Blog

  • पंजाबः अज्ञात लोगों ने नर्स को अगवा कर की हत्या

    पंजाबः अज्ञात लोगों ने नर्स को अगवा कर की हत्या

    तरनतारनः मोहल्ला गुरु का खूह चौक में क्लीनिक चलाने वाली 42 वर्षीय नर्स सुषमा को थाना सदर तरनतारन के पास अज्ञात लोगों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी। सुषमा का शव थाना सराय अमानत खां के गांव दोदे की नहर के किनारे से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके स्वजनों सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुषमा का विवाह गुरजीत सिंह के साथ हुआ था। सुषमा ने मोहल्ला गुरु का खूह चौक में क्लीनिक खोल रखा था, जबकि साथ ही उसका घर था। तीन बच्चों की मां सुषमा कनाडा जाने के लिए ट्रेवल एजेंट को 22 लाख रुपये दे रखे थे। 22 लाख की राशि के साथ पासपोर्ट भी ट्रेवल एजेंट ने अपने पास रख लिया था। 

    सुषमा की बेटी नवजीत कौर ने पुलिस को बयान देते बताया कि वीरवार की सायं को ट्रेवल एजेंट का फोन आया कि आपका वीजा लग गया है, चार लाख रुपये लेकर आओ और पासपोर्ट और वीजा ले जाओ। नर्स सुषमा ने ट्रेवल एजेंट के बताए पते पर गोइंदवाल बाईपास जाने के लिए अपने साथ बेटी नवजीत कौर को भी तैयार कर लिया। अभी वह दोनों रास्ते में ही थे कि ट्रेवल एजेंट का फोन आया कि बच्ची को साथ न लाए, अकेली ही आए। सुषमा ने ये कहते अकेली आने से मना कर दिया कि शाम को अंधेरा हो गया है, वे अकेली नहीं आ सकती।

    सुषमा अपनी बेटी के साथ क्लीनिक पर लौट आई। ट्रेवल एजेंट का थोड़ी देर बाद फिर फोन आया कि मैं थाना सदर के पास किसी काम लिए आया हुआ, आप चार लाख की राशि देकर पासपोर्ट और वीजा ले जाए। नवजीत कौर ने बताया कि उसकी मां सुषमा ये कहकर घर से रवाना हुई कि दस मिनट में वापस आ जाएगी। सुषमा को उसकी बेटी ने राह जाते आटो पर बिठाया, परंतु बाद में सुषमा का मोबाइल फोन स्विच आफ हो गया।

  • पंजाबः धान की पराली को जलाने से रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी, 7 नवंबर तक रद्द छुट्टियां

    पंजाबः धान की पराली को जलाने से रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी, 7 नवंबर तक रद्द छुट्टियां

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने पराली जलाने से रोकने के लिए जंग का ऐलान किया है और पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से पानी, मिट्टी और वातावरण को बचाने के लिए हर संभव यत्न करने का फ़ैसला किया है। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज यहाँ ज़िला कृषि अधिकारियों के साथ मीटिंग करके पराली जलाने को रोकने के लिए बल्यूप्रिंट लागू करने के लिए विचार विमर्श किया। कृषि मंत्री ने कहा कि पराली जलाने को रोकना राज्य के लिए बड़ी चुनौती है और इससे होने वाले प्रदूषण का मुद्दा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया जा रहा है, जिससे पंजाब की बदनामी हो रही है। धान की पराली जलाने को रोकने और इसके प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसानों को सब्सिडी पर खेती यंत्र मुहैया करवाने, जागरूकता मुहिम चलाने और कुछ नये वैज्ञानिक तरीकों जैसे डीकम्पोज़र स्प्रे जैसे कई ठोस कदम उठाने का फ़ैसला किया है।

    कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को सिर्फ़ कागज़ी ख़ानापूर्ती करने की बजाय ज़मीनी स्तर पर व्यवहारिक तौर पर काम करने का न्योता दिया। कृषि मंत्री ने आज सीनियर अधिकारियों को हिदायत की कि कृषि विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को 7 नवंबर तक छुट्टी न दी जाए। कृषि मंत्री ने पराली जलाने सम्बन्धी जागरूकता मुहिम और पराली जलाने के मामलों की तुरंत रिपोर्टिंग सम्बन्धित फील्ड में होने वाली सभी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी हुक्म दिए। मंत्री ने कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सरवजीत सिंह को पराली जलाने के मुद्दों के बारे ज़िला सिवल और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहने के लिए कहा।

