Blog

  • महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बंधे मिले हाथ-पैर

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के खरगोन में 45 वर्षीय महिला का कुंए में शव मिलने का मामला सामने आया है। शव सीमेंट खंभे से बंधा हुआ था। हाथ-पैर तार से बंधे हुए थे और चेहरे व गले को भी रस्सी से बांधा गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है

    जानकारी के अनुसार यह मामला खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बलवाड़ा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव का है। यहां 45 वर्षीय महिला का शव सीमेंट के खंभे में फेंसिंग तार से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया पुलिस का कहना है कि महिला की लाश कई दिन पुरानी हो सकती हैकुएं में शव की खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया

    महिला के हाथ पर लिखे नाम से उसकी शिनाख्त जहांबाई के रूप में हुई। वह चैनपूरा की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खंडवा मेडिकल कॉलेज भेजा है।  एडिशनल एसपी मनोहर सिंह बारिया का कहना है कि बलवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा गांव में एक कुएं में एक महिला का शव मिला है। शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर आए बेटे ने कर दी पिता की ह’त्या, मां घायल

    नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर आए बेटे ने कर दी पिता की ह’त्या, मां घायल

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक नशेड़ी युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी और मां को गंभीर रूप ये घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि युवक कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर लौटा था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय सुधांशु कदम मुरैना में अपने पिता 65 वर्षीय रवि कदम और मां शकुंतला के साथ रह रहा था, सुधांशु नशे का आदी है।

    जिसकी वजह से घर में विवाद होता रहता था। नशे की आदत छुड़वाने के लिए परिजनों ने सुधांशु को नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। बीते दिनों ही वह नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर लौटा था। इसी बीच उसने किसी बात को लेकर घर में पिता से झगड़ा किया और उन्हें बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला।

    इस दौरान जब आरोपी सुधांशु की मां शकुंतला अपने पति को बचाने पहुंचीं तो सुधांशु ने उसके सिर पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है वहीं शकुंतला को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया

  • जालंधरः फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रही आग की लपटे, रेसक्यू जारी, देखें वीडियो

    जालंधरः फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रही आग की लपटे, रेसक्यू जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के तिलक नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि देर रात डेढ़ बजे आग लगी थी। मिली जानकारी अनुसार कबाड़ की फैक्ट्री में आग लगी है। आग का धुंआ दूर से दिखाई दे रहा है। आग लगने के चलते इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फैक्ट्री के मालिक और दमकल विभाग को दी। आग इतनी भीषण थी कि सुबह 10 बजे तक फायर ब्रिगेड की दर्जनों टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें 

    जालंधर के बाहरी स्टेशनों से दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। सुबह 10बजे तक करीब 60 से ज्यादा गाड़ियां पानी की लग चुकी है, मगर अभी भी रेस्क्यू कार्य जारी है। बता दें कि जिस गोदाम में आग लगी है, वह सागर इंटरप्राइजेज नामक फर्म बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस हादसे में फैक्ट्री मालिक का काफी नुकसान हो गया है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं दूर से धुएं का गुब्बार दिखाई दे रहा था। इस दौरान दमकल विभाग द्वारा आग ज्यादा लगी होने के कारण वहां पर मौजूद लोगों को दूर रहने की अपील की जा रही थी। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है।

    बताया जा रहा है कि इस हादसे में 8 घर आग की चपेट में आ गए। वहीं हादसे के दौरान सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए। जिसके बाद आनन-फानन में 15 घरों को खाली करवाया गया। दरअसल, हादसे के दौरान एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। जिससे घर की दीवारें घिर गई।  वहीं प्रत्याशियों के अनुसार इस गोदाम के साथ ही उनके घर है। आग लगने के कारण लोगों में डर का माहौल बना रहा। वहीं प्रत्याशी आसिफ ने कहा कि गोदाम में आग लगने से उसका घर भी आग की चपेट में आ गया। आसिफ ने कहा कि वह घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान आग लगने की गंध से वह जाग उठे। उन्होंने देखा कि फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार को घर से बाहर निकाला।

