हिमाचल प्रदेश डिफेंस अकादमी चंद्रलोक कॉलोनी ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से शनिवार को हिमाचल प्रदेश डिफैंस अकादमी चन्द्रलोक कालोनी ऊना के सभागार में निदेशक रिटायर्ड कर्नल डी पी वशिष्ट की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस जागरूक में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा  अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिन्द्र शर्मा ने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही दिव्याँगजनों के सामर्थ्य, विकलाँग राहत भत्ता, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विकलाँग पैंशन योजना, विकलाँग विवाह योजना, विकलाँग छात्रवृति योजना, विकलाँग कौशल विकास,राष्ट्रीय न्यास, यूडीआईडी (विकलाँगता पहचान पत्र), स्वयं रोजगार ऋण, वृद्धावस्था पैंशन, विधवा पैंशन,  गृह-निर्माण अनुदान, अनुवर्ती कार्यक्रम, अंतर्जातीय विवाह पुरुस्कार योजना, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना सहित विभिन्न अधिनियमों/नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने  अप्रैल माह के दौरान लगने वाले कृत्रिम अंगों एवं अन्य सहायक उपकरणों के मूल्यांकन शिविरों की जानकारी भी दी ताकि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें। इस मौके पर रिटायर्ड कर्नल (बीएसएम) कुलदीप सिंह, प्रशिक्षक रिटायर्ड कैप्टन विजय सिंह, प्रशिक्षणार्थी सहित लगभग 110 लोगों ने भाग लिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...