहक को एक नंबर पर मिस कॉल देने का निर्देश भी दिया गया।

    इसके बाद नकली ग्राहक मसाज सेंटर में दाखिल हुआ जहां रिसेप्शन पर उसकी मुलाकात राजकुमार से हुई जिसने उससे एक थाई लड़की के लिए 2000 रुपये देने को कहा. उस रकम को लेने के बाद राजकुमार ने नकली ग्राहक को एक थाई लड़की के साथ एक कमरे के अंदर जाने के लिए कहा. इसके बाद थाई लड़की ने अतिरिक्त सेवा के लिए और 3000 मांगे, उसे नकली ग्राहक द्वारा रकम दी गई और फिर उसने संकेत के रूप में उसे दिए गए नंबर पर एक मिस कॉल दी. मिस कॉल मिलने पर तुरंत छापा मारा गया और उक्त थाई लड़की नोथिनन ओवेन चाउंग को दी गई रकम भी उसके कब्जे से बरामद कर ली गई।

    इस संबंध में एक मामला यू/एस 3/4/8 अनैतिक यातायात रोकथाम अधिनियम और 14 विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था और राजकुमार पुत्र रमेश चंद ठाकुर निवासी बरोला, सेक्टर 49, नोएडा, यूपी को गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान यह पाया गया कि 7 लड़कियां (1) कन्याफट नोएन होंग पुत्र कान नियॉन होंग निवासी थाईलैंड, उम्र-39 वर्ष (2) सकेव चाज इरत निवासी लेर थाईलैंड, उम्र-28 वर्ष (3) ओराया नासुनी पुत्र शैया पौन निवासी लोअर थाईलैंड आयु 26 वर्ष (4) लैम पेंग थोपथोंग निवासी कमफेंग आयु-36 वर्ष (5) डोनपोन सांग वांग पुत्र/ओ देले संग वांग निवासी/ओ थाईलैंड आयु-28 वर्ष ( 6) खेनुग्निद कानपरागोब डी/ओ सीसोक कानपरागोब आर/ओ कलसिन, थाईलैंड आयु-41 वर्ष और (7) नितिनम ओवेन चाउंग डी/ओ अनोपुंग आर/ओ चैनातु थाईलैंड स्माइल एन स्पा मसाज सेंटर में पाए गए. वे भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

    इसके अलावा 5 भारतीय लड़कियां थीं. उपरोक्त सभी 7 लड़कियों को बाद में स्नेहल्या में जमा करा दिया गया और उनकी सूचना थाईलैंड दूतावास को दी जा रही है. स्पा सेंटर के मालिक आशीष चोपड़ा हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकुमार है जो बरोला, सेक्टर 49, नोएडा, यूपी का रहने वाला है।