Blog

  • बस स्टैंड पर ऑन डयूटी शराब पी रहे पुलिस कर्मी को किसान नेता ने पकड़ा, वीडियो वायरल

    बस स्टैंड पर ऑन डयूटी शराब पी रहे पुलिस कर्मी को किसान नेता ने पकड़ा, वीडियो वायरल

    लुधियानाः शहर में बस अड्डे पर ऑन डयूटी पुलिस कर्मी की शराब पीने की वीडियो सामने आई है। वीडियो में कीर्ति किसान यूनियन के नेता कुलदीप इस पुलिस कर्मचारी पर खूब भड़कते नजर आए। किसान नेता ने ही पुलिस मुलाजिम की शराब पीते वीडियो बनाई है। किसान नेता को पुलिस कर्मचारी ने रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मचारी के इस कारनामे की किसान नेता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने किसान नेता से हाथापाई कर कैमरा बंद करवाना चाहा।

    बताया जा रहा है कि ये पुलिस कर्मचारी रोजाना इसी तरह घर से ड्यूटी पर आता, लेकिन काम कुछ नहीं करता। शाम को इसी तरह रोजाना वर्दी में शराब पीकर घर वापस चला जाता है। किसान यूनियन के नेता ने लुधियाना के पुलिस प्रशासन से मांग की है इस पुलिस कर्मचारी पर बनती सख्त कार्रवाई का जाए।

    वीडियो में पुलिस कर्मचारी अपनी सफाई देता हुआ भी नजर आया। उसने कहा कि वह ऑन ड्यूटी पर नहीं है। इस समय वह घर वापस जा रहा है। इस पर किसान नेता के साथ-साथ आस-पास खड़े लोगों ने भी इस पुलिस कर्मचारी को खूब खरी खोटी सुनाई। ये कोई पहला मामला नहीं। सख्त कार्रवाई न होने के कारण ये पुलिस कर्मचारी ऑन ड्यूटी शराब पीने से गुरेज नहीं कर रहे। अब देखना होगा कि इस पुलिस कर्मचारी पर अधिकारी क्या सख्त कार्रवाई करते हैं।

  • 3 होटलों में पुलिस की रेड, 13 लड़कियों सहित 4 एजेंट किए काबू, देखें वीडियो

    3 होटलों में पुलिस की रेड, 13 लड़कियों सहित 4 एजेंट किए काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड के दौरान 13 लड़कियां और 4 एजेंट गिरफ्तार किए हैं। यह रेड अमर शहीद सुखदेव अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के तीन होटलों में की गई। इसमें होटल पार्क ब्लू, होटल रीगल क्लासिक और होटल पाम शामिल हैं। महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से इन होटलों में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की छापामारी से पहले कई युवक तो फरार भी हो गए। इस बारे एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि उन्हें लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद ही पुलिस ने रेड करके इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान जॉइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा भी मौजूद रही।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के सरोजनी नगर की (काल्पनिक सभी नाम) अरमीना, रवीना, दुगरी की रेखा, , गीता, मोगा की सोनिया, रोनिका, बसंत नगर की अमनदीप कौर, संगरूर की कुलदीप कौर उर्फ ​​गगन, ताजपुर रोड की हरवीर, अमरजीत कौर के रूप में हुई है। इसके साथ पटियाला की लवलीन कौर, फरीदकोट की अमनप्रीत कौर, मोगा की सहजप्रीत कौर, मलेरकोटला का हरदीप सिंह, टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी कॉलोनी का अशोक कुमार, गांव इस्सेवाल का इंद्रजीत सिंह, यूपी का अमित कुमार और होटल रीगल क्लासिक का राहुल शामिल है।

    सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जिन एजेंट को पकड़ा है वह ग्राहकों को वॉट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजते हैं। लड़कियों की उम्र के मुताबिक उसका रेट ये तय करते हैं। शादीशुदा महिला के 1 हजार और अनमैरिड युवती के 1500 से 2000 तक वसूलते। पकड़ी गई सभी लड़कियां ज्यादातर गरीब परिवारों से संबंधित है। बता दें की करीब डेढ़ से दो साल पहले भी पुलिस ने इन्हीं होटलों में रेड की थी। उस समय तीन युवतियां ऐसी पुलिस को मिली थी जो AIDS से ग्रस्त थी। इसी कारण पुलिस इस इलाके में अब लगातार गश्त कर रही है। वहीं जो लड़कियां और लड़के पकड़े हैं, उनका भी मेडिकल करवाया जा रहा है।

