Blog

  • पंजाबः पुलिस ने 25 भगौड़ों सहित 48 बड़े स्मगलर किए गिरफ्तार 

    पंजाबः पुलिस ने 25 भगौड़ों सहित 48 बड़े स्मगलर किए गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की नशों के विरुद्ध जंग के दौरान, पंजाब पुलिस ने पिछले एक हफ़्ते में नारकोटिक ड्रग्गज़ एंड साईकोट्रोपिक सब्स्टैंस (एनडीपीएस) एक्ट के अंतर्गत 33 व्यापारिक मामलों समेत 294 एफआईआर दर्ज करके 392 नशा तस्करों, सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है। इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने आज साप्ताहिक प्रैस कान्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुये बताया कि राज्य भर के संवेदनशील रास्तों पर नाके लगाने के साथ-साथ नशा प्रभावित इलाकों में घेराबंदी और तलाशी मुहिम चला कर पुलिस ने एक हफ्ते में 5.56 किलो हेरोइन, 21.52 किलो अफ़ीम, 5 किलो गांजा, 6.26 क्विंटल भुक्की, फार्मा ओपीओडज़ की 93261 लाख गोलियां, कैपसूल, टीके, शीशियों के अलावा  8.92 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    उन्होंने कहा कि 5 जुलाई, 2022 को भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए शुरू की विशेष मुहिम के अंतर्गत इस हफ़्ते एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 25 और भगौड़े गिरफ़्तार किये जाने से गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 305 हो गई है। जिसमें 48 बड़े स्मगलरों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपी, एसएसपी को सख़्त हिदायतें दीं थीं कि वह हर मामले ख़ास तौर पर ड्रग रिकवरी से सम्बन्धित मामलों में अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जांच करें, चाहे यह नशे की मामूली मात्रा की बरामदी ही हो।

    जि़क्रयोग्य है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने सम्बन्धी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य पंजाब से नशों की बीमारी पर नकेल डालने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिमें चलाईं जा रही हैं। डीजीपी की तरफ से सभी सीपी, एसएसपी को सभी नामी नशा तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की शिनाखत के सख़्त हुक्म दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस मुखियों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाए। जिससे उनसे नाजायज राशि बरामद की जा सके।

  • हथियारबंद लुटेरों ने ICICI बैंक में डिप्टी मैनेजर को बंधक बनाकर लूटे 15 लाख रुपए 

    हथियारबंद लुटेरों ने ICICI बैंक में डिप्टी मैनेजर को बंधक बनाकर लूटे 15 लाख रुपए 

    मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार सुबह देश के प्रतिष्ठित ICICI बैंक में लूट की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हथियारबंद तीन बदमाशों ने सदर थाना क्षेत्र अंतरर्गत आने वाली आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच में कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूटे और हथियार के बल पर वहां से फरार हो गए। बैंक के मैनेजर ने 15 लाख रुपये लूटे जाने की पुष्टि की है।

    हालांकि पुलिस अब बैंक समेत इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार , हथियारबंद तीन बदमाशों ने मुजफ्फरपुर के सदर थानाक्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक में लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने डिप्टी मैनेजर समेत अन्य स्टाफ को हथियार के बल पर बंधन बनाया और उसके बाद बैंक में मौजूद नकदी लूट ली।

    बैंक मैनेजर ने 15 लाख रुपये की लूट होने की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और वह अपराधियों की सुराग लगाने में जुटी हुई है। बैंक लूट की वारदात जहां हुई है, उससे महज 200 मीटर की दूरी पर ही सदर थाना है। इससे यह पता चलता है कि अपराधियों के ऊपर कानून और पुलिस का कोई डर काम नहीं कर रहा है।  

  • पंजाब: सीएम मान ने बहुमत साबित करने के लिए बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, देखें वीडियो

    पंजाब: सीएम मान ने बहुमत साबित करने के लिए बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब में आप्रेशन लोटस के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई है। सीएम भगवंत मान 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वाश की दुनिया की किसी भी करंसी में कोई कीमत नहीं होती। उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि बीते दिन बीजेपी द्वारा हमारे विधायकों को फोन कर उन्हें पैसों का लालच दे कर खरीदने की कोशिश की गई ताकि वह लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को तोड़ सके।

    चुनाव के समय भी इन्होंने लोगों को लालच देने की कोशिश की लेकिन लोगों ने लालच को लात मारकर हमारी सरकार पर भरोसा किया। लोगों के विश्वाश की दुनिया की किसी भी करंसी में कोई कीमत नहीं होती। इस लिए हम गुरुवार 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाएंगे और विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

