Himachalबचत भवन ऊना मनाया गया विश्व मेडिटेशन दिवस

बचत भवन ऊना मनाया गया विश्व मेडिटेशन दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
विश्व ध्यान दिवस व्यस्त जीवन में विराम लेने, चिंतन और ध्यान करने का एक आदर्श अवसर – डीसी ऊनासुशील पंडित: आर्ट ऑफ लिविंग संस्था रक्कड़ द्वारा बचत भवन ऊना में उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में 21 दिसम्बर को विश्व मेडिटेशन दिवस के रूप में मनाया गया। उपायुक्त ने बताया कि विश्व ध्यान दिवस लोगों के लिए अपने व्यस्त जीवन में विराम लेने, चिंतन करने और ध्यान को अपनाने का एक आदर्श अवसर है। यह दिन तनाव को कम करने, ध्यान केंद्रित करने और आंतरिक शांति को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालता है। उपायुक्त ने बताया कि विश्व मेडिटेशन दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को मेडिटेशन के महत्व समझाना और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मेडिटेशन एक शक्तिशाली अभ्यास है जिसे करने से मन और शरीर में बहुत सारे लाभ प्राप्त होते हैं। नियमित मेडिटेशन करने से एकाग्रता में सुधार होता है जिससे सोचने और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। मेडिटेशन से चिंता और नकारात्मक विचारों को रोकने में भी मदद मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर 2024 को विश्व मेडिटेशन दिवस के रूप में नामित करके समकालीन जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए ध्यान की क्षमता को मान्यता दी है। इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से मिताली, स्वाति और सुरेंद्र शर्मा, सेवानिवृत डीएफओ हरजीत सिंह मनकोटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...