Baddiबददी जिला पुलिस का फिर खनन माफिया पर फिर प्रहार

बददी जिला पुलिस का फिर खनन माफिया पर फिर प्रहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मानपुरा मेें अवैध खनन रहे तीन वाहनों को ठोका 1.50 लाख जुर्माना वहीं माईनिंग विभाग ने आदूवाल में अवैध खनन करती जेसीबी पकड़ी बददी/ सचिन बैंसल: बददी पुलिस का अवैध माइनिंग पर लगातार अभियान जारी है। पुलिस ने अवैध माइनिंग पर तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए मानपुरा में नाकाबंदी के दौरान तीन ट्रकों को जब्त किया जो कि अवैध माइनिंग कर मैटीरियल ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला बददी पुलिस अधीक्षक कुमारी इल्मा अफरोज के दिशा निर्देशों पर पुलिस थाना मानपुरा प्रभारी श्याम लाल की अगुवाई टीम ने नाकाबंदी करते हुए ट्रकों को रोका जो कि माइनिंग मैटीरियल ले जा रहे थे जिनके पास किसी तरह का दस्तावेज नहीं पाया। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों को जब्त किया गया और कुल डेढ़ लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद इन चालानों को एन.जी.टी की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। जिला बददी पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि अवैध माइनिंग के खिलाफ जारी अभियान में मानपुरा से तीन वाहनों को जब्त किया है जिन पर 50 हजार प्रति गाड़ी चालान काटकर कुल डेढ़ लाख का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि इन चालान को एन.जी.टी की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर माईनिंग विभाग ने आदूवाल से एक जेसीबी को अवैध खनन करने पर पकडा और जब्त कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...