Blog

  • Jalandhar News: अमेरिका से डिपोर्ट हुआ दविंदर इतने घंटे बाद पहुंचा घर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अमेरिका से डिपोर्ट हुआ दविंदर इतने घंटे बाद पहुंचा घर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए जालंधर के चार पंजाबी युवकों में से देहात के लांदड़ां से दविंदर वीरवार तड़के करीब 5:30 बजे संदिग्ध हालात में घर से मोटरसाइकिल उठाकर कहीं चला गया, जोकि रात करीब 9:30 बजे घर वापस लौट आया। पूरा दिन उसके पारिवारिक सदस्य परेशान रहे। वहीं, दूसरे युवक के घर का पता नहीं मिल रहा है। घर से गए युवक की पहचान दविंदर जीत उर्फ काला के रूप में हुई है। अपरा से 5 किलोमीटर की दूरी पर पड़ते गांव लांदड़ा का रहने वाला दविंदरजीत बुधवार रात 11 बजे घर पहुंचा था। अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद दविंदर जीत काफी परेशान था। बेटे के लापता होने पर सुबह उसकी माता बलवीर कौर ने रोते हुए बताया कि रात के समय बेटे के साथ बातें की और हालचाल पूछा। यहां तक कि उसे निराश न होने की भी बात कही।

    लेकिन उसके चेहरे पर मायूसी दिख रही थी। उसने वहां क्या-क्या झेला, यह वो ही बता सकता है। मां बलबीर कौर ने कहा कि रात के समय जब बेटे से बात करनी चाही तो वह अपने कमरे में चला गया और सो गया। वीरवार तड़के अचानक मोटरसाइकिल लेकर कहीं चला गया। आसपास के गांव और दोस्तों से पता किया, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिक्रयोग है कि दविंदरजीत घर से फगवाड़ा में अपने ससुराल और बाद में गढ़शंकर में अपने दूसरे रिश्तेदार के पास चला गया था। उन्हें इस बात को लेकर खुशी भी थी कि उनका बेटा सही सलामत परिवार में आ गया है क्योंकि जब पता चला कि बॉर्डर क्रॉस करते हुए कई पंजाबी युवक दम तोड़ गए और वापस परिवार तक उनके लाशें भी नहीं पहुंचीं।

    भगवान का शुक्र किया कि उनका बेटा ठीक है, लेकिन अब परेशानी में डाल गया है। डर है कि कही कुछ हो न जाए। वहीं, जानकारों ने बताया कि दविंदरजीत से बात हुई है और ठीक है। जल्द ही घर वापिस आ जाएगा। मां बलवीर कौर ने बताया कि वह दो महीने पहले घर से दुबई गया था। वहां से वह 22 जनवरी को अमेरिका पहुंचा था। जब इस बारे में बेटे से पूछा कि कैसे अमरीका पहुंचा और रास्ते में क्या दिक्कत परेशानी आई तो उसने कुछ भी नहीं बताया। मामले की शिकायत मिलने के बाद नायब तहसीलदार फिल्लौर सुनीता खिल्लन व सब इंस्पेक्टर मीत सिंह समेत पुलिस पार्टी परिवार के पास पहुंचे।

    नायब तहसीलदार फिल्लौर सुनीता ने कहा दविंदरजीत की काफी तलाश की गई थी। आखिर देर शाम वो खुद ही घर लौट आया। फिलहाल पुलिस उससे सारे वाक्या की जानकारी ले रही है कि वो कहां और क्यों चला गया था। वहीं, दूसरी तरफ एक और युवक गांव लल्लियों का बताया जा रहा है। उसे भी अमेरिका सरकार ने डिपोर्ट कर दिया है। उसके बारे में पूरे गांव में छानबीन की गई। परंतु युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। इसी तरह गांव का ही एक युवक सुखदीप भी अमेरिका से डिपोर्ट होकर घर आया है। गांव के सरपंच इकबाल सिंह व नंबरदार बलविंदर सिंह ने बताया कि शायद उक्त युवक गांव लोहियां का हो सकता है।

  • Jalandhar News: घर लौट रहे माली से बाइक सवार लुटेरे Mobile और नगदी छीनकर फरार

    Jalandhar News: घर लौट रहे माली से बाइक सवार लुटेरे Mobile और नगदी छीनकर फरार

    जालंधरः थाना सदर के अंतर्गत धनाल कला में काम से घर लौट रहे माली चेतन कुमार से तीन एक्टिवा सवार लुटेरों ने मोबाइल और नकदी छीन ली। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल फोन व 8,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

