Blog

  • Punjab News: कांग्रेस नेता Rana Gurjit Singh के घर पर आयकर विभाग की रेड, ITBP अर्धसैनिक बल तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस नेता Rana Gurjit Singh के घर पर आयकर विभाग की रेड, ITBP अर्धसैनिक बल तैनात, देखें वीडियो

    कपूरथलाः आयकर विभाग द्वारा पंजाब में कुछ जगहों पर छापेमारी किए जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के सरकारी और निजी आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी सुबह 5 बजे से जारी है। विधायक के कपूरथला स्थित घर और दफ्तर पर विभाग की कार्रवाई जारी है। इस मौके पर ITBP का अर्धसैनिक बल और कपूरथला पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार समर्थकों की भीड़ जुटने के बाद छापेमारी स्थल पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए।

    हालांकि, टैक्स विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन टैक्स विभाग की टीम के 5 से 6 अधिकारियों की राणा गुरजीत के आवास में होने की सूचना मिली है। जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा है कि परिवार के सदस्यों के फोन बंद कर दिए गए हैं। साथ ही छापेमारी के दौरान किसी के भी घर से बाहर निकलने पर रोक है।

  • Punjab News: कांग्रेसी नेता के करीबी के घर CBI की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेसी नेता के करीबी के घर CBI की रेड, देखें वीडियो

    रोपड़ः देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच एजेंसियां विभिन्न अभियान चलाकर शरारती अनसरों पर कार्रवाई करती रहती हैं। ये जांच एजेंसियां सरकार के बड़े से बड़े पदों पर बैठे व्यक्तियों को भी अपराधी होने पर नहीं छोड़ती हैं।

    आज भी जिले में सीबीआई द्वारा कांग्रेसी नेता के करीबी जीवन सिंह गिल के घर रेड की और उनके द्वारा उनका रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ सेना का जवान भी मौजूद रहा। उनके घर को सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर या बाहर आने की मनाही कर दी गई है। उनके घर के बाहर जवान को तैनात किया गया है। सीबीआई के अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ का सिलसिला अभी जारी है। फिलहाल अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

  • Punjab News: घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिला तरनतारन के अंतगर्त आते गांव में पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार चौधरियां के अधीन आते गांव नौशहरा पनुन्या में एक अवैध घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बच्चा भी झुलस गया है, जिसे तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की जा सकती। मौके पर जानकारी देते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति व माता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र भजन सिंह निवासी चौधरियां वाला ने अपने घर में अवैध पटाखा फैक्ट्री लगा रखी थी। आज सुबह अचानक इस फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोग घायल हो गए और एक महिला जश्नप्रीत कौर पत्नी आकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
  • दोस्त से उधार दी चांदी मांगने पर Jeweller को उतारा मौत के घाट

    दोस्त से उधार दी चांदी मांगने पर Jeweller को उतारा मौत के घाट

    उदयपुरः जिले में एक ज्वेलर की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप ज्वेलर के दोस्त पर ही लगा है। ज्वेलर से आरोपी दोस्त ने 18 लाख रुपए की चांदी बिजनेस के लिए ली थी। उसकी पेमेंट उधार थी। वही पेमेंट ज्वेलर मांग रहा था। पुलिस ने दावा किया है कि पेमेंट देने की बजाय उसकी जान ले ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी देते हुए प्रतापनगर (उदयपुर) के थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि 4 फरवरी को शहर के नाकोड़ा नगर मेघा आवास के आगे सड़क पर सिरोही निवासी हेमंत ओसवाल (46) का शव मिला था। वह कारोबार के सिलसिले में अहमदाबाद (गुजरात) में रहते थे। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो हेमंत का दोस्त विक्रम सोनी (34) का नाम सामने आया। वह नाथद्वारा (राजसमंद) का रहने वाला है। हेमंत ज्वेलर था।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह 5 साल पहले हेमंत के संपर्क में आया था। उसके बाद उसने 6 बार हेमंत से चांदी खरीदी और इसका पैसा भी चुका दिया था। उसने कुछ माह पहले हेमंत से 18 लाख रुपए की चांदी खरीदी थी। वह इसके रुपए नहीं दे पाया था। हेमंत, विक्रम से चांदी की बकाया रकम बार-बार मांगता था। गत 2 फरवरी को हेमंत रिश्तेदार की शादी में उदयपुर आया हुआ था। उसने विक्रम को फोन कर पैसों का तकादा किया।

