
Blog
-

कुटलैहड़ बनेगा विकास का मॉडल : वीरेन्द्र कंवर
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोरों पर है और यहां से भाजपा के उम्मीदवार व प्रदेश सरकार में मंत्री वीरेन्द्र कंवर विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान छोटी छोटी नुक्कड़ सभाओं में वे अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हवाला देकर जनता का समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने इस क्षेत्र में पिछले पांच साल में जो विकास कार्य किये हैं जनता उन्हें ध्यान में रखकर ही वोट देगी ।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रहा है तथा इस दौरान इस क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा तथा स्वरोजगार सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को और अधिक तेज़ी देने के दृष्टिगत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति तथा मृदा संरक्षण के अनेक नए उप मंडल तथा मंडल कार्यालय खोले गए हैं तथा सभी नए कार्यालय भविष्य में इस क्षेत्र के विकास के लिए वरदान साबित होंगे। वीरेन्द्र कंवर ने दावा किया है कि जिस प्रकार उनके इस कार्यकाल में विकास की गंगा बही है, अगले पांच वर्ष में कुटलैहड़ पूरे प्रदेश के लिए विकास का मॉडल बनेगा। -

जालंधरः घर से बाहर खड़ी प्रॉपटी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी
जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं अब बस्ती बावा खेल से गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़ी एक प्रापर्टी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी हो गई। वारादात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी इनोवा को घर के पास ही एक खाली प्लाट में खड़ी करते रहे हैं। देर रात भी उन्होंने वहीं पर गाड़ी खड़ी की थी।
सुबह देखा तो इनोवा वहां नहीं थी। उन्होंने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि आधी रात को कोई उनकी गाड़ी चुरा कर ले गया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी।
उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी को तलाश करने के लिए कुछ भी नहीं किया। न तो उन्होंने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और न ही बस स्टैंड रेलवे स्टेशन या किसी पार्किंग स्थल को चेक किया। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने उनको गाड़ी जल्दी ढूंढ़कर वापस दिलवाने का आश्वासन दिया है।
-

आत्मनिर्भर विधानसभा होगी कुटलैहड़ : कंवर
ऊना/सुशील पंडित: डबल इंजन की सरकार के सहयोग और मेरे अथक प्रयासों से कुटलैहड़ का नाम विकसित क्षेत्रों में आता है । यह बातें आज कुटलैहड़ क्षेत्र में अपनी नुक्कड़ चुनावी सभा में बता रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को मूर्त रूप देते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है।कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से वह पांचवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ के विभिन्न गांवों में चुनावी नुक्कड़ सभाओं में जनसमर्थन मांगा ।इस दौरान वीरेंद्र कवर ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया व साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने की बात कही उन्होंने कहा कि कुटलैह
ड़ प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में शामिल था। और अपने अथक प्रयासों से डबल इंजन की सरकार के सहयोग से आज कुटलैहड़ का नाम विकसित क्षेत्रों में आता है ।उन्होंने कहा कि सड़क स्वास्थ्य व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का व्यवस्थित ढांचा आज कुटलैहड़ में स्थापित हो चुका है ।और अब कुटलैहड़ पर्यटन ,लघु उद्योग, कृषि, बागवानी जैसे उपक्रमों से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आगे बढ़ रहा है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमने हर घर तक पेयजल पहुंचाने का काम किया है। और अब हर खेत तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा अगले 5 वर्ष कुटलैहड़ को और बेहतरीन बनाने के लिए समर्पित होंगे ।जिससे आत्मनिर्भर कुटलैहड़ का सपना साकार होगा। उन्होंने अपने लिए जनता से सहयोग मांगा है।
-

बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार ने लगाए नए प्रतिबंध, निमार्ण कार्यों पर भी लगी रोक
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिवाली के बाद एक बार फिर से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। AQI के “गंभीर” श्रेणी को छूने के बाद दिल्ली में और भी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जिसके मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। जिसके मद्देनजर अब आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर सभी तरह के निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा जारी नए आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों (सीएक्यूएम) में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई करने के लिए उप-समिति ने आज एक आपातकालीन बैठक की।
आयोग ने बैठक के दौरान समग्र वायु गुणवत्ता मानकों की व्यापक समीक्षा करते हुए कहा कि धीमी हवा की गति के साथ प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और खेत में पराली जलाने की घटनाओं में अचानक वृद्धि के कारण, जीआरएपी के चरण III को पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू करना आवश्यक माना जाता है।
-

