Breaking Newsजिम में B.Tech इंजीनियर की करंट लगने से मौत, मालिक पर...

जिम में B.Tech इंजीनियर की करंट लगने से मौत, मालिक पर दर्ज केस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग इलाके में जिम में कसरत करने के दौरान ट्रेड मिल से करंट लगने से बीटेक इंजीनियर युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सक्षम कुमार (24) के रूप में हुई है। हादसे के समय वह ट्रेड मिल पर दौड़ लगाने के दौरान उससे नीचे उतरकर दो ट्रेडमिल के बीच बैठ गया था। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लग गया। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिम मालिक अनुभव दुग्गल के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक ट्रेडमिल में करंट उतरा था। उसके संपर्क में आते ही सक्षम की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सक्षम अपने परिवार के साथ दिव्य ज्योति अपार्टमेंट, सेक्टर-19, रोहिणी में रहता था। इसके परिवार में पिता मुकेश कुमार, मां और एक छोटी बहन है। मुकेश कुमार की बादली इलाके में ब्रेड बनाने की फैक्टरी है। सक्षम बीटेक करने के बाद एक मल्टी नेशनल कंपनी में इंजीनियर की नौकरी कर रहा था। रोजाना सुबह के समय वह सेक्टर-15 स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता था। मंगलवार सुबह वह घर से जिम आया था। इस बीच करीब सात बजे वह ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद दो ट्रेडमिल के बीच में बैठ गया। इसी दौरान उसे करंट लगा। वहीं पास में कसरत कर रहे केशव ने उसे गिरते देखा तो उसने उसका हाथ पकड़ा।

केशव को भी करंट लगा। उसने ट्रेडमिल की बिजली बंद करने के बाद बाकी लोगों की मदद से उसके हाथ-पैर रगड़े। उसको सीपीआर भी दिया। बाद में उसे अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने केशव के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सक्षम की मौत के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। वह परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी शादी की भी तैयारियां की जा रही थी, लेकिन अचानक उसकी मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार के हवाले कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...