    इसके साथ कई बाहरी लोग भी बिना किसी पहचान पत्र दिए इन होटलों में ठहरते हैं, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। इन होटलों के आस-पास के रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। इलाका निवासियों का कहना है कि इन होटलों में सरेआम जिस्मफरोशी का काम चलता है। उनके बच्चों पर गलत असर पड़ता है। लोगों का कहना है कि उनकी बहू बेटियां इन होटलों की गलियों से गुजर तक नहीं सकती। ये गलियां इतनी बदनाम हो चुकी हैं कि सही चरित्र वाला व्यक्ति भी यदि यहां से गुजर जाए तो लोग उसे गलत नजर से ही देखेंगे।

  • दसूहा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले 2 लोगों को किया काबू, देखें वीडियो

    दसूहा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले 2 लोगों को किया काबू, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/सोनू थापरः होशियारपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएसपी सरताज सिंह चहल के दिशा निर्देशो पर स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दसूहा बलबीर सिंह ने बताया कि ब्यास दरिया में कुछ लोग गुरदासपुर से आकर अवैध शराब बेचते है। इस दौरान तस्कर यहां पर अवैध शराब की भठिया भी लगाते है।  पुलिस टीम और एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत कौर ने संयुक्त टीम बनाकर 2 लोगों को काबू कर लिया।

    तालाशी दौरान तस्करों से 80 शराब के बोतले, 20 प्लास्टिक तरपाल और 16000 लीटर लाहन बरामद की गई। काबू किए गए आरोपियों की पहचान कश्मीर सिंह गांव फुलरा और गुरजीत सिंह वासी बुद्दाबर थाना बहन मियां ज़िला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियो के ख़िलाफ़ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि आस-पास के इलाकों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील कि है अगर किसी को कोई अवैध शराब और कोई नशा बेचता नशा तस्कर दिखाई देता है तो वह तुरंत पुलिस थाना में जानकारी दे।

  • पिता ने दिया बच्चे को जन्म, अब मां की जगह खुद करा रहा स्तनपान

    पिता ने दिया बच्चे को जन्म, अब मां की जगह खुद करा रहा स्तनपान

    नई दिल्लीः ये तो पूरी दुनिया को पता है कि बच्चे को जन्म सिर्फ एक महिला ही दे सकती है। वहीं बच्चे को स्तनपान करा सकती है। लेकिन क्या आपने कभी किसी पुरुष को गर्भवती होते देखा है? और क्या एक पुरुष बच्चे को जन्म दे सकता है? लेकिन आज हम एक ऐसे ट्रांसजेंडर पुरुष के बारे में बताने जा रहे है जो प्रेग्नेंट भी हुआ और बच्चे को जन्म दिया। अब वो बच्चे को स्तनपान भी ​कराता है। ये बात सुनकर आपको यकीन तो नहीं होगा। आइए जानते हैं ये कैसे संभव हुआ?

    दरअसल, ये कहानी एक 31 साल के टैनियस पोसे की है। जिन्होंने पुरुष का शरीर पाने के लिए मेडिकल ट्रांजिशनिंग शुरू कर दी। उन्हें 6 साल पहले अपने किन्नर सहकर्मी की मदद से अहसास हुआ था कि वो पुरुष बनना चाहते है। इसके तुरंत बाद उन्होंने ट्रीटमेंट लेना शुरू कर दिया। लेकिन अचानक उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हो गए है। ये खबर सुनते ही वो हैरान हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। अब उनका एक साल का बेटा भी है।

    टैनियस को सीहोर्स डैड भी कहा जाता है। सीहोर्स एक ऐसा जीव होता है, जिसमें पुरुष प्रजाति भी प्रेग्नेंट हो सकती है। ये नाम यहीं से निकला है। टैनियस ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जहां उनके 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। यहां उनके वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। हालांकि, कुछ लोग टैनियस की काफी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने लोगों की आलोचना को लेकर इस यू्ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बात की। उन्होंने बताया- किसी का कहना है कि वह किसी और ग्रह से हैं। तो कोई बोल रहा है कि वह हार्मोन्स ले रहे हैं और बच्चे को स्तनपान करा रहे हैं।

  • 36 प्रिंसिपल सिंगापुर के लिए रवाना, CM मान ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    36 प्रिंसिपल सिंगापुर के लिए रवाना, CM मान ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के 36 स्कूल प्रिंसिपल ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए सिंगापुर के रवाना हो गए हैं। राज्य के सीएम भगवंत मान ने इन सभी प्रिंसिपलों को रवाना किया। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि ये पंजाब की शिक्षा में क्रांतिकारी दिन है। उन्होंने कहा कि इन सभी को सिंगापुर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। सीएम मान ने कहा कि इन सभी की शिक्षा प्रणाली की आधुनिक तकनीक से ट्रेनिंग होगी। सीएम मान ने कहा कि इससे अरविंद केजरीवाल का सपना पूरा हुआ है।

