Blog

  • पंजाबः 5 लाख रुपए रिश्वत लेते Excise और Taxation Department के दो वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार 

    पंजाबः 5 लाख रुपए रिश्वत लेते Excise और Taxation Department के दो वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार 

    लुधियानाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने एक्साइज और टेक्सटेश विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को उन्होंने 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है।

    जानकारी के अनुसार काबू किए गए कथित दोषियों में कर अधिकारी संदीप सिंह और उसका साथी इंस्पेक्टर विशाल शर्मा है। विजीलेंस ब्यूरो ने यह कार्रवाई सराभा नगर निवासी रविंदर कुमार की शिकायत पर की है। कथित दोषयों ने यह रिश्वत की राशि शिकायतकर्ता पर विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि को कम करने के बदले में ली थी। अधिकारी दोनों पक्षों से जांच कर रहे हैं।

  • डैफ एंड डफ टी-20 टीम के कप्तान वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

    डैफ एंड डफ टी-20 टीम के कप्तान वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: दुबई में आयोजित 5 देशों की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले ऊना जिला के अंब निवासी वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त राघव शर्मा ने 51 हजार रुपए का चेक तथा शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हाल ही में दुबई के कतर में आयोजित डैफ एंड डफ टी-20 वल्र्ड कप में भारतीय टीम विजेता रही जो कि पूरे देश के साथ साथ जिला के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रेरणादायक हैं। वीरेंद्र ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस मुकाम पर पहुंचकर देश व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
    इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह के भाई आशीष ठाकुर ने बताया कि जमा दो तक पढ़े 39 वर्षीय वीरेंद्र सिंह का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद लगाव है। उन्होंने पिछले लगभग 20 वर्षों से इस क्षेत्र में निरंतर कठिन मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुबई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरेंद्र सिंह को दो मैचों में मैन ऑफ द मैच चुना गया। आशीष ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह के कठिन परिश्रम तथा देश के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान किया जाए।
  • नकोदर टिमी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी काबू

    नकोदर टिमी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी काबू

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला मर्डर केस में जालंधर पुलिस ने लखवीर सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, लखवीर सिंह निवासी गांव रामूवाला जिला बठिंडा के नाम पर शूटर मोबाइल उपयोग कर रहे थे। इसी कारण उसे गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने मामले में शूटर दीप, विशु, जसकरण सिंह को पकड़ा था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी लखवीर के नाम पर चलने वाले मोबाइल के जरिए ही अमरीक सिंह और दीप, विशु, जसकरण ने अमेरिका से किसी गैंगस्टर ग्रुप से दो लाख रुपये की राशि हासिल की थी।

    पुलिस जांच में जब लखवीर का मोबाइल नंबर सामने आया तो उसी की सहायता से शूटर दीप, विशु और जसकरण को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हुई थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी लखबीर सिंह से जालंधर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना था कि आरोपियों ने जो दो लाख रुपये अमेरिका से अपने खाते में डलवाए थे, उसमें से कुछ राशि निकलवा कर आरोपियों ने खर्च भी कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते की पूरी डिटेल को हासिल करने के बाद अगली जांच शुरू कर दी है। 

    सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर अमरीक सिंह की लोकेशन बठिंडा जिले की आ रही है। पुलिस अमरीक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। अमरीक की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। नकोदर में टिम्मी की हत्या के बाद शूटर अमरीक और दीप, विशु, जसकरण चारों अलग अलग हो गए थे।

    लेकिन पुलिस ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाते हुए तीन शूटरों को बठिंडा जिले से दो दिन पहले पकड़ लिया था। जबकि मुख्य शूटर अमरीक लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। वारदात के बाद आरोपी अमरीक मुक्तसर, मोगा और बठिंडा जिले में ज्यादातर रहा है। मौजूदा समय में आरोपी अमरीक की लोकेशन बठिंडा जिले की आ रही है, जिस के चलते पंजाब पुलिस के बडे़ अधिकारी भी जिले में पुलिस टीमों के साथ डटे हुए हैं। 