    घटना रविवार रात 8:00 बजे की है। चेतन कुमार ने बताया कि वह रात को साइकिल पर सवार होकर काम से घर लौट रहा था कि गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही तीन एक्टिवा सवार युवकों ने उसे रोक लिया। उसने तीनों का विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने हथियार निकालकर डराया और लूटपाट की। लूट के बाद चेतन ने शोर मचाया, जिसे सुनकर लोग इकट्ठे होने लगे। भीड़ को आता देख लुटेरे वहां से भाग निकले, जिसकी शिकायत उसने सदर पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई।

  • Stock Market: लाल निशान पर कारोबार कर रहा Sensex, Nifty में भी 20 अंक की गिरावट

    Stock Market: लाल निशान पर कारोबार कर रहा Sensex, Nifty में भी 20 अंक की गिरावट

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी शुक्रवार को शेयर बाजार में ओपनिंग के साथ ही गिरावट देखने को मिली।सेंसेक्स में करीब 50 अंक की गिरावट है, यह 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 20 अंक नीचे 23,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट है।

    NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी स्टॉक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी PSU बैंक और ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी है। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.44% और कोरिया के कोस्पी में 0.31% की गिरावट है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.33% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में वीरवार को भी गिरावट रही।

    दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें SBI ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 16,891.44 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। जो मुनाफा 84% बढ़ा है।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोलियां, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के मेहना क्षेत्र में 2 पक्षों में विवाद होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रोली रोड पर स्थित जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में झड़प हुई है। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। घटना को लेकर अमित कुमार पक्ष ने आरोप लगाया है कि निर्मल सिंह उनके एक एनआरआई की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि जब वह मेहना थाना में जा रहे थे कि उन्होंने रस्ते में देखा कि निर्मल सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की ओर जब वह अपने पिता के साथ अपने एन आरआई दोस्त की जमीन देखने गए तो उनकी कार पर गोलियां चला दी ओर उनकी कार का दरवाजा खोलकर उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।

    उनके पास एनआरआई की जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी है जो इसका रख-रखाव करने की है। निर्मल सिंह का इस जमीन का 4 कनाल का हिस्सा है, जिसका हाईकोर्ट से स्टे भी मिला हुआ है। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी रमनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। झगड़े में निर्मल सिंह घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    अमित कुमार ने बताया कि वह अपने पिता के साथ थाना मेहना में जा रहे थे कि रास्ते में रौली रोड पर उनके एक एन आर आई की जमीन पर कब्जे की नियत से निर्मल सिंह खड़ा था और वह वहां गए ओर उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपनी कार में बैठे थे कि निर्मल सिंह पक्ष की ओर से उन पर दो गोलियां चलाई गई उनकी कार के दरवाजे खुले थे और उन्होंने अपने पिता सहित बाहर कूद कर अपनी जान बचाई निर्मल सिंह जमीन पर कब्जा करने की आड़ है यह जमीन एन आर आई की है ओर जिसकी हमारे पास इसकी रख रखाव की पावर ऑफ अटॉर्नी है हम थाना में जा रहे थे कि रस्ते में हमने देखा कि जमीन की दीवार तोड़ी हुई थी

    दूसरी ओर निर्मल सिंह के भतीजे ने आरोप लगाया कि अमित कुमार के साथ 15 से 20 लोग थे। इन्होंने हमारी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन कर हम पर हमला किया और हमारी गाड़ी तोड़ी। उनका कहना है कि हमने कोई गोली नहीं चलाई, बल्कि हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। निर्मल सिंह के भतीजे अवतार ने कहा कि हमारा एनआरआई की जमीन के साथ कोई लेना-देना नहीं है, हमारे पास हाईकोर्ट के आदेश है ओर प्रशासन ने हमें कब्जा दिलाया है। हम पर इन लोगों ने हमला किया हमने पहले भी सूचना थाना में दी थी कि हम पर हमला हो सकता है, वहीं आज इन लोगों ने मेरे चाचा को गहरी चोट मारी हमने भाग कर जान बचाई हमारी रिवॉल्वर भी जो लाइसेंसी है।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी रमन दीप सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे है। करीब चार कनाल जमीन का विवाद है ओर इस जमीन का कोर्ट में केस भी चल रहा है।गोली चली है इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षो की गाड़ियां भी टूटी हुई है उसकी भी जांच की जा रही है। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है जो भी बनती कारवाई होगी वह की जाएगी।