  • शौकिनों को बड़ा झटकाः शराब के दामों में होगी बढ़ौतरी 

    अंबालाः शराब पीने के शौकिनों के लिए अहम खबर है। हरियाणा में शराब के दामों में बढ़ौतरी होने जा रही है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके तहत विदेशी शराब के दामों 4 से 5 फीसदी तक की वृद्धि होने वाली है। जबकि, देसी शराब की बोतल करीब 4 रुपए तक महंगी होगी। यह बदलाव 12 जून 2024 से लागू होंगे, क्योंकि पुरानी पॉलिसी इसी तारीख तक प्रभावी रहेगी। कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ है कि प्रदेश में अब शराब के ठेके किसी गांव से 50 मीटर दूर खोले जा सकेंगे। वहीं, कोई भी बार रात 12 बजे के बाद नहीं खुलेगा। हालांकि, इम मामले में दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद को छूट प्रदान की गई है।

    12 बजे के बाद भी बार खोलने पर सरकार की ओर से कोई मनाही नहीं है। बस उसके लिए भी सरकार ने एक्स्ट्रा फीस तय की है। नई पॉलिसी के अनुसार यदि रात 12 के बाद से 2 बजे तक कोई बार खोलता है तो उसे सालाना 20 लाख रुपए अदा करने होंगे। इसके अलावा, यदि 2 बजे के बाद भी कोई बार खोले रखना चाहता है तो उसे सरकार को 5 लाख रुपए प्रति घंटे की फीस देनी होगी। साथ ही शराब बेचने वालों को शराब के नुकसान भी लोगों को बताने होंगे। हर बार संचालक को बार में लिखना होगा कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। शराब पीना हानिकारक है।

    उधर, डिस्टलरी की CCTV की फुटेज हर माह मुख्यालय भेजनी होगी। अब गांव में 1 से 5 हजार की आबादी पर एक और 5 हजार से ज्यादा आबादी पर 2 ठेके खोले जाएंगे। आगामी वित्त वर्ष में 12,300 करोड़ रुपए राजस्व का लक्ष्य तय किया है। आबकारी नीति को मंजूरी देने के अगले दिन कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष केसी भाटिया ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। उनका कहना है कि सरकार चुनाव आचार संहिता के बीच नीति जारी नहीं कर सकती।

  • कांग्रेस नेता से 37.5 करोड़ की नगदी हुई बरामद

    नई दिल्ली : झारखंड के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम विवादों में घिरे हुए हैं। मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के घरेलू सहायक के रांची स्थित परिसर से जब्त 32.2 करोड़ रुपये की नकदी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ा आरोप लगाया। ईडी ने कहा कि बरामद की गई नकदी मंत्री से संबंधित है और उन्हें अपने विभाग में प्रत्येक टेंडर से 1.5 प्रतिशत का निश्चित कमीशन मिलता था।

    सूत्रों के मुताबिक यह दावा तब किया जब उसने पाकुड़ के कांग्रेस नेता 74 वर्षीय आलम को विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम प्रभात कुमार शर्मा की अदालत के समक्ष पेश किया, उन्हें एजेंसी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था अदालत ने उन्हें छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया ईडी ने 6 मई को आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम पर छापा मारा था और उनके नाम पर एक फ्लैट से कुल 32.2 करोड़ रुपये बरामद किए थे

    इस मामले में कुल 37.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है ईडी ने मंत्री की रिमांड का अनुरोध करते हुए अदालत को बताया यह पता लगाया गया है कि जहांगीर आलम के नाम पर पंजीकृत फ्लैट से जब्त 32.2 करोड़ रुपये की नकदी आलमगीर आलम से संबंधित है और इसे जहांगीर ने संजीव कुमार लाल के निर्देश पर एकत्र किया था, जो आलमगीर आलम के लिए ऐसा कर रहे थे