    आरोपी ने 3 फरवरी को दोपहर में हेमंत को उदयपुर के आरके सर्कल पर बुलाया। यहां विक्रम ने कहा कि पैसे नहीं हैं। किसी और पार्टी से चांदी के बदले चांदी दिला देगा। इसके बाद विक्रम, हेमंत को कार में इधर-उधर घुमाता रहा। इसी तरह वह हेमंत को लेकर प्रतापनगर के नाकोड़ा नगर में ले गया। वहां सुनसान जगह देखकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हेमंत की मौत के बाद वह शव को वहीं सड़क पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नेता और पत्रकार पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: नेता और पत्रकार पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिला फगवाड़ा में महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने भाजपा नेता और पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। थाने में पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता ने कहा कि वह पति के साथ विवाद होने के चलते अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान दोनों उसके पति के साथ हुए विवाद की पैरवी कर रहे थे, लेकिन 5 फरवरी को उसे दोपहर 2.58 पर हालचाल पूछने के लिए मैसेज आता है। इस दौरान उसे काम के बारे में पूछा गया और ऑफिस के काम के सिलसिले में बुलाया।

    शिकायत में पीड़िता ने कहा कि मेरे मना करने पर अनुराग ने पत्रकार अमित ओहरी का भरोसा दिलाते हुए गैस एजेंसी फगवाड़ा में बुलाया, जहां अमित ओहरी और अनुराग मारकंड फार्म हाउस में ले गए। पीड़िता का आरोप है कि वहां अनुराग ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश और उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

    पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता ने कहा कि बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से घर पहुंची। पीड़िता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। थाना फगवाड़ा सिटी के प्रभारी अमन नाहर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज हो जा चुकी है, जल्द मामले की जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला के परिजन बन्नी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह सुबह 8 बजे से थाने में खड़ा है, लेकिन इस मामले में उसकी सुनवाई नहीं हो रही। इस मामले में अनुराग और अमित से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • Punjab News: आमने सामने हुए पुलिस और लोग, माहौल तनावपूर्ण

    Punjab News: आमने सामने हुए पुलिस और लोग, माहौल तनावपूर्ण

    लुधियानाः जगराओं के अखाड़े गांव में बायोगैस प्लांट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर आज अल सुबह बड़ी संख्या में पुलिस दल गांव में पहुंच गया। दूसरी ओर इस प्लांट के विरोध में गांववासी भी एकत्रित हो गए और गांव वासियों ने अखाड़ा गांव के डल्ला चौक पर फैक्टरी के बाहर धरना लगा दिया है। इस दौरान पुलिस और लोग आमने-सामने हो गए है और माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा धरने को समाप्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि धरने पर बैठे गांववासियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गांव वासियों ने धरना स्थल से हटने से इनकार कर दिया है। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रदर्शन स्थल को घेर लिया। इस बीच, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उनके कई नेताओं को हिरासत में भी ले लिया है। दूसरी ओर, इस अवसर पर उपस्थित डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने फिलहाल कोई भी जानकारी देने से इंकार करते हुए सिर्फ इतना कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तथा प्रदर्शन को हटाने के लिए कई थानों से फोर्स यहां बुलाई गई है। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई ये कार्रवाई 4 घंटे बाद भी जारी है और ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजविंदर कौर और बी. डीओपी रूपिंदर कौर समेत कुछ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

    गांव वासियों ने किसी भी कीमत पर फैक्ट्री के सामने धरना देने से इंकार करते हुए अपनी गिरफ्तारियां देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन में आसपास के 8-10 गांवों के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं और इस प्लांट को बंद करवाने के लिए सभी मिलकर मुकाबला करेंगे। बताया जा रहा है कि 6 से 7 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें थाने ले जाने की पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए गांव वासियों ने घोषणा की कि शाम तक पूरा गांव गिरफ्तारी देने थाने पहुंच जाएगा।

     

  • Jalandhar News: इस इलाके में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में थाना 8 के अंतगर्त आते लंबा पिंड चौक पर ट्रक और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। ट्रक जम्मू नंबर का हिंदोस्तान पेट्रलियम का है और एक्टिवा को ट्रक के नीचे से निकाला जा रहा है। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    जांच के दौरान पता चला है कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विकास निवासी कालिया कालोनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान पता चला है कि ट्रक चालक की गलती से हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले जाया जा रहा है।

  • Jalandhar News: चर्च जा रहे साइकिल सवार युवक से लुटेरों ने छीना मोबाइल व नकदी

    Jalandhar News: चर्च जा रहे साइकिल सवार युवक से लुटेरों ने छीना मोबाइल व नकदी

    जालंधरः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कोई न कोई नया मामला सुनने को मिलता है। लुटेरे वारदातों को ऐसे अंजाम देते हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। ताजा मामला जिले के श्री गुरु रविदास चौक के पास से सामने आया है जहां, साइकिल सवार युवक से लूटेरे नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी थाना-6 की पुलिस को दी।