    कुलदीप सिंह धालीवाल ने आगे बताया कि वह सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों और राज्य की सभी यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलरों के साथ मीटिंग करेंगे जिससे लोगों को पराली जलाने के बुरे प्रभावों के बारे जागरूक करने के लिए एनएसएस वलंटियरों की सेवाएं ली जा सकें। अंत में कृषि मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से ब्लाक स्तर के कृषि अधिकारियों को हैपी सिडर मशीनें मुहैया करवाई जाएंगी, जिनका प्रयोग छोटे किसान मुफ़्त में कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तर पर पहले ही तकरीबन 2-5 मशीनें मुहैया करवाई जा चुकीं हैं और वह किसानों के प्रयोग के लिए कृषि अधिकारियों को लगभग 10 हैपी सिडर मशीनें मुहैया करवाने के लिए यत्नशील हैं। मीटिंग में दूसरों के इलावा एसीएस कृषि सरवजीत सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत, डायरैक्टर कृषि गुरविन्दर सिंह और समूह ज़िला कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

  • नरेन्द्र मोदी आज अपने  72वां जन्मदिन पर  देश को देने जा रहे है बड़ा तोफहा

    नरेन्द्र मोदी आज अपने 72वां जन्मदिन पर देश को देने जा रहे है बड़ा तोफहा

    नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन आज है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा समाज सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज प्रधानमंत्री चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके संबोधन भी होंगे। इसकी शुरुआत 70 साल बाद देश में चीतों के आगमन से होगी। कूनो अभयारण्य में चीतों के प्रवेश के अवसर पर वे देश को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आज 40 लाख आइटीआइ छात्रों को संबोधित करेंगे। पीएम मोद का आखिरी कार्यक्रम और संबोधन देश में बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा होगा। वे नेशनल लाजिस्टिक पालिसी भी लांच करेंगे।

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस और पीएम के जन्मदिन पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और गोवा पर्यटन विभाग जागरूकता पैदा करने के लिए 37 समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह पूरे साल जारी रहेगा। गोवा के सीएम ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने आज स्वच्छ तट, सुरक्षित समुद्र कार्यक्रम के तहत मीरामार बीच पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। वायु सेना के हेलिकॉप्टर में सवार हैं आठ चीते भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। आठों चीतों को को विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान से भारत लाया गया है।

  • पंजाब से बड़ी खबर: मूसेवाला मर्डर केस में राजनीति नेता का नाम आया सामने, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

    पंजाब से बड़ी खबर: मूसेवाला मर्डर केस में राजनीति नेता का नाम आया सामने, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

    चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से जुड़ी एक बड़ी सनसीखेज खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के रडार पर अब माझा इलाके का एक बड़ा नेता है, जिसकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने के मामले में इस नेता की गिरफ्तारी होना तय है। नेता को केस में नामजद किए जाने की प्रकिया शुरू हो गई है। गैंगस्टर दीपक मुंडी ने उसका नाम उगला है। इस नेता दबोचने के लिए पुलिस ने टीमें तैयार कर दी हैं।

    सूत्रों के अनुसार राजनीतिक नेता की गिरफ्तारी से पहले ही राजनीति गलियारे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि इस हत्याकांड में सफेद कॉलर और सिंगर जुड़े हुए हैं उन पर जल्द नकेल कसी जाए। परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को नाम बता दिए हैं।

  • राशिफल (शनिवार 17 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 17 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

    वृषः व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।

    मिथुनः निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। पराक्रम वृद्धि होगी।

    कर्कः घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।

    सिंहः निवेश मनोनकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

    कन्याः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।

    तुलाः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें। भाग्य का साथ मिलेगा।

    वृश्चिकः मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।

    धनुः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

    मकर हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

    कुंभः नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।

    मीनः आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी।

  • जालंधरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 1 की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव कोहली पुत्र अरुण पाल वासी गांधी कैंप, हिमांशु पुत्र कुलभूषण वासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। एसीपी मोहित कुमार ने बताया कि  गांव सगरावली के रहने वाले रमनजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गत दिवस जब वह मकसूद पुल की चढ़ाई पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 2012 पर सवार होकर 3 लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर उसे मोबाइल लूट लिया और उसे घायल कर मौके से फरार हो गए। पथाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल सहित काबू लिया। पुलिस आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • पंजाबः डीएवी कॉलेज के सामने युवकों की लड़ाई, तेजधार हथियारों से किया हमला, वीडियो वायरल

    पंजाबः डीएवी कॉलेज के सामने युवकों की लड़ाई, तेजधार हथियारों से किया हमला, वीडियो वायरल

    बठिंडाः जिले के डीएवी कॉलेज के बाहर कुछ लड़कों ने युवक की पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक रास्ते में डीएवी कॉलेज के बाहर युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक समूह ने 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से बेरहमी से हमला कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है, लेकिन दूसरे युवक के सिर पर कई तेजधार हथियारों से वार किए गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों ने किस तरह एक युवक को बेसबॉल और तलवारों से उस पर हमला किया जिसमें शिवम नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान न तो पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और न ही कॉलेज प्रशासन ने इस लड़ाई को रोकने की कोशिश की।  मौके पर मौजूद लोगों ने यह सब भयानक मंजर देखा और अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया लेकिन किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। यह देख मौके पर मौजूद सभी लोग सहम गए। फिलहाल इस लड़ाई के पीछे के कारणों को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। इस बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः आप के कार्यकर्ता को पुलिस ने किया काबू, नशा तस्करी के लगे आरोप