  • पंजाबः खेत में पाइपलाइन बिछाते हुआ हादसा, मिट्टी में दबे 4 युवक, 2 की मौत

    तरनतारनः थाना चोहला साहिब के गांव चंबा खुर्द में किसान गुरमीत सिंह के खेत में पाइन लाइन बिछाते समय हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, पाइप लाइन के पुराने पौरे निकालते समय 4 युवक मिट्टी के नीचे दब गए, जिनको जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। करीब 40 मिनट इस राहत कार्य को लगे, इस दौरान 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 को बचा लिया गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आज शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। विस हलका खडूर साहिब के गांव चंबा खुर्द निवासी किसान गुरमीत सिंह की ओर से अपनी एक किले जमीन पर सिंचाई के लिए पौरे डालने का कार्य शुरू करवाया गया।

    दरअसल, किसान गुरमीत सिंह के खेत में पुराने पौरे डाले ही हुए थे। पुराने होने के कारण किसान गुरमीत सिंह ने गांव रानीवलाह से संबंधित पौरे डालने वाले कारीगर बलवंत सिंह से संपर्क किया। 20 तरह से पौरे डालने का काम करते हुए बलवंत सिंह ने अपने साथ गुरजंट सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जुगराज सिंह को लिया और वीरवार की सुबह साढ़े दस बजे पौरे डालने शुरू कर दिए। मौके पर बलवंत सिंह ने बताया कि पौरे डालने शुरू किए तो किसान ने उन पर यह दबाव बनाना शुरू कर दिया कि जो पहले पुराने पौरे डाले हैं उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला जाए, ताकि साफ पौरों को दोबारा काम में लगाया गया।

    किसान के कहने पर वह अपने साथ गुरजंट सिंह 28, प्रितपाल सिंह 17, जुगराज सिंह 20 को साथ लेकर खेत की मिट्टी निकालकर पुराने पौरों के नीचे चले गए। जिस दौरान पुराने पौरे वाली मिट्टी उन पर गिर पड़ी और वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी देते किसान अवतार सिंह, जुगराज सिंह, निशान सिंह सरपंच, हरदीप सिंह, हरपाल सिंह ने बताया कि जब मिट्टी के नीचे 4 युवक दब गए तो उनके साथी हरप्रीत सिंह ने शोर मचाया, जिस दौरान आसपास के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में घोषणा की और जेसीबी मंगवाई।

    जेसीबी आते चालीस मिनट का समय लग गया, जबकि गांव के लोग मिट्टी निकालने के कार्य में जुट गए। इस दौरान जेसीबी मशीन मिट्टी में दबे प्रितपाल सिंह के सिर पर लगी और उसकी मौत हो गई, जबकि मिट्टी से मृतक हालत में जुगराज सिंह को निकाला गया। उधर, गुरजंट सिंह और बलवंत सिंह को बेहोशी की हालत में मिट्टी से निकालकर तरनरतारन के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की जानकारी देते हुए सरपंच निशान सिंह ने बताया कि उक्त हादसा लापरवाही के चलते हुआ है, इसके लिए आरोपित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएसपी अश्विनी कपूर का कहनरा है कि मौके पर जांच के लिए एसपीआई अजय राज सिंह को भेजा गया, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। सिविल अस्पताल तरनतारन से शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

  • जालंधरः नहीं थम रही सुशील रिंकू की मुश्किलें, अब इस जगह किसानों ने किया भारी विरोध

    जालंधरः नहीं थम रही सुशील रिंकू की मुश्किलें, अब इस जगह किसानों ने किया भारी विरोध

    जालंधर, ENS: पंजाब से सबसे हॉट सीट जालंधर मानी जा रही है। जहां पर एक ओर पूर्व सीएम मैदान में उतरे है तो दूसरी ओर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हुए नेता चुनाव लड़ रहे है। वहीं इस सीट पर भले ही भाजपा द्वारा विपक्ष को लगातार झटके देकर पार्टी में नेताओं को शामिल किया जा रहा है और सुशील रिंकू की मजबूत दावेदारी की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर से किसान सुशील रिंकू की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहे है। किसानों द्वारा लगातार सुशील रिंकू का भारी विरोध किया जा रहा है। जोकि भाजपा के लिए बड़ा चिंता का विषय बनता जा रहा है। वहीं बीते दिन भी चुनाव प्रचार करने जा रहे प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू का जंडियाला मजकी गांव में जमकर विरोध किया गया।

