Blog
-
ऊनाः चालान में पुलिस को मिले 45 हजार
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस की रोजाना चालान गतिविधि में सरकारी खजाने की कमाई भी बढ़ने लगी है। वीरवार को पुलिस ने जिले की विभिन्न जगहों पर 87 वाहनों के चालान किए। जिसमें पुलिस को मौके पर ही जुर्माने के रूप में 35100 रूपए प्राप्त हुए। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों पर 10000 रु जुर्माना डाला है। पांच ऐसे लोगों के भी चालान हुए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। -
अम्बः रास्ता रोककर युवक से मारपीट
ऊना /सुशील पंडित: अम्ब में वीरवार को कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी पवन कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने पुलिस थाने में दी शिकायत में दावा किया है कि कुठेड़ा खैरला गांव के रुस्तम खान पुत्र खुशी मोहम्मद ने उसके बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की है। मारपीट में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी रुस्तम खान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -
रामपुरः शराब की 60 बोतलें बरामद
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने संतोषगढ़ रोड़ पर स्थित रामपुर गांव में एक व्यक्ति की कार से अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर कहीं जा रहा है। पुलिस ने यातायात चैकिंग के बहाने जब उसकी तालाशी ली तो उसकी कार से संतरा ब्रांड की 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अरोपी त्रिभूवन नाथ द्विवेदी पुत्र जगदीश राम निवासी बसंत बिहार रक्कड़ क्लोनी के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में वीरवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के बरनाला निवासी मिंटू सिह पुत्र यशपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सोहारी के चौली गांव की रहने वाली अमीषा पुत्री भजन लाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मिंटू का आरोप है कि अमीषा झलेड़ा की ओर से तेज गति से कार चलाते हुए सीधे मोटरसाइकिल को टक्कर मार देती है। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गिर जाता है और उसे काफी चोट भी आई है। मिंटू का दावा है कि यह हादसा अमीषा द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते हुआ है। पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। -
होनहार बेटी ने मां की अधूरी इच्छा को बनाया संकल्प
माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने हरोली से पैदल यात्रा पर निकलीं डॉ. आस्था, पिता मुकेश अग्निहोत्री भी साथआस्थामयी यात्रा में जुड़ते गए हजारोंऊना/ सुशील पंडित: स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अधूरी इच्छा को संकल्प बना कर उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री अपने पिता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने हरोली से पैदल यात्रा पर निकलीं। गुड फ्राइडे के दिन उन्होंने गोंदपुर जयचंद में अपने निवास से सुबह करीब 8 बजे चिंतपूर्णी मंदिर के लिए यह पैदल यात्रा आरंभ की और देखते ही देखते हजारों की तादाद में लोग उनके साथ सहयात्री हो गए। बता दें, प्रो. सिम्मी माता चिंतपूर्णी की अनन्य भक्त थीं। अपने पति प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की हर चुनावी जीत के बाद वे घर से पैदल माता के दरबार माथा टेकने जाती थीं।
उन्होंने 12 फरवरी को हरोली में अपने घर पर माता चिंतपूर्णी का जगराता रखा था। इसी सिलसिले में हेग अकादमी ऑफ लॉ से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहीं उनकी इकलौती बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री भी घर आई थीं। मगर दुर्भाग्य से जगराते से दो दिन पहले फरवरी महीने की 9 तारीख को प्रो. सिम्मी का अकस्मात निधन हो गया। उनकी अधूरी इच्छा को अपनी प्रेरणा बना कर उनकी होनहार बेटी डॉ. आस्था अपने पिता के साथ भावुकता से भरी इस आस्थामयी पैदल यात्रा पर निकलीं हैं।लोग साथ आते गए, कारवां बनता गया…अपार जनता, अनगिनत भाव‘मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग साथ आते गए कारवां बनता गया’, किसी शायर के ये अशआर भावों से भरी इस आस्थामयी यात्रा के लिए सटीक बैठते दिखे। डॉ. आस्था और मुकेश अग्निहोत्री के साथ चलने वालों की संख्या हर बीतते पड़ाव के साथ बढ़ती चली गई। हरोली समेत ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हर वर्ग, हर तबके से लोग यात्रा में जुड़े। यह यात्रा जहां से भी गुजरी पड़ाव दर पड़ाव कारवां बढ़ता चला गया। अनेकों लोग सुख दुख के साथी होने के भाव से यात्रा में जुड़े, तो बहुत से लोग एक होनहार बेटी के जज्बे को सराहने, उनका साथ देने, समर्थन देने और हौंसला देकर यात्रा में सहयात्री होने आए। अनेकों बड़े-बुजुर्गों ने बेटी को सस्नेह आशीर्वाद देने के भाव से यात्रा में भाग लिया। पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया समेत राजनीतिक जगत के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र के हर तबके के लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए।डॉ. आस्था ने जनता के साथ-स्नेह के लिए जताया आभारइन भावुक क्षणों में डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मां प्रो. सिम्मी अग्निहोत्रा खुशी-खुशी माता के दरबार पैदल यात्रा करती थीं। पर हम गम में यात्रा कर रहे हैं। उनकी इच्छा थी कि घर में माता का जगराता हो और सभी को माता का आशीर्वाद मिले। पर वो इच्छा अधूरी रह गई। हम उसी अधूरी इच्छा को पूरा करने और सभी के लिए माता का आशीर्वाद लेने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने सहयोगी बन यात्रा में जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया और जनता के साथ तथा स्नेह के लिए कृतज्ञता जताई।पहले दिन यहां से गुजरी यात्राशुक्रवार को आस्था कुंज गोंदपुर जयचंद से आरंभ हुई पैदल यात्रा गोंदपुर बुल्ला, भड़ियारा, दुलेहड, हीरानगर, हीरा, हलेडा, पुबोवाल, ठाकरा, पालक्वाह, भदौड़ी, हरोली, समनाल, रोड़ा, सैंसोवाल, धर्मपुर, कांगड़, बढेडा, सलोह, घालूवाल, भदसाली, ईसपुर, पंडोगा होते खड्ड पहुंची। खड्ड में रात्रि ठहराव के बाद शनिवार को यात्रा यहां से आगे बढ़ेगी। -
भाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत
भाजपा ने काम किया है और काम करेगी : टंडन43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई : बिंदलप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्माऊना/ सुशील पंडित: भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री प्रो सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है, 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है।

अभी 6 या 9 उपचुनाव आने वाले है और इस बैठक में हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कैंप, सरकार और पार्टी में सुनामी आ गई है जिसके कारण आज कांग्रेस को लोक सभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पूर्ण चिंता में है की अब क्या करना चाहिए। भाजपा को पूरा विश्वास है की आने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल में हम 4 की 4 लोक सभा सीट जीतेंगे, हम आगे बड़ रहे है और देश में हम 400 पार जाने वाले है।
बैठक में बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में जानकारी भी दी जिसमे एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रधान उपप्रधान, विधायक, ओबीसी, अल्पसख्यिक सम्मेलन, बूथ विजय, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्थापना दिवस, नव वर्ष, राम नौमी, अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है। सभी संसदीय क्षेत्र के संयोजक पूर्व में ही नियुक्त हो चुके है और अब उपचुनावों की दृष्टि से प्रतिएक विधान सभा का संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की भाजपा ने काम किया है और काम करेगी।
भाजपा अपनी उपलब्धियों को महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचने का काम करेगी, उन्होंने कहा की हम विशेष संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से हर सामाजिक समूह के साथ संपर्क करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के समदो-काजा-ग्राम्फू खंड पैकेज-4 के लिए केंद्र सरकार ने 518.90 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। यह मार्ग मनाली-लेह और हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग को आपस में जोड़ता है, एम्स, मेडिकल कॉलेज, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी उपलब्धियां भाजपा सरकार की है जिनको हम घर-घर पहुंचाएंगे।प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और पायल वैद्य होंगे।
चुनाव कार्यालय प्रमुख पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, कॉल सेंटर प्रमुख प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कार्यालय प्रबंधन प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, अतिथि विभाग प्रमुख सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, मीडिया विभाग प्रमुख मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा व बूथ नियोजन हेतु सुमीत शर्मा होंगे। ऐसे प्रदेश में 38 विभाग बनाए गए है। भाजपा संघठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए और कहा की आगामी एक सप्ताह के अंतर्गत सभी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक अपने-अपने संसदीय चुनाव कार्यालय में होगी।
श्रीकांत शर्मा ने कहा की यह हमारा सौभाग्य है की देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा शक्तिशाली नेतृत्व है। भाजपा के कट्टर विरोधी भी पीएम मोदी पर एक भी दाग नहीं लगा पाए यह बहुत बड़ी बात है, यह चुनाव विकसित भारत और विकसित हिमाचल का है और हम सब इन चुनावों में सेनापति की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस का देश और प्रदेश से सुपड़ा साफ होना तय है, हम सभी को इसमें एक सकारात्मक भूमिका निभानी है। श्रीकांत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है।
वह देश ही नहीं विदेश में भी सर्व लोकप्रिय हैं। ऐसे में अमेरिका के एक सांसद ने विश्वास जताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह फिर से निर्वाचित होंगे। जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय हैं। मैं भारत में था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कई सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और पार्टी में उनकी लोकप्रियता देखी। वह फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा की भाजपा हर बूथ पर अपने वोट में वृद्धि करते हुए आगामी लोक सभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी।
इस बार एक बार फिर देश में मोदी सरकार और हिमाचल में चार की चार भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा की भाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस है हम संकल्प से सिद्धि का लक्ष्य लेते हुए हुए बूथ पर कमल खिलेगा। -
टकारला में मतदान को लेकर जागरुकता शिविर
ऊना/ सुशील पंडि: नेहरू युवा केंद्र ऊना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से ग्राम शिव नगर पंचायत टकारला खंड अंब में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। हैनरो कलब के सहयोग से शुक्रबार को आयोजित शिविर में मतदान करने के लिए जनमानस को प्रेरित किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के प्रतिभागियों हिमालयन संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार, हेनरो क्लब की प्रधान दीपिका, सचिव शिखा चौधरी, पूर्व उपप्रधान तिलक राज, महिला मंडल की प्रधान समेत युबाओ ने भाग लिया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार के दिशा निर्देश अनुसार लेखा एवम कार्यक्रम सहायक विजय भारद्वाज के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को अपने मत का महत्व बताया गया तथा उनसे वोट डालने का निवेदन किया गया। बताया गया कि आने वाले चुनाव में सोच समझकर मतदान करें तथा योग्य उम्मीदवार को ही सफल बनाएं। -
