महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना था। सड़क सुरक्षा क्लब बंगाणा के सदस्यों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बेहतर सकीट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान एक कविता पठन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर आधारित काव्य पाठ किया।
 कविता पठन प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की छात्रा परीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि द्वितीय स्थान बीएससी सेकंड की छात्रा कल्पना और तृतीय स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा तनू ठाकुर ने हासिल किया। निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर नंद लाल, प्रोफेसर निकिता गुप्ता और प्रोफेसर कमलेश महाजन ने कार्य किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने छात्रों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया और बताया कि महाविद्यालय में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर मोस्ट प्रोफेसर अनु अत्री लखनपाल, रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर नंद लाल, प्रोफेसर कृष्ण चंद, रेंजर प्रमुख कमलेश महाजन, रोवर प्रमुख प्रोफेसर निकिता गुप्ता, रोड सेफ्टी क्लब की कैंपस लीडर अनीता राणा, वैदेही शर्मा, वंशिका और एनएसएस कैंपस सचिव परीक्षा भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...