Blog

  • प्राचीन शिव मंदिर बद्दी में श्रीमदभगवद् कथा 26 अप्रैल से 2 मई तक

    प्राचीन शिव मंदिर बद्दी में श्रीमदभगवद् कथा 26 अप्रैल से 2 मई तक

    प्रसिद्व कथावाचक जगमोहन शास्त्राी ने कलश यात्रा के साथ शुरू किया कथा प्रवचन
    बददी/ सचिन बैंसल: हाउसिंग बोर्ड फेस एक के प्राचीन शिव मंदिर में शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रीमदभगवद्गीता का आयोजन 26 अप्रैल से 2 मई तक किया जा रहा है । कथा वाचक उत्तर भारत के प्रसिद्व कथा वाचक पंडित जगमोहन दत्त शास्त्राी अपने मुखारविन्द से अमृतमयी कथा का रसपान भक्तों को करवा रहे हैं । कथा का आगाज हाउसिंग बोर्ड फेस एक व दो की विशाल कलश यात्रा की परिक्रमा के साथ शुरू हुआ । प्रथम दिवस पर पंडित जगमोहन शास्त्राी ने श्रीमद्भागवत महात्म्य के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है । सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं होता।
    उन्होने कहा कि भागवतकथा का 7 दिनों तक श्रवण करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं, मनुष्य अपने जीवन में सातों दिवस में किसी न किसी देवता की पूजा अर्चना करता है, लेकिन मानव जीवन में आठवां दिवस परिवार के लिए होता है । उन्होने जीवन में भजन, और भोजन में अंतर बताते हुए कहा कि भजन में कोई मात्रा नहीं होती, इसलिए भजन करने से मानव का मन सीधा ही प्रभु से जुड़ जाता है । उसी प्रकार भोजन में मात्रा होती है, मनुष्य को भोजन को भजन एवं प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए । शास्त्राी द्वारा कथा वाचन के दौरान कहा गया कि इस कलयुग में केवल भोलेनाथ ही शीघ्र भक्ति से प्रसन्न होते हैं । केवल 3 महीने भोलेनाथ की भक्ति करने से मनुष्य के सब कार्य सिद्व हो जाते हैं । प्रथम दिन की कथा के समापन से पूर्व आरती की गई, आरती करने के पश्चात उपस्थित श्रद्वालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया । 
    श्रीमदभगवद् कथा आयोजक शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों आर.बी सिंह, जोगी राम जिंदल, रमीत फौजी, राजेश शर्मा, जसदेव सिंह, पवन जिंदल, हरदीप सूद, दर्शन पाल, पंडित सुभाष शर्मा, एमपी राणा, विनोद गोयल आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है । उन्होने कहा कि लगभग चालीस वर्ष पहले हाउसिंग बोर्ड विकसित होने से पहले यहां खेतों में शिव मंदिर होता था जिसमें आस पास के ग्रामीणों की बहुत आस्था थी तथा हर सोमवार और शिवरात्रि पर यहां बहुत बडे आयोजन किए जाते रहे हैं । हाउसिंग बोर्ड बनने के बाद भी आज तक स्थानीय लोगों सहित कालोनी वासियों की यहां पर गहरी आस्था है । तथा हर सोमवार और शनिवार को खूब भीड़ इकठठी होती है । शिव भक्तों की गहरी आस्था और आस पास की खुशहाली के लिए मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा करवाई जा रही है जो 26 अप्रैल से 2 मई तक प्रतिदिन 4 बजे से सांय 7 बजे तक पंडित जगमोहन दत्त शास्त्राी द्वारा कथा महातम्य सुनाया जाएगा । उन्होंने सभी शिव भक्तों से आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्वालु कथा रसपान करें तथा अपने जीवन को सार्थक बनायें। कहा कि 2 मई को शिव मंदिर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा ।
  • ਪੰਜਾਬ: 2 ਰੁਪਏ ਬਕਾਇਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੱਸ ਕੰਡਟਰ ਤੇ ਸਵਾਰੀ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 2 ਰੁਪਏ ਬਕਾਇਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੱਸ ਕੰਡਟਰ ਤੇ ਸਵਾਰੀ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    PRTC ਚਾਲਕਾ ਨੇ ਟੇਡੀਆਂ ਕਰਕੇ ਸੜਕ ‘ਚ ਲਗਾਇਆਂ ਬੱਸਾਂ 

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਬੱਸ ਕੰਡਟਰ ਤੇ ਸਵਾਰੀ ‘ਚ ਝਗੜਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ 2 ਰੁਪਏ ਬਕਾਇਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੱਸ ਕੰਡਟਰ ਤੇ ਸਵਾਰੀ ‘ਚ ਹੱਥੋਂਪਾਈ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ PRTC ਬੱਸ ਚਾਲਕਾ ਨੇ ਬੱਸਾਂ ਟੇਡੀਆਂ ਕਰਕੇ ਸੜਕ ‘ਚ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀਆ ਤੇ ਸੜਕ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਹੋਈ ਹੱਥੋਂਪਾਈ ਦੌਰਾਨ ਦੋਨੋਂ ਧਿਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ  ਦਾਖਲ ਹੋ ਗਏ। ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਨੇ ਇਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਏ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਸਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਅਸੀਂ ਸਵੇਰੇ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਬੱਸ ਚੜੇ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਵਿਚ ਚੜੇ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਤੇ ਪਤੀ ਦੀ ਟਿਕਟ ਕਟਾ ਲਿੱਤੀ। ਕੰਡਟਰ ਕੋਲ ਪੈਸੇ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਜਸਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਇਲਜਾਮ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਬੱਸ ਕੰਡਟਰ ਨੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪੁੱਜਣ ਤੇ ਬੰਦੇ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਾਡੇ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਾ ਦਿੱਤਾ। 

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਮੈਂ ਫਰੀਦਕੋਟ ਡਿਪੂ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਬੱਸ ਗਿਦੜਬਾਹਾ ਤੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਚਲੇ ਸੀ। ਸਵਾਰੀਆਂ ਕਾਸਮ ਭੱਟੀ ਤੋਂ ਚੜੀਆਂ ਟਿਕਟ ਦੀ ਕੀਮਤ 38 ਰੁਪਏ ਬਣੀ 2 ਰੁਪਏ ਰਹਿ ਗਏ। ਮੈਂ ਪੰਜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹਾਚੁਣ ਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿਤਾ ਸਾਨੂ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ । ਹਰਜਿੰਦਰ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਐਸਐਮਓ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਬਕਾਏ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝਗੜਾ ਸੀ। ਇਕ ਧਿਰ ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਜਣੇ ਜਖਮੀ ਹੋਏ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਤੋਂ ਦੋ ਜਣੇ ਆਏ ਨੇ ਸਟੀਚਿੰਗ ਕਰ ਦਿਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜੈਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਈਓ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੋ ਵੀ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੈ ਉਹ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। 

  • गौर सिटी 14 एवेन्यू में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गौर सिटी 14 एवेन्यू में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गौर सिटीः ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 14 एवेन्यू में भीषण आग लग गई है। यहां फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट में आग बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास इलाके में हड़कंप मच गया है। इस बारे में सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की है। यहां गौर सिटी में छोटी एवेन्यू के टावर L में भीषण आग लग गई। लोगों ने जब बहुमंजिला इमारत में आग की लपटों के साथ धुआं उठते देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर की ओर बढ़ने लगीं। इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीषण आग की घटना से पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया।

    लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद बहुमंजिला इमारत में धधकती आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से फ्लैट में काफी सामान जल गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आग ने किस कदर विकराल रूप ले रखा था। आग की लपटें देखा आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस घटना में कितना क्या नुकसान हुआ है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत के जिस फ्लैट में आग लगी है, उस फ्लैट के मंदिर में रखे दिए से आग लग गई, जिसके बाद आग पूरे फ्लैट में फैल गई।

  • पंजाबः कल नहीं होगी PSEB की प्रैक्टिकल परीक्षा, तिथि में हुआ बदलाव

    पंजाबः कल नहीं होगी PSEB की प्रैक्टिकल परीक्षा, तिथि में हुआ बदलाव

    मोहाली: पंजाब के 5 बार सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल के निधन पर सरकार ने 27 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं इस दिन 12वीं कक्षा की होने वाले प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि को लेकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बदलाव किया गया है। पीएसईबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 27 अप्रैल को होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि में बदलाव कर अब मंगलवार 2 मई को करने का ऐलान किया है। शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों के स्टाफ को भी निर्देश दिया है कि संबंधित परीक्षार्थियों को इस बदलाव की जानकारी दी जाए ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे। अधिक जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in और यदि आवश्यक हो तो ई-मेल आईडी पर उपलब्ध है। srsecconduct.pseb.punjab.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • होशियारपुरः अमृतपाल सिंह के करीबी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    होशियारपुरः अमृतपाल सिंह के करीबी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    होशियारपुर: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 36 दिनों के बाद गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है। वहीं आज अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज ललित कुमार सिंगला की अदालत ने अमृतपाल सिंह के करीबी हरप्रीत सिंह हैप्पी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने अमृतपाल सिंह को भगाने में उसका साथ देने के मामले में नामजद हरप्रीत सिंह की जमानत रद्द कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुखी अमृतपाल सिंह एक ब्रिजा रंग की गाड़ी में फरार होकर भागा था और यह गाड़ी मनप्रीत सिंह निवासी नवा किला शाहकोट के घर के पास खड़ी है, इसके बाद मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, गुरदीप सिंह ने अमृतपाल को भगाने के लिए स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और बुलेट मोटरसाइकिल का प्रबंध करके दिया था। बाद मे पुलिस ने छापेमारी करते हुए इनको गिरफ्तार किया था। 

  • पंजाबः घनी आबादी वाले क्षेत्र में चाकू की नोक पर घर से नगदी लेकर लुटेरे फरार, महिला घायल

    पंजाबः घनी आबादी वाले क्षेत्र में चाकू की नोक पर घर से नगदी लेकर लुटेरे फरार, महिला घायल

    सुनामः शहर के कालेज रोड के पास घनी आबादी वाले क्षेत्र में बुधवार सुबह नक़ाबपोश लुटेरे ने चाकू की नोक घर में घुस गए। जहां दो लुटेरों ने घर में महिला से चाकू की नोक पर 80 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला 45 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने बताया कि बुधवार को सुबह क़रीब साढ़े आठ बजे वह किचन में काम कर रही थी। उसके पति विनोद कुमार और बेटा फ़ैक्टरी चले गए थे ।

    उन्होंने कहा कि घर का मेन गेट खुलने की आवाज़ आई। जैसे ही वह किचन से निकल कर गेट की तरफ़ जाने लगी तभी दो नक़ाबपोश घर में घुसे और उसे पकड़ कर कपड़े से मुंह बांधा और फिर बांहों में रस्सियां डालकर उसे कुर्सी से बांध दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कनपटी पर चाकू तान दिया। करीब आठ दस मिनट तक घर को खंगालते रहे और एक अलमारी में रखे अस्सी हज़ार रुपये लूट कर फ़रार हो गए। पीड़ित लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसके हाथों में डाली चांदी की चूड़ियां लूटने की कोशिश की गई लेकिन लुटेरे इसमें सफल नहीं हो सके। हालाँकि उसके बाँह पर चोटें आई हैं।

    लुटेरों के जाने के बाद पीड़िता ने किसी तरह से खुद को रस्सियों से मुक्त किया और अपने पति को फ़ोन किया। उसके पति विनोद कुमार घर पहुंचे और ज़ख़्मी हालत में पत्नी को संभाला। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात से इलाक़े में दहशत फैल गई है। एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि वारदात की बारीकी से जांच की जा रही है। संबंधित इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

  • आग के प्रति अलर्ट रहें उद्योग कर्मी

    आग के प्रति अलर्ट रहें उद्योग कर्मी

    मुबारिकपुर में फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल 
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के अम्व क्षेत्र के मुबारिकपुर स्थित लिवगार्ड बैटरी उद्योग में ऊनाअग्रिशमन कर्मचारियों ने कामगारों को आग बुझाने के तरीके बताए। इस दौरान उद्योग के कर्मचारियों को आग के वर्गीकरण व उन पर प्रयोग होने वाले अग्रिशमन यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अग्रिशमन यंत्रों को आग के वर्गीकरण के अनुसार प्रयोग करके दिखाया गया व कामगारों से प्रैक्टीकल करवाया गया। इस दौरान लीडिंग फायरमैन सुभाष चंद, फायरमैन चंद्रमोहन, बलविंद्र कुमार व रंजीत सिंह पर आधारित टीम ने उद्योग में आग के बारे में मॉकड्रिल की। लीडिंग फायरमैन सुभाष चंद ने बताया कि उद्योग में कामगारों को आग लगने की स्थिति में आग पर नियंत्रण पाने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अगर प्रथम चरण में ही आग पर काबू पा लिया जाए, तो बड़ा हादसा होने से रोका जा सकता है। उन्होंने उद्योग में कार्यरत कामगारों को आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहने के लिए जागरुक किया।
  • पंजाबः BSF के जवान ने की खुदकुशी

    पंजाबः BSF के जवान ने की खुदकुशी

    फाजिल्काः गांव अमरपुरा में BSF के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी। झगड़े के चलते दोनों का अदालत में खर्च के लिए केस चल रहा था। मृतक जवान के पिता कि शिकायत पर थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गांव अमरपुरा निवासी कशमीर सिंह पुत्र जग्गा सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखचैन सिंह BSF में नौकरी करता था।

    उसकी शादी गांव काशीराम निवासी उजाला रानी से करीब 2 साल पहले हुई थी। जिनका आपसी झगड़ा होने के कारण अदालत में खर्च का केस चल रहा था। कशमीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधु के कारण सुखचैन सिंह बहुत परेशान रहता था। उजाला रानी उसे मानसिक तौर पर परेशान करती थी। जिसके चलते 25 अप्रैल को सुखचैन सिंह ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने कशमीर सिंह के बयानों पर उजाला रानी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • 4.18 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू 

    4.18 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव अंबोटा में 4.18 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाज़िमों ने यातायात चेकिंग के लिए गांव अंबोटा में नाकाबंदी कर रखी थी। गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल को चेकिंग के लिए रोका गया तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर 4.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों की पहचान मोटरसाइकिल चालक विपन सिंह निवासी अम्व स्लेतर डा अम्व पठियार, तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा व निखिल निवासी ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के रुप में हुई है। आरोपी युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य नितिन नाहर 2 साथियों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य नितिन नाहर 2 साथियों सहित गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ और सीआईए टीम ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के फरार अपराधी नितिन नाहर को उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 हथियार सहित 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने कहा, इन अपराधियों की गिरफ्तारी से तीन सुनियोजित हत्याएं और फिरौती की कई कोशिशें टल गई हैं। फ़िलहाल आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।