  • बसदेहड़ा में 25 सितंबर को आयोजित होगी ड्रग फ्री हिमाचल मैराथानः सत्ती

    बसदेहड़ा में 25 सितंबर को आयोजित होगी ड्रग फ्री हिमाचल मैराथानः सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा में 25 सितंबर को प्रातः 6 बजे 10 किलोमीटर की ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि यह रैली रावमापा बसदेहड़ा से आरंभ होकर भटोली से बनगढ़ होते हुए वापिस रावमापा बसदेहड़ा में सम्पन्न होगी। 
    उन्होंने कहा कि रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5100 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 4100 रूपये, तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 3100 रूपये, चौथा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100, पांचवें स्थान पर रहने वाले युवा को 1100 रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पहले पंद्रह स्थान पर रहने वाले युवाओं को सेगा शूज़ दिए जाएंगे। इस अवसर पर पहले 100 प्रतिभागियों को निःशुल्क स्पोर्टस किटें वितरित की जाएंगी। 
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रैली के लिए प्रतिभागी की आयु कम से कम 18 वर्ष आयु होने चाहिए, जबकि अधिकतम आयु की कोई भी युवा भाग ले सकते हैं। रैली में भाग लेने के लिए ऊना के युवा 24 सितंबर सायं 5 बजे तक अपना पंजीकरण करवाने के लिए 70188-92469, 98166-38030, 94181-78788, 82199-11809 फोन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • जालंधरः हाईवोल्टेज तारों में फंसी पुलिस बस, बाल-बाल बचे जवान

    जालंधरः हाईवोल्टेज तारों में फंसी पुलिस बस, बाल-बाल बचे जवान

    जालंधर/हर्षः महानगर के पॉश इलाके (मॉडल टाउन) में पुलिस की बस फंसने का मामला सामने आया है। हालांकि चालक की सूझबूझ से सभी जवान सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए है। बताया जा रहा है कि बस में 25 पुलिसकर्मी सवार थे। बस के ड्राइवर दिलबाग सिंह ने बताया कि वह पीेएपी से सवार होकर माडल टाउन जा रही थे।

    माडल के शिवानी पार्क के पास बिजली की तार नीचे होने के कारण बस तारों के साथ लग गई। दिलबाग ने बताया कि बिजली की तारों से आग निकलने से पुलिसकर्मी घबरा गए और आनन-फानन में बस से बाहर निकल गए। इस हादसे में बिजली का एक पोल भी गिर गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले को लेकर बिजली विभाग को सूचित किया। जिसके बाद बिजली विभाग की ओर से लाइन को बंद कर दिया है। बचाव का कार्य अभी भी जारी है।

  • जालंधरः प्रताप बाजवा ने कैप्टन अमरिंदर को बताया चला कारतूस, सीएम मान 7 महीनों के है मेहमान

    जालंधरः प्रताप बाजवा ने कैप्टन अमरिंदर को बताया चला कारतूस, सीएम मान 7 महीनों के है मेहमान

    जालंधर/वरुणः कांग्रेस पार्टी के विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा आज जालंधर के प्रेस क्लब में पहुंचे। प्रेस वार्ता दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। बाजवा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर चला हुआ कारतूस है अगर वह भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं तो उनको इस बात की खुशी है। इसी के साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा लिकर पॉलिसी के तहत ईडी द्वारा जो रेड की गई है उसे स्पष्ट हो जाता है कि पंजाब में भी लिकर पालिसी के तहत बड़ा घोटाला किया जा रहा है। आप नेताओं को करोड़ों रुपए की खरीदने वाली बात पर बोले यह महज आप पार्टी द्वारा अफवाह फैला कर ध्यान कहीं और भटका रहे हैं और बीजेपी इन के विधायकों को क्यों खरीदेगी जिनका कोई अस्तित्व नहीं है।

    प्रताप सिंह बाजवा ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल उठाए हैं।बाजवा का कहना है कल दिल्ली में आपके विधायकों के साथ केजरीवाल ने मीटिंग की, जिसमें अमृतसर के विधायक कुंवर विजय प्रताप नहीं पहुंचे। आरोप लगाते कहा चुनाव से पहले कुंवर विजय प्रताप को स्टार बना कर प्रचार किया और जब उनकी पार्टी आए तो उन्हें दरकिनार कर दिया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते कहा की खबरों के माध्यम से उन्हें यह पता चला है की जहाज में चढ़ने से उन्हें रोका गया उनकी हालत सही नहीं थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान छह-सात महीनों के मेहमान हैं।