  • होशियापुरः टोल प्लाजा बंद करवाने को लेकर किसानों की झड़प, देखें वीडियो

    होशियापुरः टोल प्लाजा बंद करवाने को लेकर किसानों की झड़प, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा के चोलांग टोल प्लाजा बंद करवाने को लेकर किसान और टोल कर्मचारी आमने-सामने हो गए है। इस दौरान वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और चोलांग टोल कर्मियों के बीच किसी भी समय टकराव हो सकता है। माहौल टकराव पूर्ण ना हो इसके चलते पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों से पुलिस की ओर से बातचीत की जा रही है।

    बता दें कि चौलांग टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की और से किसानों का विरोध किया गया और उन्होंने चौलांग का टोल प्लाजा बंद नही करने दिया। एक तरफ किसान कह रहे है कि टोल को बंद करवाएंगे, वहीं कर्मचारियों ने कहा कि मर जायेंगे लेकिन टोल प्लाजा को बंद नही होने देंगे।

    क्योंकि इन्होंने तो एक महीने के टोल प्लाजा को बंद कर देना है। हम एक महीने के लिए कहां जाएंगे। टोल कर्मचारियों का कहना है कि अगर किसान हमारी एक महीने की तनख्वाह अपने खातों में से दे सकते हैं तो हम सभी उनके समर्थन में आ जाएंगे। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर किसानों और टोल कर्मचकरियो के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान एक-दूसरे पर लाठियां भी बरसाई गई।

  • सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बस ने रौंदा, फिर जो हुआ… देखें CCTV

    सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बस ने रौंदा, फिर जो हुआ… देखें CCTV

    मुंबईः शहर के पवई क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग पर बस चढ़ गई। जिसके बाद जो हुआ उसका भगवान का करिशमा कहा जा सकता है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 45 सेकंड के इस सीसीटीवी फुटेज में भीड़ भाड़ वाला इलाका दिख रहा है। जहां एक तरफ कुछ गाड़ियां दिखाई दे रहीं है तो दूसरी तरफ बस खड़ी है।

    बस के नजदीक खड़ा सफेद कुर्ते में एक बुजुर्ग सड़क पार करता है कि उसी दौरान बस आगे बढ़ती है जिस कारण बुजुर्ग गिर जाता है और बस उसके ऊपर से गुजर जाती है। फुटेज में बस इस कदर उठते दिखती है जैसे किसी स्पीड ब्रेकर पर से गुजरती है। आस-पास मौजूद लोग घटना को देख घबराते भी दिखे हैं। 

    मौजूदा लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया। वहीं बस ड्राइवर भी दरवाजा खोल देखने लगता है। इसी बीच सफेद कुर्ते में बुजुर्ग बस के पीछे से निकलता है और ड्राइवर की तरफ आते चीखता-चिल्लाता है। इस वीडियो को देख यूजर्स जितना आशचर्य जता रहे हैं उससे ज्यादा मुंबई यातायात पुलिस और बीएमसी को भी कोसते दिख रहे हैं।

  • पंजाबः टोल प्लाजा बंद करवाने पर अड़ी किसान जत्थेबंदियां, कर्मचारियों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    पंजाबः टोल प्लाजा बंद करवाने पर अड़ी किसान जत्थेबंदियां, कर्मचारियों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    होशियारपुरः प्रदेशभर के टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियों ने धरना लगा दिया है। वहीं होशियारपुर-टांडा रोड स्थित लाचोवाल टोल प्लाजा बंद होने के बाद चौलांग टोल प्लाजा बंद करवाने को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं दूसरी ओर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि हम बंद नहीं होने देंगे जबकि किसान बंद करवाने को लेकर डटे रहे। बताया जा रहा है कि किसानों और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है तांकि इस स्थिति पर काबू पाया जा सके।