    जानकारी देते हुए गदईपुर निवासी सुग्रीव ने बताया कि वह लोहे की फैक्ट्री में काम करता है। उसने बताया कि वीरवार को खांबरा चर्च में धार्मिक कार्यक्रम था, जिसकी सेवा करने के लिए वह बुधवार रात साइकिल से चर्च जा रहा था। वह श्री गुरु रविदास चौक के पास पहुंचा तभी पीछे से आए 3 बाइक सवार युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल व नकदी निकाल ली।

    उसने युवकों को पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाया लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया, जिसके चलते लूटेरे आसानी से फरार हो गए। बाद में वह शिकायत देने के लिए थाना-6 में पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

  • Jalandhar News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए दविंदर की मां का आया बयान, देखें VIDEO

    Jalandhar News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए दविंदर की मां का आया बयान, देखें VIDEO

    13 दिन पहले गया था अमेरिका

    जालंधर, ENS: अमेरिका ने 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। जिन्हें अमेरिका सेना के जहाज सी-17 में बीते दिन अमृतसर एयरपोर्ट पर लाया गया। इनमें जालंधर के 4 यात्री मौजूद थे। जिसमें देहात के लांदड़ा गांव का एक यात्री 40 वर्षीय दविंदरजीत भी शामिल था। मीडिया से बात करते हुए दविंदरजीत की माता बलवीर कौर ने बताया कि उनका बेटा 2 महीने पहले गया था। माता ने बताया कि वह पहले दुबई में गया था, जिसके बाद वहां से वह अमेरिका चला गया। माता ने कहा कि दुबई से दविंदर 13 दिन पहले अमेरिका गया था, लेकिन 13वें दिन ही उसे अमेरिका से डिपोर्ट किया गया। माता ने कहा कि डेढ़ महीना दविंदर दुबई में रह रहा था और देर रात वह अमृतसर एयरपोर्ट से घर लौटा है। माता का कहना है कि जब वह घर लौटा है किसी से बात नहीं कर रहा। आज सुबह 5 बजे वह किसी काम के सिलसिले घर से चला गया। जब से वह अमेरिका गया उसकी बेटे से कोई बात नहीं हुई। आज सुबह पुलिस भी दविंदर के घर पहुंची है और मामले में परिवार से बातचीत कर रही है।
  • इस इलाके में भड़की हिंसा, जमकर बरसे ईंट-पत्थर

    इस इलाके में भड़की हिंसा, जमकर बरसे ईंट-पत्थर

    बांग्लादेशः अवामी लीग के प्रस्तावित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले कई शहरों में बुधवार देर रात फिर हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान ‘बंगबंधु’ के ढाका स्थित धनमंडी-32 आवास पर धावा बोला और तोड़फोड़ की।

    उधर, खुलना में शेख हसीना के चचेरे भाई शेख सोहेल, शेख जेवेल के घरों को दो बुलडोजरों से ध्वस्त कर दिया गया है। इस हिंसा को लेकर शेख हसीना ने कहा कि किसी ढांचे को मिटाया जा सकता है, लेकिन इतिहास को नहीं मिटाया जा सकता। हसीना ने कहा कि एक घर से क्यों डरना? मैं बांग्लादेश के लोगों से इंसाफ चाहती हूं। क्या मैंने अपने देश के लिए कुछ नहीं किया? फिर इतना अपमान क्यों? एक इमारत को मिटाया जा सकता है, लेकिन इतिहास को नहीं मिटाया जा सकता। मेरे पिता का घर तोड़ने वालों को याद रखना चाहिए कि इतिहास अपना बदला लेता है।

    बांग्लादेश में हाल ही में हिंसा की शुरुआत सोशल मीडिया पर ‘बुलडोजर जुलूस’ के ऐलान के बाद हुई। जब हमला हुआ, तब वहां सुरक्षाबल भी मौजूद थे। भीड़ को वहां से जाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। कुछ उपद्रवी शेख मुजीब के आवास और संग्रहालय में भी घुस गए। बालकनी पर चढ़ गए और तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि आवास में आगजनी भी की गई है। इसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

    प्रदर्शनकारी शेख मुजीबुर्ररहमान के घर का मेनगेट तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान वे ‘फांसी दो, फांसी दो। शेख हसीना को फांसी दो।’ पूरे बंगाल (बांग्लादेश) को खबर दो, मुजीबुर्रहमान की कब्र खोद दो’ ‘अवामी लीग के लोगों को पीटो, बांग्लादेश में वे नहीं रहेंगे’ के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुजीबुर्रहमान का घर ‘फासीवादियों का गढ़’ है, इससे छुटकारा पाना जरूरी है।’