जालंधरः गन प्वाइंट पर पंप लूटने आए लुटेरों की कार से हुई टक्कर, एक की मौत
जालंधर/वरुणः शहर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बीते दिन जडियालां मंझकी में शाम 6 बजे बाइक सवार दो युवकों ने गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप से 16 हजार रुपए लूट लिए। इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप मालिक ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी उनकी बाइक के आगे लगा दी। इस दौरान नशे में धुत बाइक सवार लुटेरों ने कार में टक्कर मार दी।
बाला जी फिलिंग स्टेशन पर काम करने वालों ने बताया कि दो लोग पंप पर मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने पंप पर तेल डलवाने के बाद गन पॉइंट पर कैश लूट लिया। इसके बाद जल्दबाजी में तेज रफ्तार से जैसे ही भागने लगे तो पंप पर मालिक की खड़ी इनोवा गाड़ी से जा टकराए। दोनों लुटेरे गिर गए। जो जिस लुटेरे ने गन पॉइंट पर लूट की और बाइक के पीछे बैठा था वह दोबारा उठा कैश व पिस्तौल लेकर भाग गया। जबकि दूसरी लुटेरा जो बाइक चला रहा था उसे टक्कर के बाद चोट ज्यादा आई और वह उठ नहीं सका।
घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि आज सिविल अस्पताल में घायल युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों से बरामद की गई बाइक भी चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं फरार आरोपी की तालाश जारी है।
-

पंजाबः कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के घर का चौकीदार यूनियन ने किया घेराव
होशियारपुर : पंजाब में आप पार्टी को सत्ता में आए 7 महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन चुनाव से पहले लोगों से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। आप पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया गया था कि किसी व्यक्ति या संगठन को धरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन अगर 7 महीने के प्रदर्शन को देखा जाए तो आए दिन धरने और विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ देखने को मिल रहे है। वहीं आज चौकीदार संघ की ओर से होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के घर का घेराव किया गया।
इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर यूनियन के सदस्यों को लामबंद होकर आवाज उठानी होगी। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा चौकीदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने में विफल रहने पर रोष व्यक्त किया और कहा कि अब तक यूनियन द्वारा किए गए संघर्ष को पंजाब सरकार ने नज़रअंदाज किया है, जिसके कारण ग्रामीण चौकीदारों राज्य में विरोध की लहर है। इसलिए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर गिंपा के आवास के सामने धरना दिया जा रहा है।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए चौकीदार यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि वे लंबे समय से पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारें अब भी उनकी मांगों को नहीं मानती हैं तो आने वाले दिनों में पंजाब के स्तर पर भीषण संघर्ष करेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
-

इंडिगो विमान के इंजन में आग लगने की घटना पर DGCA ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से शुक्रवार को बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे इंडिगो के एक विमान के एक इंजन में अचनक आग लग गई। इस कारण से दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकाल स्थिति घोषित कर दी गई थी। इस बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की है। डीजीसीए ने कहा कि इस दौरान एक धमाका भी सुना गया। इसके बाद आग बुझाने की बोतल को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस फ्लाइट को निरीक्षण के लिए रखा गया है।
डीजीसीए ने यह भी बताया कि इंजन फेल होने के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बेंगलुरु जाने वाला ए320 विमान इस हादसे के बाग पार्किंग स्थल पर लौट आया और उसमें सवार 180 लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया। ट्विटर पर एक वीडियो में हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के एक इंजन से चिंगारी उड़ती दिखाई दे रही है।
उक्त घटना रात करीब 10 बजे की है। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6ई2131 को उड़ान से पूर्व एक इंजन में चिंगारी का अनुभव हुआ। बयान में कहा गया, ”उड़ान को रोक दिया गया । सभी यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में बिठाया जा रहा है।” विमान में 177 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि बाद में यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
-

जालंधरः चलती कार का फटा टायर, हादसे में 3 घायल
जालंधर/वरुणः जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में कार सवार 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रही एक कार के टायर फटने से हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह जालंधर से गुरदासपुर जा रहे कार सवारों की गाड़ी का अचानक टायर फट गया। जिससे कार का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जालंधर निवासी पुलकित कुमार पुत्र प्रवीण कुमार, विशाल और सोनिया बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर सरबत दा भला चैरिटेबल सोसाइटी के वलंटीयर सेवादार जत्थेदार दविंदर सिंह मूनकां ने एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सरकारी अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया।
-