    बता दें कि बीते दिन ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने एक बयान जारी कर कहा कि वीरवार से पंजाब के टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियां धरना देंगी और लोगों के लिए टोल प्लाजा फ्री करेंगी। ये धरना दिन-रात एक माह तक चलेगा। सरकार को इस नीति को रद्द करना होगा, क्योंकि सभी लोग गाड़ी खरीदते समय सरकार को टैक्स अदा करते हैं, फिर कारपोरेट घरानों को फायदा क्यों पहुंचाया जा रहा है।

    पंधेर ने कहा कि टोल प्लाजा पर कार्य करने वाले कर्मियों को एक माह का वेतन दिलवाने का वादा करते हैं। पंजाब में जहां कहीं भी टोल प्लाजा पर टैक्स लिया जा रहा हो तो लोग उनकी जत्थेबंदी से संपर्क करें ताकि टैक्स लेना बंद करवाया जा सके। पंधेर ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार के रवैये को देखते हुए आंदोलन लंबा चलाने का फैसला किया है। वीरवार से पंजाब के टोल प्लाजा फ्री करने जा रहे हैं। टोल प्लाजा पर धरना देंगे जो दिन-रात चलेगा। पहले चरण में 10 जिलों में 18 जगहों पर टोल प्लाजा फ्री कर देंगे। उनका धरना एक माह तक चलेगा। 

  • पंजाबः सैर कर रही महिला पर बदमाश ने किया चाकू से हमला, देखें CCTV

    पंजाबः सैर कर रही महिला पर बदमाश ने किया चाकू से हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के आत्म पार्क चौकी में एक महिला का पीछा करते हुए बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, गली में महिला सैर कर रही थी कि उसे अकेली देख बदमाश ने तेजधार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। सैर करती महिला का जब बदमाश पीछा कर रहा था तो उन दोनों में कुछ बातचीत भी हुई। इस बीच कुछ दूरी पर जाकर बदमाश महिला पर धावा बोल देता है। महिला के शोर मचाने के बाद बदमाश उसे घायल कर फरार हो जाता है।

    घायल महिला की पहचान मंजू गंभीर निवासी करतार नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाश जब मंजू को जमीन पर गिरा हमला करने लगा तो उसने भी उसका दलेरी से मुकाबला किया। महिला की बहादुरी के कारण वह उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सका। महिला के शोर-शराबा की आवाजें सुन बदमाश घबरा गया। बदमाश फरार होने लगा तो महिला ने उसका चाकू पकड़ लिया। इस बीच महिला के हाथ पर चाकू लग गया और उसका हाथ लहूलुहान हो गया।

    शोर मचने के कारण इलाके के लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने महिला के पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया और महिला का उपचार करवाया। इस हमले को पुलिस फिलहाल पुरानी रंजिश के साथ जोड़ कर देख रही है। एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा महिला मंजू उनके पास आई थी। महिला मुताबिक वह उस बदमाश को जानती नहीं है, लेकिन महिला के पास कोई मोबाइल या जेवर नहीं था। इस कारण इस घटना को झपटमारी से नहीं जोड़ा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भयानक टक्कर में ड्राइवर की मौत

    पंजाबः ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भयानक टक्कर में ड्राइवर की मौत

    मोहालीः जिले के लालडू-डेराबस्सी हाईवे पर वीरवार सुबह ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुए भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच इतनी भयानक टक्कर थी कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। हादसे के चलते चंडीगढ़ की तरफ आने वाले लोगों को लगभग 6 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ा। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हरियाणा नंबर के ट्रक के बीच हुआ। ट्रॉली में आलू के कट्‌टे भरकर चालक चंडीगढ़ छोड़ने जा रहा था। वहीं ट्रक में वायरिंग के रोल थे।

    मृतक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान रवि के रूप में हुई है। सुबह 4 बजे की यह घटना है। दोनों गाड़ियां चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे में ट्रैक्टर समेत ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर लगभग 4 घंटे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक गिरे पड़े रहे। सुबह 8 बजे हाइड्रोलिक मशीन लगभग 4 घंटे की देरी से पहुंची।