  • Punjab News: बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood के खिलाफ वारंट जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood के खिलाफ वारंट जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की एक रमनप्रीत कौर अदालत ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अदालत द्वारा सोनू सूद को एक फौजदारी मामले में दायर शिकायत में गवाही के लिए बार-बार समन भेजने के बावजूद अदालत में पेश न होने के चलते उनके गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

    इस मामले में लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसे नकली रिजिका सिक्का में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था और इस शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला के विरुद्ध धारा 406,420 व 506 आईपीसी व अन्य धाराओं के तहत एक फौजदारी शिकायत दायर की है,जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इसी शिकायत में उन्होंने गवाही करवाने के लिए सोनू सूद को बतौर गया अदालत में तलब किया है।

    लेकिन अदालत द्वारा सोनू सूद को गवाही के लिए बार-बार समन भेज कर पेश होने के लिए कहा गया बावजूद इसके सोनू सूद उपरोक्त मामले में गवाही देने के लिए अदालत में नहीं आए,जिसके चलते अदालत ने सोनू सूद की गवाही अदालत में सुनिश्चित करने के लिए अब उनके 10 फरवरी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं और संबंधित पुलिस स्टेशन ओशिवारा,वेस्ट अंधेरी,मुंबई को उपरोक्त गिरफ्तारी वारंट भेजते हुए सोनू सूद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

  • आज का राशिफल, 7 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 7 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 17 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। इन्द्र योग के दौरान राज्य पक्ष के कार्यों में अथवा सरकारी कामों में सफलता जरूर मिलती है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 40 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा, नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और अपने काम पर पूरा फोकस करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान बन सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन सकते हैं।

    वृष राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से कामकाज में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे आपके परिवार में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से भी सुख मिल सकता है। किसी दोस्त की गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी, साथ ही उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किए गए ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान अपने काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने से आपके सभी कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार- विमर्श करना पड़ सकता है। शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होकर आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगीं। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उपहार मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी होगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, साथ ही लोग आपकी तारीफ करेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा, कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगी। बिजनेस मैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी उलझन खत्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। प्रेमी जोड़े में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, साथ में घूमने जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राइटर आज नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी पेंटिंग बड़े एक्सिबिशन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको धन-धान्य का लाभ दिला सकता है।


    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का व्यापार कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेगी। आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको आगे चलकर फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी, साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ पा सकते हैं।

    मकर राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। प्रेमी जोड़े के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए, आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जाएगा, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।


    कुंभ राशि:
    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे जिसे आप-अपने किसी खास मित्र से शेयर भी करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। साथ ही ऑफिस में पड़े पेंडिंग काम को समय से पूरा कर लेंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाएगा। घर पर फ्लावर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कांट्रैक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं, किसी काम को करने का नया तरीका बिजनस में फायदा कराएगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • Phagwara News: महिला की शिकायत पर BJP नेता और पत्रकार पर FIR दर्ज

    Phagwara News: महिला की शिकायत पर BJP नेता और पत्रकार पर FIR दर्ज

    जालंधर (ens): फगवाड़ा पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के मामले मे बीजेपी नेता और पत्रकार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने भाजपा नेता और पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार पीड़िता ने कहा था कि आरोपी अनुराग ने उसे पत्रकार अमित ओहरी का भरोसा दिला गुप्ता गैस एजेंसी फगवाड़ा में बुलाया। जिसके बाद अमित और अनुराग उसे फार्म हाउस में ले गए।

     

    पीड़िता ने आरोप लगाया था कि फार्म हाउस मे अनुराग ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीड़िता वहा से जान बचाकर घर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

     

  • Kasauli Rape Case आया नया मोड़, Singer Rocky Mittal की शिकायत पर FIR दर्ज, 2 गिरफ्तार

    Kasauli Rape Case आया नया मोड़, Singer Rocky Mittal की शिकायत पर FIR दर्ज, 2 गिरफ्तार

    पंचकूला:हिमाचल प्रदेश के कसौली में रेप केस मामले में उस समय ट्विस्ट आ गया। जब हरियाना पुलिस ने सिंगर रॉकी मित्तल की शिकायत पर दो महिलाओं सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ फिरौती और धमकाने का मामला दर्ज हो गया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच 19 की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करआज माननीय अदालत मे पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

    हिमाचल पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल पर रेप का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद गायक रॉकी मित्तल ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पर रेप का झूठा मामला दर्ज करवाने के लिए कुछ लोगो द्वारा फोन किया गया था।