    इस दौरान किसानों ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बीजेपी कार्यकर्ताओं के आने पर उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस मुलाजिम तैनात थे। जानकारी के अनुसार जंडियाला मजकी में स्थित एक पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक चुनावी सभा रखी गई थी। सुशील कुमार रिंकू यहां चुनाव प्रचार के लिए आने वाले थे। किसान संगठनों को बीजेपी उम्मीदवार की चुनावी सभा की जानकारी मिली तो भारतीय किसान यूनियन राजेवाल और दोआबा किसान यूनियन के नेताओं ने विरोध का ऐलान कर दिया। सुशील कुमार रिंकू को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।

    किसानों के विरोध प्रदर्शन और सुशील कुमार रिंकू के रैली स्थल पर पहुंचने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस बीच किसान संगठनों और बीजेपी नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं इस प्रदर्शन को लेकर जब सूचना पुलिस को मिली तो जंडियाला चौकी की पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया और किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि पूरे पंजाब में इसी तरह से बीजेपी का विरोध किया जाएगा।

  • पंजाबः राजा वड़िंग के समागम में पहुंची औरत ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    पंजाबः राजा वड़िंग के समागम में पहुंची औरत ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    लुधियाना: लुधियाना के  गिल रोड दाना मंडी के एक मैरिज पैलेस में आयोजित अमरिंंदर सिहं राजा वड़िंग  के कार्यक्रम के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब वहां सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने वाली महिला पहुंच गई।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें


    महिला ने वहां पहुंचकर अमरिंंदर सिहं राजा वड़िंग और सिमरजीत बैंस का विरोध करना शुरू कर दिया। पीड़ित औरत ने कहा क कांग्रेस ने सिमरजीत बैंस को अपनी पार्टी में लेकर अच्धा नहीं किया, हम इसका विरोध जारी रखेंगे। 

  • फगवाड़ा : व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : जिले के भगतपुरा इलाके में एक व्यक्ति द्वारा भेद भरे हालातों में जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की पहचान तविंदर कुमार वासी भगतपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    जिसको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तविंदर की पत्नी ने बताया कि वह अपने मोहल्ले की एमसी के साथ इलेक्शन का प्रचार करने के लिए गई हुई थी। जब वह मोहल्ले से अपने घर वापस आई तो उन्होंने देखा के उसके पति की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी।

    जिसके बाद मोहल्ला वासियों ने उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर तविंदर ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जहां पर उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया है।

  • पंजाबः चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड 

    पंजाबः चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड 

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लोकसभा चुनाव में पंजाब की 13 सीटों पर अब 349 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह आंकड़ा पिछले 20 साल में हुए 4 लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है। 2019 के चुनाव में 278 उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन इस बार 71 उम्मीदवार ज्यादा हैं। 7 मई से 14 मई तक हुए नामांकन में कुल 466 उम्मीदवारों ने 598 नामांकन पत्र दाखिल किये। 15 मई को स्क्रूटनी के दौरान 111 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिये गये थे। वीरवार को 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। आज यानी 17 मई को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। उसी दिन अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये जायेंगे।

    इसके बाद पंजाब का चुनावी माहौल खराब हो जाएगा। आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल, बीजेपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस से राहुल गांधी 4 बड़ी पार्टियां रैलियां करेंगे। नामांकन रद्द होने के डर से हंस राज हंस ने लोकसभा चुनाव में 2-2 नामांकन पत्र दाखिल किये थे। जबकि कवरिंग कैंडिडेट अलग से बनाया गया था। सबसे ज्यादा नामांकन फरीदकोट से बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस ने भरे हैं। हंसराज ने 3 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल ने अपने पति सुखबीर सिंह बादल को कवरिंग कैंडिडेट बनाया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा को कवरिंग कैंडिडेट बनाया।