अपनी नाकामी का दोष किसी और पर ना दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
सत्ता का प्रयोग जनहित के लिए होता है, विधायकों को दबाने के लिए नहीं
अंतरात्मा की आवाज़ पर और मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में आए चैतन्य
ऊना/ सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के राजनैतिक हालात के लिए फिर मुख्यमंत्री दोषी हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जिस प्रकार अपमान और उपेक्षा हुई, जनहित की बातें करने पर मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें अनसुना कर देने के कारण चैतन्य शर्मा समेत सभी विधायकों के पास कोई और रास्ता ही नहीं बचा अपनी बात रखने का। कांग्रेस के पर्यवेक्षक को दिखाकर सभी ने राज्य सभा में भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया। ऊना के गगरेट विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के खिलाफ़ अपनी बात कहने के लिए इन सभी ने अपनी सदस्यता की परवाह भी नहीं की।
उन्होंने कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही थी और मित्रों का सम्मान कर रही है। विधायक बाहर खड़े रहते थे और अपने विधान सभा क्षेत्र के लोगों की पीड़ा मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा सकते थे। नेता प्रतिपक्ष आज ऊना के गगरेट में विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत समारोह में पहुंचे थे। इस मौक़े पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रणधीर शर्मा, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक रणबीर चौधरी, प्रोफ़ेसर राम कुमार समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अब अपनी ही पार्टी के विधायकों को राजनैतिक विद्वेष के कारण परेशान कर रही है। अधिकारी भी अपनी लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने पर अपने ही साथी के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री मुक़दमे करवा रहे हैं। विधायकों एवं उनके परिजनों तथा नाते रिश्तेदारों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य सभा में कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ वोट देने वाले विधायकों को सुरक्षा छीन ली और जिन्होंने वोट दिया उनके लिए इतना सख़्त पहरा है जिसकी कोई बात नहीं। रात-रात भर सीआईडी चेक करती है कि नेता जी घर पर ही हैं या नहीं?
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में ऐसे हालात बने हैं चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा है लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राजनीति की दिशा और दशा बदली है। पहले जहाँ नेता सिर्फ वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे अब भारत में टाइमली हर गारंटी पूरी करने की शुरुआत हुई है। जो कहा जाएगा उसे अक्षरशः पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री की इसी नीति के चलते आज भारत के बड़े, जनप्रिय और क़द्दावर नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।
चैतन्य शर्मा समेत सभी नेता गारंटियों को पूरा करने में विश्वास करते हैं कांग्रेस की तरह झूठी गारंटियों के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति समेत प्रदेश को ठगने में नहीं। यही कारण हैं कि उन्होंने जनहित में झूठी सरकार का साथ छोड़ दिया और अपनी विधायकी कि परवाह किए बिना भाजपा के साथ खड़े हैं और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को आगे ले जाने में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हैं। क्योंकि नरेन्द्र मोदी मतलब विकास की गारंटी, विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की गारंटी। -
पंजाब : घर और 2 दुकानों में हुई चोरी, प्रशासन पर उठे सवाल, देखें वीडियो
अजनाला : बीती रात अजनाला शहर में एक घर और 2 दुकानों में हुई चोरी के मामले में अजनाला हलके के पूर्व विधायक और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने पीड़ित परिवारों और दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर भी सवाल उठाए।
इस मौके पर अजनाला हलके के पूर्व विधायक और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने कहा कि यह पुलिस प्रशासन के लिए शर्म की बात है कि एक ही रात में एक घर में चोरी और दो दुकानों में चोरी हुई है। इसलिए प्रशासन पूरी तरह विफल है। अजनाला शहर में कानून व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह से बिगड़ चुका है। प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।
-
दूरसंचार विभाग के नाम से मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जाने मामला
नइ दिल्ली–दूरसंचार विभाग ने शुक्रवार को लोगों को मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल के बारे में एक एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को दूरसंचार विभाग के नाम पर कॉल करने वाले धमकी दे रहे हैं कि उनके सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे या उनके मोबाइल नंबरों का किसी गैर-कानूनी गतिविधियों में दुरुपयोग किया जा रहा है।
विभाग ने लोगों को ऐसी कॉल प्राप्त होने पर कोई भी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी है। दूरसंचार विभाग ने कहा कि वह अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए कहता है। सरकार ने नागरिकों को संचार साथी पोर्टल ‘चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस’ सुविधा पर इस तरह की धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने को कहा है।
दूरसंचार विभाग ने कहा कि साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। दूरसंचार विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों (जैसे +92) से अपने आप को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में भी एक एडवाइजरी जारी की है।