    ऐसे में 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे के लगभग यह लंबा जाम खुल सका। ऐसे में 6 घंटे तक ट्रैफिक जाम बना रहा। शाहिद नामक व्यक्ति ने बताया कि वह शिमला की तरफ से गाड़ी में आ रहा था और दिल्ली की तरफ जाना था। सुबह 4 बजे इस हादसे के बाद से वह लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है। वहीं अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के पीछे कौन जिम्मेदार था। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दे दी है।

  • जहरीली शराब से 39 लोगों की मौत, CM ने दिया बड़ा ब्यान

    जहरीली शराब से 39 लोगों की मौत, CM ने दिया बड़ा ब्यान

    पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी जारी रहने की बात कही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जहरीली शराब से तो शुरू से लोग मरते हैं। जहरीली शराब से अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं। सीएम नीतीश ने कहा, ”बिहार में जब शराबबंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही, जो शराब पियेगा वो मरेगा ही, इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा।

    सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा, मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें, जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें. शराबबंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है. बता दें कि जहरीली शराब से छपरा में 39 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और मौत का क्रम अब भी जारी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा, जहरीली शराब से बीजेपी के शासित राज्यों में जहां मौत हो रही है उस पर वह कुछ नहीं बोलते हैं। बीजेपी वाले सच्चाई को लोगों तक जाने नहीं देते हैं। बीजेपी तीन चार महीने तक हमारे साथ थे तब उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं लगती थी। आज साथ नहीं हैं तो उन्हें दिक्कत लग रही है। विपक्ष भी अभियान चलाए कि शराब लोग ना पीये ओर सरकार का सहयोग करें।

  • पंजाबः इस संत को मूसेवाला से बदतर मौत देने की मिली धमकी, देखे पत्र

    पंजाबः इस संत को मूसेवाला से बदतर मौत देने की मिली धमकी, देखे पत्र

    अमृतसरः जिले के रूप नगर में धाम गांव खेड़ा कलमोट नानग्रां के संत बोरी वाले श्री रोशन मुनी को एक धमकी भरा खत मिला है। इस खत के जरिए उनकी मूसेवाला से बदतर मौत देने की धमकी दी गई है। बरामद हुए खत पर पता कपूरथला का बताया गया है। इस मामले को लेकर यूथ कांग्रेस के नेता दीपक ठाकुर ने डीजीपी को ट्वीट भी किया है। जिसके बाद शिकायत अब रूप नगर में भेज दी गई है।

    दीपक डीजीपी पंजाब को लिखते हैं कि अब पंजाब में संत समाज भी सुरक्षित नहीं है। डेरा बरने वाली धाम गांव खेड़ा कलमोट, नानग्रां के संत बोरी वाले श्री रोशन मुनी सपुत्र श्री सुंदर मुनी को आज धमकी भरा पत्र भेजा गया। जिसमें लिखा है कि तेरा हाल मूसेवाले से भी बुरा होगा। इस खत को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है और अनुमान है कि इसे कपूरथला से ही फॉरवर्ड किया गया है। पुलिस खत पर लिखे पते को भी वेरिफाइ कर रही है।

    खत में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही डेरे में लगे बोर्ड हटाने की हिदायत दी गई है। साथ ही स्पष्ट कहा गया है कि 1 जनवरी 2023 को मायी भंडारा करना चाहती है। तेरे साथ कोई झगड़ा नहीं है। मायी से समझौता कर ले तो अच्छा होगा। अगर पहले ही तुमने कौरे कागज पर साइन किए होते तो आज प्रिंसिपल बख्शो जेल में होती और वह डेरे का मालिक होता। मायी बख्शों के स्कूल पर कब्जा करना चाहती है। अगर अभी भी ना माना तो हाल सिद्धू मूसेवाला से भी बुरा होगा।