    सीएम मान ने कहा कि सरकार के इस कदम से बच्चों की शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और पंजाब के लाखों छात्रों का भविष्य चमकेगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि वे पंजाब के स्कूलों को नंबर 1 बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की शिक्षा प्रणाली को बदलने की गारंटी दी थी। शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं जो शिक्षा के स्तर को ऊपर उठा सकते हैं। इसलिए उनको क्वालिटी ट्रेनिंग सुनिश्चित करके उनके पढ़ाने के कौशल को ऊंचा उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ये सभी प्रिसिंपल 6 से 10 फरवरी तक सिंगापुर में प्रोफेशनल टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।

    सभी 36 प्रधानाध्यापक 11 फरवरी को पंजाब लौटेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस कदम से राज्य भर के हजारों छात्रों को फायदा होगा क्योंकि ये प्रिंसिपल अपने सहयोगियों और छात्रों के साथ अपने अनुभव शेयर करेंगे। इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की विशेषज्ञता और पेशेवर क्षमता को और बढ़ाने में मदद करेगा। सीएम मान ने कहा कि यह कदम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार की इन कोशिशों से पंजाब जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य बनेगा।

  • सपना चौधरी सहित भाई कर्ण और मां नीलम पर FIR दर्ज, जानें मामला

    सपना चौधरी सहित भाई कर्ण और मां नीलम पर FIR दर्ज, जानें मामला

    हरियाणाः फेमस डांसर और ‘बिग बॉस 11’ फेम सपना चौधरी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार वो मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं, क्योंकि उनकी भाभी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। सपना, उनके भाई कर्ण और मां नीलम के खिलाफ पलवल के महिला थाने में दहेज मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि दहेज में क्रेटा कार की मांग की गई। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, एक हफ्ता बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

    सपना की भाभी ने लगाए गंभीर आरोप

    सपना चौधरी की भाभी ने भाई पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पलवल की रहने वाली सपना की भाभी ने महिला थाने में दी। उन्होंने शिकायत में कहा है कि साल 2018 में उनकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई कर्ण के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उनके साथ कई बार मारपीट की गई, लेकिन जब उसे बेटी हुई तो उसके ससुराल वालों ने बेटी के लिए हुए फंक्शन में क्रेटा गाड़ी की मांग की। उनके पिता ने 3 लाख नकद और सोना-चांदी, कपड़े दिए, लेकिन फिर भी उसके ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई और वो क्रेटा गाड़ी लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।

    6 महीने से मायके में रह रही हैं सपना की भाभी

    सपना की भाभी ने ये भी आरोप लगाया है कि साल 2020 में 26 मई को उनके पति ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। करीब 6 महीने पहले वो अपने मायके पलवल आ गईं। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप तय होने पर ही किसी को अरेस्ट किया जाएगा।

    वैसे तो सपना हरियाणा की फेमस डांसर हैं। उनके स्टेज शो देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। वो रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई राज खोले थे। पिता का साया सिर से उठने के बाद उन्होंने घर की जिम्मेदारी संभाली और डांस करने लगी थीं। सपना ने ये भी बताया था कि एक बार उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी। बिग बॉस 11 में सपना का सफर ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन उन्होंने ऑडियंस का दिल जीता था। इसके बाद वो कई बॉलीवुड मूवीज में आइटम सॉन्ग करती दिखी थीं।

  • 12 घंटों में 3 राज्यों में भूकंप के झटके

    12 घंटों में 3 राज्यों में भूकंप के झटके

    गुजरातः शनिवार के दिन की शुरुआत होते ही देश के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले मणिपुर के उखरुल में भी शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि उखरुल में 4.0 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं बीते 12 घंटों में देश मेंं कुल तीन जगह धरती हिली है।

    अब गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) ने अपने अपडेट में कहा कि भूकंप का केंद्र अमरेली शहर के 43 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व (एसएसई) में रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के शामली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूंकप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। वहीं बाहर देश की बात करें तो आज सुबह ही अफगानिस्तान में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है।

  • गुरु नगरी में बाइक सवार युवकों ने दुकान मालिक पर चलाई गोलियां

    गुरु नगरी में बाइक सवार युवकों ने दुकान मालिक पर चलाई गोलियां

    अमृतसरः गेट हकीमां के पास बनी अमन एवेन्यू में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक रात 8:30 बजे के करीब चक्की के मालिक रजिंदर अरोड़ा अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। जिनमें से दोनों युवक दुकान में उनके ऑफिस में आ गए। दोनों ने सिर झुका कर सत श्री अकाल कहा। इसके बाद पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी।