    हालांकि लोगो ने पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान को बनाया है लेकिन सरकार को राघव चढ़ा चला रहे हैं। बाजवा ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी के तहत दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक्साइज पॉलिसी तैयार करने वाले कमिश्नर के घरों में ईडी ने रेड की है जिससे यह साफ हो जाता है कि आप पार्टी के भ्रष्ट नेता कितना बड़ा घपला कर रहे हैं। इस बात पर उन्होंने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह सीमा पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब में भी दिल्ली वाली एक्साइज पॉलिसी बनाई गई है जिस पर हरपाल सिंह चीमा चुप क्यों है।

  • नाबालिग को बंधक बनाकर 6 लोगों ने किया गैंगरेप

    नाबालिग को बंधक बनाकर 6 लोगों ने किया गैंगरेप

    रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर 17 सितंबर को हुई। पीड़िता के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान 6 युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने लड़की और उसके दोस्त को धमकाया।

    एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घसीटकर पास के ही एक जलप्रपात की तरफ ले गए और वहां उसके साथ रेप किया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने लड़की के दोस्त के साथ मारपीट की और उसके सामने ही नाबालिग के साथ दरिंदगी की। दोनों का मोबाइल फोन भी छीन लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता और उसके दोस्त के परिजनों को घटना की जानकारी दी। लड़की की हालत खराब थी, इसलिए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376-D (सामूहिक दुष्कर्म), 395 (डकैती), 506 (धमकाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (Pocso) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहें हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

  • जालंधरः बुकियो से परेशान होकर युवक ने की CP की कोठी के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश

    जालंधरः बुकियो से परेशान होकर युवक ने की CP की कोठी के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश

    जालंधर/वरुणः महानगर में आप सरकार द्वारा बुकियो पर कार्रवाई ना किए जाने को लेकर पकंज सोनी नामक युवक ने सुसाइड करने की कोशश की। पुलिस द्वारा बुकियो पर कार्रवाई ना करने से परेशान पकंज देर रात पेट्रोल और लाइटर लेकर पुलिस कमिश्नर की कोठी के बाहर पहुंच गया और पंकज ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पुलिस ने उससे आग लगाने से पहले बचा लिया और उससे लाइटर छीन लिया। पंकज ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

    जिसमें उसने शहर के कुछ बुकियो ने नाम भी लिखे है, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की। पकंज की ओर से जारी किए गए नामों में पाली, बाबा, अंकुश, वीएम नाम का जिक्र किया है और उसने कहा है कि कई और भी नाम शामिल है।

    बता दें कि इससे पहले शहर के सेंट्रल हल्के से कुछ दिनों पहले लाटरी शुरू किए जाने को लेकर वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था 85 हजार एक दुकान का दिया जा रहा है। हैरानी की बात है कि आप सरकार आने के बाद बुकियो और सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते देर रात पकंज नामक युवक सुसाइड करने पर मजबूर हो गया। 

  • पंजाबः रेत के अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 6 ट्रक किए काबू

    पंजाबः रेत के अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 6 ट्रक किए काबू

    अजनालाः पंजाब में अवैध माइनिंग को लेकर एक बार फिर से राज्य में मुद्दा गरमा गया है। सरकार द्वारा अवैध माइनिंग रोकने के निर्देश जारी किए गए है। इसी के तहत अजनाला पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित बल्लारवाल गांव के पास अवैध बालू खनन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ट्रक जब्त किए हैं। अजनाला थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह सोही ने बताया कि बालू का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसी कार, खुले एयरबैग, दोनों युवकों की टांगे और बाजू टूटी

    पंजाबः फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसी कार, खुले एयरबैग, दोनों युवकों की टांगे और बाजू टूटी

    लुधियानाः शहर में ओवस्पीड कार ड्राइविंग के कारण सोमवार तड़के हादसा होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार चालक ने कार फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसा दी। कार की स्पीड तेज होने के कारण कार के एयर बैग तक खुल गए, लेकिन एयर बैग खुलने के कारण कार सवार लोगों को बचाव हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे।

    दोनों की टांग और बाजू टूटी है, दुगरी के किसी अस्पताल में दाखिल हैं। घायल दुगरी के ही रहने वाले हैं, लेकिन अभी नाम पता नहीं चला पाया है। कार की स्पीड कितनी थी और हादसा कैसे हुआ, इसके लिए पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है। मौके पर जांच पड़ताल करने थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस पहुंची।

    जांच अधिकारी सुखविंदर ने बताया कि पोलो कार है। कार का फ्रंट बिल्कुल खत्म हो चुका है। कार के अंदर शराब आदि का बोतलें पड़ी थीं। अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि क्या कार ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। कार को क्रेन की मदद से टो करवाकर थाने लाया गया है। कार चालकों की पहचान करके ही मामले में बनती अगली कार्रवाई की जाएगी।