    जब उसने ऐसा करने से मना किया, तो उसे धमकी दी गई कि अगर आरोपियों की मोहनलाल बडोली से मीटिंग कराकर सेटिंग नहीं करवाई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रॉकी मित्तल ने अपनी दी शिकायत में बताया था कि कसौली रेप मामले में अमित बिंदल इस प्लान का मास्टरमाइंड था और समझौता करवाने की एवज में एक अन्य महिला आरोपी ने 50 लाख रुपए की मांग भी की गई थी।

    इस मामले में क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को फिरौती मांगने को लेकर एक शिकायत मिली थी जिसके बाद इस मामले में अमित बिंदल और एक अन्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है । रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

  • Jalandhar News: मेन चौक के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामा मंडी चौक के पास ट्रांसफॉर्म में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों को दे दी है। वही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज की चपेट में आने से दो खोखे जलकर राख हो गए। हालांकि खोखे जलने को लेकर कोई पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही, लेकिन लोगों का कहना है कि खोखे जलकर राख हो गए।

  • Punjab News: Deport हुए हरविंदर ने America Police की कार्रवाई को लेकर किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Deport हुए हरविंदर ने America Police की कार्रवाई को लेकर किए खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमेरिका सरकार द्वारा डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय नागरिकों वापिस भारत अपने विमान में भेजा गया था,लेकिन भारतीय नागरिकों को किस प्रकार अमेरिका से भारत लाया गया,वही आप बीती सुनाते हुए हरविंदर सिंह ने बताया कि कैसे 104 भारतीय नागरिकों को 2 तारिक को कमरों से बाहर निकालकर उनके हाथ हथकड़ियों से जकड़ दिए है और पैरों में जंजीर बान दी गई।

    अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने 205 भारतीय नागरिकों की लिस्ट तैयार कर उन्हें डिपोर्ट करने का फैसला किया और 104 भारतीय नागरिकों को हाथ में हथकड़ी ओर पैरों में जंजीर डालकर वापिस भारत अपने विमान से भेजा गया।104 के करीब यह सभी भारतीय नागरिक कल अमेरिका के जहाज से पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे,जिन्हें भारत पहुंचकर भी देश की सेंटर एजेंसियों की पूछताश का सामना करना पड़ा।जिसके बाद इन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा इनके घरों तक पहुंचाया गया।कैसे अमेरिका सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों पर इस सभी भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट करके भारत भेजा गया,इसके बारे में हरविंदर सिंह ने एक-एक शब्द बयां कर बताया कि कैसे उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ा।

    हरविंदर सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को उन्हें उनके रूम से बाहर लाया गया और उनके हाथों में हथकड़ी लगा दी गई यहां तक कि उनके पैरों में भी जंजीर डाल दी गई और इन्हें यह भी नहीं बताया कि इस सभी लोगों को डिपोर्ट किया जा रहा है बल्कि इन्हें कहा कि इन्हें कैंप में ले जाया जा रहा है।यहां तक की जब बस में बिठाया गया तो उनके पैरों में जंजीर और हाथों में हथकड़ी बंदी हुई थी और कुछ देर बाद ही नहीं एयरपोर्ट ले जाया गया।वहां जाकर पता लगा कि इन सभी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा रहा है और वापस भारत भेजा जा रहा है। हरविंदर सिंह ने बताया कि अमेरिका से भारत तक आने में दो जगह में जहाज स्टे किया गया था। डिपोर्ट हुए हरविंदर सिंह ने कहा कि अमेरिका से अमृतसर आने के लिए 40 घंटे का समय लगा और यहां पर आकर उनके हाथ से हथकड़ी और पैरों में पड़ी जंजीरों को खोला गया।

    हरविंदर सिंह ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि किस कदर तक अमेरिका वालों ने भारतीय नागरिकों के साथ बदसलूकी की है और कैसी पीड़ा उन्हें सहन करनी पड़ी है। हरविंदर सिंह ने बताया कि जब भी वह वॉशरूम जाते थे तभी उनके हाथ हथकड़ी लगी होती थी और पैरों में जंजीर पड़ी होती थी।यहां तक कि जब खाना खाया जाता था तब भी उनके हाथों में हथकड़ी जकड़ी होती थी और बहुत मुश्किल से वह खाना खा पाते थे।उन्होंने कहा कि अमेरिका वालों ने बहुत हद तक उन्हें परेशान किया है। अब उनकी सरकार से अपील है कि उनकी मदद की जाए और जैसे तैसे भी उनके लिए सरकार कदम उठाए।