Himachalएससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित :  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत ऊना में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा  अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत इंदिरा स्टेडियम के इंडोर हाल तथा ग्राम पंचायत मदनपुर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविरों में तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा ने विभाग द्वारा कार्यान्वित दिव्याँगजनों के सामर्थ्य, विकलाँग राहत भत्ता, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विकलाँग पैंशन योजना, विकलाँग विवाह योजना, विकलाँग छात्रवृति योजना, विकलाँग कौशल विकास, राष्ट्रीय न्यास, विकलाँगता पहचान पत्र, स्वयं रोजगार ऋण, वृद्धावस्था पैंशन, विधवा पैंशन, गृह-निर्माण अनुादान, अनुवर्ती कार्यक्रम, अंतर्जातीय विवाह पुरुस्कार योजना, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना इत्यादि के साथ-साथ विभिन्न अधिनियमों/नियमों  बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को दिव्यांगजनों के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मदनपुर के समस्त पदाधिकारी, नम्बरदार, रमेश कुमार व खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षणार्थी, खिलाडियों एवं रमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...