    पंजाबः आप के कार्यकर्ता को पुलिस ने किया काबू, नशा तस्करी के लगे आरोप

    अमृतसर: पंजाब में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू गरीब को नशा तस्करी के मामले में असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 850 किलो गांजा की तस्करी का आरोप है। जसविंदर बब्बू को गिरफ्तार कर असम की जेल में बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सात जुलाई 2022 को असम के जिला कोकराझार के थाना गोसाईगोन की पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इस नाकाबंदी के दौरान चेकपोस्ट श्रीरामपुरा पर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 850 किलो गांजा बरामद किया गया।

    आरोपियों की पहचान कार्बी आंगलोंग निवासी रहमतुल्लाह खान और राजस्थान के रमेश कुमार के रूप में हुई है। कोकराझार के पुलिस अधीक्षक प्रतीक थुबे के अनुसार श्रीरामपुर में एक नाका पर जांच के दौरान एक ट्रक से लगभग 850 किलो गांजा बरामद हुआ था। ट्रक कथित तौर पर कार्बी आंगलोंग से हाजीपुर जा रहा था। मौके से भागने की कोशिश करने पर पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें बारपेटा के फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    गांजे की कीमत 85 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके बाद पुलिस पूछताछ में राजा सिंह निवासी बटाला और जसविंदर सिंह बब्बू निवासी सुल्तानविंड रोड अमृतसर का नाम सामने आया। अब असम पुलिस ने जसविंदर सिंह बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू पहले कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और इस बार विधानसभा चुनाव में आप में शामिल हो गया था। इस समय जसविंदर पंजाब सरकार के एक मंत्री का काफी नजदीकी बताया जा रहा है।

  • नाबालिग छात्रा का आरोप, एक ने किया दुष्कर्म व तीन साथियों ने बनाई वीडियो, मामला दर्ज 

    नाबालिग छात्रा का आरोप, एक ने किया दुष्कर्म व तीन साथियों ने बनाई वीडियो, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते एक गांव की करीब 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा ने महिला पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की करीब 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की ने गांव के एक नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म करने और दो सगे भाइयों सहित तीन पर वीडियो बनाने व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर चारों नाबालिग लड़कों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों नाबालिग लड़कों की आयु 16 और 17 वर्ष के बीच है। जवकि मामला जुलाई में हुई स्कूल की छुट्टियों के दौरान का बताया जा रहा है, लेकिन लड़कों ने दोबारा ब्लैकमेल करना और धमकाना शुरू कर दिया। उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ जब लड़की ने अपने परिजनों को इस बाबत बताया।
     महिला पुलिस थाने को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि जुलाई में स्कूल की छुट्टियां हुईं थी और वह अपने घर पर थी। इस बीच उसका एक सहपाठी ने उससे छुट्टियों का काम करने के लिए कापी की मांग कर उसे अपने घर बुला लिया।
    यहां पर पहले से तीन अन्य उसके सहपाठी भी मौजूद थे।  इनमें से एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया, जबकि अन्य युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। नाबालिग को वीडियो के बारे में युवकों ने ही कुछ दिन बाद बताया और साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर फिर से गलत काम करने की बात कही।  युवकों की तरफ से दी जा रही धमकियों से तंग आकर छात्रा ने मामले की  जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मामला महिला पुलिस थाना ऊना के पास पहुंचा। नाबालिग ने यह भी आरोप लगाया है कि गलत काम को लेकर चारों की ही मिलीभगत है। ऐसे में इन चारों लड़कों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
  • कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने कुठारवीत में लगाया प्रशिक्षण शिविर 

    कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने कुठारवीत में लगाया प्रशिक्षण शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्वति के अंतर्गत विकासखंड हरोली में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कुठारवीत पंचायत में लगाया। खंण्ड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने बताया की सभी किसानो को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सब्ज़ियों में आने वाली बीमारियों और कीटों की प्राकृतिक तरीक़े से रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।
    इस शिविर में रासायनिक खेती  के धरती, वातावरण ओर शरीर पर नुक़सान व साथ ही सहायक तकनीकी प्रबंधक दविन्द्र कौर ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी । शिविर में ट्रेनर अमित देवव्रत मनीष व पूजा काजल ने किसानों को प्राकृतिक खेती  में भागीदारी गारंटी योजना (PGS) के अंतर्गत पंजीकरण ओर किसानों को इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर ट्रेनर किसान वीना, नीलम व सुनीता ने किसानों को जीवामृत बीजामृत के वारे में जानकारी दी।