    उन्होंने गोलियां सीधा जांघ में मारी और वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान मालिक रात के समय अपने किसी ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान युवकों ने उन पर गोलियां क्यों चलाई, इनके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

    घटना के बाद आसपास के लोग उसी समय दुकान में आ गए। रजिंदर अरोड़ा को उठाया और कार में बैठा अस्पताल ले गए। अमृतसर के महाजन अस्पताल में रजिंदर को दाखिल करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घटनास्थल पर अमृतसर के एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह भी पहुंचे। एसीपी सुरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि दुकान के कैमरे खराब थे। इसलिए दुकान के अंदर की फुटेज उन्हें नहीं मिल पाई। अन्य कुछ कैमरों को खंगाला जा रहा है।

  • जेल से 5 कैदियों की रिहाई पर कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें नवजोत सिद्धू रिहा होंगे या नहीं

    जेल से 5 कैदियों की रिहाई पर कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें नवजोत सिद्धू रिहा होंगे या नहीं

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने राज्य की जेलों में बंद 5 कैदियों की रिहाई को मंजूरी तो दे दी, लेकिन इनमें कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है। अब तय माना जा रहा है कि सिद्धू को अपनी सजा पूरी करनी ही होगी। इस हिसाब से नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई आगामी अप्रैल महीने में ही होगी। गौरतलब है कि सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज केस में 19 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल के कारावास की सजा दी थी। हालांकि, नियमों के मुताबिक सिद्धू अप्रैल में ही रिहा हो जाएंगे।

    पंजाब की जलों में बंद इन 5 कैदियों को मिली रिहाई

    अमृत महोत्सव योजना के तहत जिन 5 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी गई है, उनमें पहले तीन में लखवीर सिंह (सेंट्रल जेल फरीदकोट), रविंदर सिंह (सेंट्रल जेल अमृतसर) और तसप्रीत सिंह (सेंट्रल जेल लुधियाना) शामिल हैं। अन्य दो जिनकी समयपूर्व रिहाई को मंजूरी दी गई है, उनमें अनिरुद्ध मंडल और शंभू मंडल शामिल हैं, दोनों लुधियाना जेल में बंद हैं। दोनों ने कथित तौर पर अपनी सजा पूरी कर ली है, लेकिन उनकी अवधि बढ़ा दी गई थी, क्योंकि वे आर्थिक तंगी के कारण उन पर लगाए गए जुर्माने को जमा नहीं कर पाए थे।

    सिद्धू की 26 जनवरी को रिहाई की लग थीं अटकलें

    पंजाब कैबिनेट ने औपचारिक रूप से अपने एजेंडे में केंद्र सरकार की अमृत महोत्सव योजना के तहत नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं किया था। दिसंबर से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि 26 जनवरी, 2022 को रिहा किए जाने वाले कैदियों में नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल होंगे। वह फिलहाल पटियाला जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। जनवरी में कैबिनेट फेरबदल के बाद जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल विभाग अपने हाथों में ले लिया तो सिद्धू की रिहाई के कयासों का बाजार और भी गर्म हो गया था। अमृत महोत्सव योजना के तहत 8 कैदियों के नाम की सिफारिश करने के लिए एक मामला तैयार करने के बाद, सिद्धू को रिहा किए जाने की अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ लिया था।

  • 2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों और परिवार की तलाश  में जुटी पुलिस

    2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों और परिवार की तलाश  में जुटी पुलिस

    सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत कुंडली थाना पुलिस ने दो मासूम बच्चियों को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था. बाल गृह में भेजने से पहले जब दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया तो सनसनीखेज खुलासा हुआ. मेडिकल में दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. सोनीपत की कुंडली थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और मासूम बच्चियों के परिवार की तलाश के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, शुक्रवार को सोनीपत कुंडली थाना क्षेत्र में यह मामला रिपोर्ट हुआ है. शुक्रवार शाम को थाना पुलिस ने क्षेत्र में घूम रही दो संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था और जब पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया था. हालांकि, सोनीपत पुलिस के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी है कि दोनों बच्चियों की पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है. बच्चों के परिवार की पहचान के लिए सोनीपत में स्थित चार टीमों का गठन किया है।

    एसीपी विपिन कादियान ने बताया कि कल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चियों को बरामद किया था. बाल गृह में भेजने से पहले जब दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया है और उसमें रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और दोनों बच्चों की परिवार की पहचान के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।