जालंधरः DBN Packaging Pvt Ltd के मजदूरों ने लगाया धरना, मालिक पर लगाए ये गंभीर आरोप
जालंधर/वरुणः मकसूदा में स्थित डीबीएन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड के मजदूरों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ धरना लगाकर प्रदर्शन किया। गत्ता बनाने वाली इस फैक्टरी के मजदूरों ने मालिक द्वारा मजदूरों को बेरहमी से पीटने के आरोप लगाए है। बातचीत दौरान फैक्टरी में काम करने वाले वर्करों ने बताया कि पिछले कई महीनों से फैक्टरी का मालिक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों को ज्यादा काम करने को कहता है। इस दौरान जो मजदूर उन्हें काम करने से मना करते हैं तो उसके साथ मारपीट की जाती है।लेबर ने आज मालिक के खिलाफ लगाए गए धरने के दौरान कहा कि बीते दिन मालिक ने फैक्टरी में काम करने वाले 15 वर्षीय लड़के की बेरहमी से पीटाई की थी। इस दौरान मालिक ने फैक्टरी में उसे बंद कर उससे जबरदस्ती काम कराया। लेबर ने कहा कि फैक्टरी मालिक उन्हें रोज धमकाता है और जबरदस्ती काम करवाता है। फैक्टरी में काम करने वाली एक अन्य 19 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह तकरीबन फैक्टरी में 3 से 4 महीनों से काम कर रही है। लड़की ने कहा कि कुछ महीने से फैक्टरी मालिक उसे जबरदस्ती रात के 1 बजे तक काम करवाता है।युवती ने कहा कि मेरे कई बार मना करने पर भी फैक्टरी मालिक मुझसे जबरदस्ती काम करवाता है। घर जाने के समय वह जबरन काम करने के लिए कहता है और बाहर से फैक्ट्री को ताला लगा कर चला जाता है। जिससे वहां काम कर रहे लोग फैक्टरी के अंदर बंदे रह जाते हैं और मजबूरन उन्हें काम करना पड़ता है। वहीं एक कर्मचारी ने कहा कि आज जब वह धरना लगाने के लिए बैठे थे तभी उन्हें फैक्टरी के मालिक की ओर से धमकाते हुए कहा कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इस संबंध में जब फैक्टरी के मालिक का पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। -

कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष की बढ़ी मुश्किलें, 200 पेज का चार्जशीट दायर, जाने मामला
मुंबईः एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दाखिल की है। ड्रग्स के एक मामले में दोनों को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने यह जानकारी दी है। दंपति को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके घर से गांजा की कथित जब्ती के बाद गिरफ्तार किया था। इस केस में दोनों को 23 नवंबर 2020 को जमानत मिली थी। इस मामले में भारती सिंह और हर्ष पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) (ड्रग्स की थोड़ी मात्रा) और 8 (सी) (ड्र्ग्स की बरामदगी) और 27 (ड्रग्स का सेवन) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के खार डंडा इलाके से 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। पूछताछ के दौरान उसने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का नाम लिया था, जिसके बाद उनके आवास पर छापेमारी की गई थी।
तब एनसीबी ने दावा किया था कि भारती सिंह ने अधिकारियों को बताया था कि उन्होंने अपने पति द्वारा खरीदे गए गांजे का सेवन किया था। एनसीबी ने यह भी कहा था कि दंपति के वर्सोवा घर पर तलाशी अभियान में कथित तौर पर उन्हें 65 ग्राम गांजा और 21.5 ग्राम भांग के साथ एक बैग मिला था।तब दोनों के वकीलों, अयाज खान और ज़हरा चरणिया ने कोर्ट में पक्ष रखा था और कहा था कि भारती सिंह और उनके पति के पास कथित रूप से मिले नशीले पदार्थों मात्रा बहुत कम थी। यह तर्क भी दिया गया था कि वसूली की मात्रा बहुत कम होने के कारण नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत यह जमानती अपराध बनाता है। अदालत ने दलील को स्वीकार करते हुए प्रत्येक को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी।