Blog

  • Punjab News: पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की Post Viral, Alert पर प्रशासन

    Punjab News: पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की Post Viral, Alert पर प्रशासन

    गुरदासपुरः सरहदी कस्बा दीनानगर की बरिआड़ी पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट पर है। दूसरी तरफ बरिआड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने कहा कि ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। उनके पास भी सिर्फ एक पोस्ट उच्च अधिकारियों द्वारा भेजी गई है, लेकिन फिर भी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

    वायरल पोस्ट में लिखा है कि जो बरिआड़ी चौकी पर बम ब्लास्ट किया गया है, उसकी जिम्मेदारी निशान जोड़ी और कुलबीर सिद्धू लेते हैं। यह हमला भाई संदीप सिंह सनी पर किए गए अत्याचार का बदला है। तुमने अपनी बारी ले ली, अब हमारी बारी है, क्योंकि लगातार सिखों पर अत्याचार किया जा रहा है। यह उसका बदला है।

  • Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, इस दिन से नए नियम लागू

    Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, इस दिन से नए नियम लागू

    चंडीगढ़ः शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के पढ़ाई के समय के लिए नई समय सारिणी जारी की है। इस नई समय सारिणी के तहत, सुबह की सभा समेत कक्षाओं के पीरियड में बदलाव किए गए हैं।

    नई जारी समय सारिणी के अनुसार, स्कूल में सुबह की सभा अब सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। 5वें पीरियड के बाद, आधे समय का ब्रेक (छुट्टी) होगा, जिसमें बच्चे अपना खाना-पीना ले सकते हैं। ब्रेक का समय दोपहर 12:15 बजे से 12:50 बजे तक होगा। इस समय सारिणी के अनुसार, स्कूल की आखिरी छुट्टी दोपहर 2:50 बजे होगी। यह बदलाव सरकार ने मौसम में आ रही तब्दीली और बढ़ रही गर्मी को देखते हुए की है। विभाग के अनुसार 1 अक्तूबर से यह नियम लागू हो जाएंगे और 31 अक्तूबर तक जारी रहेंगे। वहीं नवंबर में इनकों बदला जा सकता है।

  • विदेश मंत्री S.Jaishankar ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार, खोली पड़ोसी देश की पोल

    विदेश मंत्री S.Jaishankar ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार, खोली पड़ोसी देश की पोल

    नई दिल्ली: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा(UNGA) के 80वें सेशन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को काफी सुनाया है। विदेश मंत्री ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भारत का रुख दुनिया के सामने रखा। इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद को घोषित करने में पाकिस्तान की भूमिका, पहलगाम हमला और टेरर फंडिंग को लेकर भी पड़ोसी देश की आलोचना की। विदेश मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए अपने संबोधन में कहा कि कुछ देशों के लिए आतंकवाद स्टेट पॉलिसी बन गया है।

    भारत को किया गया बदनाम

    पाकिस्तान विदेश मंत्री की ऐसी बातें सुनकर भड़क चुका है। अपने उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने भारत पर आतंकवाद के बारे में गलत आरोपों के साथ पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। अपने संबोधन के दौरान भले ही विदेश मंत्री ने उस देश का नाम नहीं लिया परंतु पाकिस्तान भड़क गया है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने यह दावा कर दिया है कि भारत के आरोप झूठे हैं। भारत का कहना है कि इससे पता चलता है कि पड़ोसी देश जिसका नाम भी नहीं लिया गया था फिर भी वो जवाब देने और सीमा पार आतंकवाद को लेकर अपने लंबे समय से चली आ रही गतिविधियों को स्वीकार करने का ऑप्शन चुन रहा है।

    पूरी दुनिया के लिए खतरा है पाकिस्तान

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सेकेंड सेक्रेटरी ने कहा कि पाकिस्तान की प्रतिष्ठा अपने आप में बहुत कुछ बताती है। आतंकवाद में उसकी छाप कई भौगोलिक क्षेत्रों में साफ दिखती है। यह न सिर्फ अपने पड़ोसियों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। कोई भी तर्क या झूठ आतंकवादियों के अपराध को नहीं छूपा सकता।

    आतंकवादियों पर लगना चाहिए प्रतिबंध

    उन्होंने आंतकवाद की फंडिंग रोकने और मुख्य आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने की जरुरत पर बल दिया है। यह चेतावनी देते हुए पूरे टेरर इकोसिस्टम पर लगातार दबाव पड़ना चाहिए और जो भी लोग आतंकवाद के प्रायोजकों का समर्थन करते हैं उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में में उसके नागरिक भरे पड़े हैं। अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या को सीमा पर कायरता का उदाहरण बताते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है और इसके आयोजकों और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया है।
  • ये Steps आपको बताएंगे की सेल में खरीदा iPhone असली है या नकली? जानें पूरी जानकारी

    ये Steps आपको बताएंगे की सेल में खरीदा iPhone असली है या नकली? जानें पूरी जानकारी

    टेकः फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होती ही कई साइटों पर सेल शुरू हो जाती है। इस समय फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल और अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जारी है और लोग खरीदारी कर रहे है। ऐसे में कई लोग iPhone ऑर्डर कर चुके होंगे। लेकिन लोगों के मन में डर भी रहता है कि क्या जो फोन उन्होंने आर्डर किया है वह असली होगा या नकली, हर किसी के मन में डर रहता है कि उन्हें कोई चूना न लगा दें। ऑनलाइन ऑर्डर करने में थोड़ा संकोच होना स्वाभाविक है। अच्छी बात ये है कि ओपन-बॉक्स डिलीवरी में डिलीवरी पर्सन यह सुनिश्चित करता है कि फोन सही हालत में हो, तभी आप OTP देते हैं। फिर भी, कुछ आसान तरीके हैं, जिनसे आप यह पक्का कर सकते हैं कि आपको असली और नया iPhone मिला है।

    सीरियल नंबर की जांच करेंः जब आपका iPhone ओपन-बॉक्स डिलीवरी में आए, तो सबसे पहले फोन के बॉक्स पर लिखा सीरियल नंबर चेक करें। डिलीवरी पर्सन आपको फोन चेक करने के लिए कहेगा। वह न कहे तो भी आपको इसकी जांच तो करनी है। इसके लिए आप इस सीरियल नंबर को ऐपल की ऑफिसियल वेबसाइट पर डालें। वहां आपको पता चलेगा कि फोन पहले से एक्टिवेट किया गया है या नहीं। अगर सेलर ने आपको पहले से एक्टिवेट किया हुआ फोन दिया है, तो आप डिलीवरी स्वीकार करने से मना कर दें। यदि यह लिखा आता है कि ‘डिवाइस नॉट एक्टिवेटेड’, इसका मतलब फोन बिल्कुल नया है।

    मॉडल नंबर की जांच करेंः मॉडल नंबर से भी आपको पता लग सकता है कि आपके पास जो डिवाइस आया है, वह फ्रेश है या नहीं। अगर मॉडल नंबर M से शुरू होता है, तो यह ज्यादातर नया फोन होता है। अगर यह F से शुरू होता है, तो फोन रीफर्बिश्ड है। N का मतलब है कि यह रिप्लेसमेंट डिवाइस है। P का मतलब है कि यह पर्सनलाइज्ड डिवाइस है। साथ ही, मॉडल नंबर के अंत में H/NA होना चाहिए, जो यह दिखाता है कि फोन भारत में बिक्री के लिए बनाया गया है, न कि कोई डेमो मॉडल है।

    IMEI नंबर का मिलान करेंः आप अपने फोन के IMEI नंबर की जांच कर भी फोन की Authenticity पता कर सकते हैं। इसके लिए फोन के बॉक्स पर लिखे सीरियल नंबर और IMEI नंबर को फोन के साथ मिलान करके देखें। फोन को जल्दी से एक्टिवेट करें, साइन इन करें और फिर सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि फोन का IMEI नंबर और सीरियल नंबर बॉक्स पर लिखे नंबरों से मेल खाते हैं या नहीं। अगर ये नंबर मेल खाते हैं, तो आप निश्चिंत हो सकते हैं कि आपको वही फोन मिला है जो बॉक्स में होना चाहिए।

  • पिता ने छोटी के सामने बड़ी बेटी को मारी गोली, नहर में फैंका शव

    पिता ने छोटी के सामने बड़ी बेटी को मारी गोली, नहर में फैंका शव

    मुरैनाः एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी ने उसकी लाश को नदी में फेंक दिया। बेटी का कसूर इतना था कि वो दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। उससे शादी करना चाहती थी। पड़ोसी के संदेह जताने पर पुलिस ने पिता से पूछताछ की। सख्ती करने पर वह टूट गया और मर्डर की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार को क्वारी नदी से बेटी का शव बरामद कर लिया है। हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

    शव को बाहर निकालती टीम।
    शव को बाहर निकालती टीम।

    पुलिस के मुताबिक, मुरैना के शिवनगर निवासी रवि सिकरवार के एक पड़ोसी ने शनिवार को सिविल थाने में फोन कर बताया कि रवि की बड़ी बेटी दिव्या (17) जो 12वीं की छात्रा है, 2 दिन से गायब है। यह भी कहा कि वीरवार को उसने रवि के घर से गोली चलने और किसी के चीखने की आवाज सुनी है। इस पर पुलिस रवि के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। पूछताछ दौरान पुलिस को पता लगा कि रवि के घर में 5 सदस्य हैं। पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी दिव्या घर से गायब थी। उसके बारे में पूछने पर रवि ने गोलमोल जवाब दिया।

    पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस शनिवार को ही रवि को थाने ले आई। उससे सख्ती से पूछताछ की तो रवि ने पुलिस को बताया कि दिव्या दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। उससे शादी पर अड़ी थी। समझाने पर भी नहीं मान रही थी। 23 सितंबर की रात करीब 9 बजे के करीब इसी बात पर पिता और बेटी में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर रवि ने अपनी छोटी बेटी के सामने दिव्या को गोली मार दी। फिर उसके शव को बोरे में भरा। तिरपाल से बांधकर गलेथा पंचायत में अपने पैतृक गांव भगवान सिंह का पुरा ले गया। यहां दिव्या के शव को पत्थर बांधकर क्वारी नदी में फेंक दिया।

    रवि के इस खुलासे के बाद पुलिस शनिवार को ही नदी किनारे उस जगह पहुंची, जहां उसने दिव्या का शव फेंका था। रविवार सुबह तलाशी अभियान में करीब 10 बजे दिव्या का शव नदी में मिल गया। एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह डावर ने कहा- दिव्या का शव बरामद कर लिया गया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रवि को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Cyber ठगों पर Action: पुलिस ने 5.51 करोड़ से अधिक की राशि की Recover

    Cyber ठगों पर Action: पुलिस ने 5.51 करोड़ से अधिक की राशि की Recover

    गुजरातः साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते पीड़ितों को 5.51 करोड़ से अधिक की राशि वापिस दिलाई है। इसी के साथ 804 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम गैंग का भंडाफोड़ किया गया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। ‘तेरा तुझको अर्पण’ कार्यक्रम के तहत गांधीनगर स्थित साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने नागरिकों को बड़ी धनराशि लौटाई है।

    एक बड़े मामले में वडोदरा के एक सीनियर सिटीजन को प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों के नाम पर मुनाफे का वादा करके ठगा गया था, जिसके 4.91 करोड़ पुलिस ने फ्रीज कर वापिस लौटा दिए। एक अन्य मामले में अहमदाबाद की एक सीनियर महिला को फर्जी पुलिस अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट किया, उन्हें ड्रग मामले में फंसाने की धमकी दी और स्काइप पर 12 दिनों तक नजरबंद रखकर 48 लाख की धोखाधड़ी की गई थी, ये रकम भी पुलिस ने वापिस करवाई है।

    इसके अलावा पुलिस ने रॉकक्रीक नामक एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से एक परिवार से ठगे गए 12.70 लाख की धनराशि भी रिकवर कर वापिस करवाई है। अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर एक्शन के संबंध में हर्ष संघवी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने दुबई, वियतनाम और कंबोडिया से संचालित बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह आम नागरिकों को डेढ़ से दो प्रतिशत कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते और सिम कार्ड लेता था। उनका इस्तेमाल देशभर में साइबर धोखाधड़ी करने में करता था।

    इस गिरोह ने देशभर में 1549 क्राइम किए हैं और अनुमानित 804 करोड़ की ठगी की है, जिसमें से गुजरात में 141 अपराधों में 17.75 करोड़ की धोखाधड़ी शामिल है। इस कार्रवाई में सूरत से 10 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 65 मोबाइल, 447 डेबिट कार्ड, 529 बैंक खाता किट, 686 सिम कार्ड और 16 पीओएस मशीनें शामिल हैं।

  • Flat में लगी आग, दम घुटने से TV actor सहित 2 की मौत

    Flat में लगी आग, दम घुटने से TV actor सहित 2 की मौत

    श्रीमद् रामायण में किया था भरत का रोल

    कोटाः फ्लैट में आग लगने से एक टीवी एक्टर सहित 2 नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। दरअसल, शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में आग लग गई थी। जब पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं उठते देखा तो तुरंत दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां दोनों का डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसा आनंदपुरा थाना क्षेत्र की दीपश्री मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में बीती देर रात 2 बजे हुआ। हादसे में जिन 2 बच्चों की मौत हुई है उनमें से एक वीर (10) टीवी एक्टर था जिसने श्रीमद् रामायण में भरत का रोल प्ले किया था। वो सैफ अली खान की आने वाली एक मूवी में उनके बचपन का रोल प्ले करने वाला था।
    वीर जिसने भरत का रोल किया था।
    वीर जिसने भरत का रोल किया था।
    जानकारी देते थानाधिकारी रुपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर पर फ्लैट नंबर 403 में हुआ। हादसे दौरान वीर और उसका भाई शौर्य (15) घर में अकेले सो रहे थे। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फ्लैट में धुआं फैला गया था। इस कारण उनका दम घुट गया। बच्चों के पिता जितेंद्र शर्मा कोटा में कोचिंग टीचर हैं। जबकि उनकी मां रीता शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों मुंबई में टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। हादसे के समय पिता भी किसी काम से बाहर गए हुए थे। परिवार को पड़ोसियों ने बताया कि कुछ ही समय पहले ही परिवार ने मर्सिडीज कार खरीदी थी। परिवार काफी मिलनसार है और सभी प्रोग्राम में शामिल होता था। हादसे के बाद पूरी बिल्डिंग में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों ने हादसे को लेकर दुख जताया है।
  • छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में Swami Chaitanyananda Saraswati गिरफ्तार

    छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में Swami Chaitanyananda Saraswati गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च के हेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने शनिवार की रात आगरा से गिरफ्तार किया। चैतन्यानंद पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। चैतन्यानंद फरार था और उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। चैतन्यानंद को वसंत कुंज पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां पूछताछ जारी है।

    दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के पास से 2 फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं। एक कार्ड में उसे संयुक्त राष्ट्र में स्थायी राजदूत और दूसरे में ब्रिक्स संयुक्त आयोग का सदस्य और भारत का विशेष दूत बताया गया है।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेजकर और विदेश यात्रा का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने कई बार स्टूडेंट को देर रात कमरे में बुलाया और कम ग्रेड देने की धमकी दी। जांच के दौरान बरामद वॉट्सएप मैसेज में सामने आया था कि चैतन्यानंद छात्राओं को बेबी, आई लव यू, आई अडोर यू जैसे मैसेज भेजता था। इसके साथ ही उनके बालों और कपड़ों की भी तारीफ करता था। जांच में ये भी सामने आया कि तीन महिला वार्डन और फैकल्टी भी आरोपी की मदद करती थीं। आरोपी ने ईडब्ल्यूएस कोटे की छात्राओं को टारगेट किया क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमजोर थीं और स्कॉलरशिप पर पढ़ रही थीं। पुलिस ने बताया कि 32 छात्राओं से पूछताछ हुई, जिनमें से 17 ने सीधे यौन उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई।

  • Unhealthy Lifestyle से High Cholesterol की समस्या आम, ये नुस्खा आएगा काम

    Unhealthy Lifestyle से High Cholesterol की समस्या आम, ये नुस्खा आएगा काम

    हेल्थः स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो गई है। हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की सेहत के लिए एक साइलेंट किलर की तरह होता है। लेकिन सही डाइट और लाइफस्टाइल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

    फाइबर से भरपूर डाइटः फाइबर कोलेस्ट्रॉल को शरीर में जमने नहीं देता और उसे बाहर निकालने में मदद करता है। हर दिन सिर्फ 5–10 ग्राम फाइबर लेने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम हो सकता है। इसके लिए डाइट में ओट्स, दाल, राजमा जैसी चीजों को शामिल करें।

    रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड में पाए जाने वाले सैचुरेटेड और ट्रांस फैट्स कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। इनकी जगह हेल्दी फैट्स लें जैसे ऑलिव ऑयल, एवोकाडो और ड्राई फ्रूट्स।

    वर्कआउट से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है। हफ्ते में 5 दिन, रोज सिर्फ 30 मिनट तेज चलना भी काफी असरदार है। कोशिश करें लंच ब्रेक में वॉक करें या डिनर के बाद टहलें।

    रेड मीट की जगह मछली, दाल, राजमा या टोफू जैसी प्लांट-बेस्ड प्रोटीन लें। हफ्ते में कम से कम 1–2 बार मीट की जगह वेज ऑप्शन चुनें। ये कोलेस्ट्रॉल घटाने का आसान तरीका है।

    सैल्मन और मैकेरल जैसी मछलियों में पाए जाने वाले ओमेगा-3 हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर होते हैं। हफ्ते में दो बार मछली खाएं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो अलसी के बीज और अखरोट खा सकते हैं।

    ज्यादा चीनी और मैदा वाली चीजें ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ाती हैं और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए सोडा और मीठे ड्रिंक्स छोड़कर पानी पिएं और व्हाइट ब्रेड की जगह होल ग्रेन ब्रेड खाएं।

  • Asia Cup 2025: IND-PAK Final मुकाबला आज, लोगों में हद से ज्यादा उत्साह, स्टेडियम हुआ हाउसफुल

    Asia Cup 2025: IND-PAK Final मुकाबला आज, लोगों में हद से ज्यादा उत्साह, स्टेडियम हुआ हाउसफुल

    स्पोर्ट्सः एशिया कप 2025 अपने अंत की ओर पहुंच गया है। इसके फाइनल मैच में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम होगी, वहीं दूसरी ओर उनकी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम सामने होगी। इस खास मुकाबले की मेजबानी दुबई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम करने वाला है। Read in English:-
    India vs Pakistan Asia Cup Final To Be Housefull Show As Tickets SOLD OUT in Dubai
    मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के हाथों में है। इससे पहले एशिया कप के ग्रुप स्टेज और सुपर 4 राउंड में भी इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी रहा था और उन्होंने दोनों मैचों में आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बदला लेना चाहेगी। वहीं भारत एक और बार अपने पड़ोसी को प्रतिद्वंद्वी को मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच आज जानि 28 सितंबर को होगा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में होगा। वहीं मैच को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि मैच की सारी टिकटें बुक हो चुकी हैं और स्टेडियम पूरी तरह फुल हो चुका है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।

    एशिया कप के इतिहास में 20 बार आमने सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें

    दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 20 बार टक्कर हुई है। इसमें से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने इसमें से 12 मैच जीते हैं और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम केवल 6 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम इसका दबदबा जारी रखना चाहेगी। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक केवल दो ही बार खेला गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच चार मैच खेले गए हैं। इन चार मुकाबलों में तीन बार भारत को जीत मिली है और एक बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टी20 में भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने बढ़त बनाना चाहेगी।