LudhianaPunjab News: ऑटो ड्राइवर की चमकी किस्मत, निकली 25 लाख रुपये की...

Punjab News: ऑटो ड्राइवर की चमकी किस्मत, निकली 25 लाख रुपये की लॉटरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: शहर में एक ऑटो ड्राइवर की 50 रुपये की टिकट पर 25 लाख रुपये की लॉटरी निकल गई है। इससे पहले भी ड्राइवर कई छोटे इनाम जीत चुका है। इस बार उसे बड़ा जैकपॉट मिला है इसका वह काफी लंबे समय से इंतजार भी कर रहा था।

लॉटरी स्टॉल के दुकानदार के अनुसार, हाल के सालों में कई बड़ी इनाम निकले हैं जिससे लोगों का भरोसा और भी मजबूत हुआ है। लॉटरी जीतने के बाद ड्राइवर का कहना है कि इन पैसों का इस्तेमाल वह अपने कारोबार में करेगा।

ऑटो ड्राइवर का नाम बूटा खान बताया जा रहा है। वह मूल रुप से मलेरकोटला के पास स्थित गांव कोठाला का रहने वाला है। वह अपने एक दोस्त के साथ लुधियाना में सवारी छोड़ने के लिए आया था। दोनों में मिलकर गांधी ब्रदर के स्टॉल से 50-50 रुपये की दो टिकटें खरीदी।

इससे पहले भी वह कई बार छोटे इनाम जीत चुका था। उसको हमेशा यह भरोसा था कि एक दिन बड़ा इनाम मिलेगा। इसी विश्वास के साथ उसने लुधियाना आने पर इस दुकान से टिकट खरीदने की सोची। जिस दिन ड्रॉ होना था ऑटो ड्राइवर ने एक घंटा पहले ही अपने साथ को कह दिया कि आज उसका बड़ा इनाम निकलेगा।

स्टेशन पर सवारी छोड़कर वह टिकट खरीदने गया। ऑटो ड्राइवर को विश्वास था कि किस्मत उसका साथ देगी। लॉटरी लगने के बाद वह काफी खुश है। उसका कहना है कि यह उसके विश्वास और मेहनत का फल है। परिवार में उसकी पत्नी दो बेटे और एक बेटी है। ऑटो ड्राइवर ने कहा कि 25 लाख रुपये अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में लगाएगा।

गांधी ब्रदर के मालिक तरुणप्रीत के अनुसार, उनकी दुकान से 2022 के बाद अब तक 13-14 लोग करोड़पति बन गए हैं। इस बार बूटा सिंह की टिकट D-90424 को 25 लाख रुपये का इनाम मिला है। दुकान मालिक ने उसको यह विश्वास दिलवाया है कि वो खुद बूटा सिंह को चंडीगढ़ ले जाकर पूरे पेमेंट दिलवाएगा ताकि उसे किसी तरह की परेशान न हो।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...