Baddiबददी पुलिस ने नशा फैलाने वाला माफिया को किया गिरफ्तार

बददी पुलिस ने नशा फैलाने वाला माफिया को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुख्यात ड्रग डीलर रिक्की नालागढ़ , हेरोइन के साथ गिरफ्तार

जो काम कोई न कर सका वो एक युवा महिला एस.पी. अफरोज ने कर दिया

बददी/सचिन बैंसल
:बददी पुलिस ने बीबीएन में नशे का जाल फैलाने वाले ड्रग डीलर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस कप्तान बददी कुमारी इल्मा अफरोज की टीम ने कुशल तरीके से कार्य करते हुए इस ड्रग डीलर को पकड़ा है जो कि लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था। पूर्व में बददी में कई एस.पी रहे लेकिन कोई भी रिक्की पर हाथ नहीं ड़ाल पाया लेकिन एक युवा महिला एस.पी ने दिनरात कार्य करके नशे के खात्मे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए लोगों को इस माफिया से निजात दिलाई।

पुलिस अधीक्षक के बारे में यहां पर यह प्रचलित है कि वो न वो खुद आराम करती है न दूसरों को करने देती है। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दफतर में तो घर जाकर फिर से कैंप आफिस से काम करना उनके जोश जज्बे जूनून में सवार है। छुटटी वाले दिन व रविवार वाले दिन भी लोगों के मुददों पर चिंतन मनन करना और अगले दिन की योजना बनाना उनकी गुप्त योजना में शामिल होता है। आज जब रविवार को पूरा बीबीएन प्रशासन छुटटी मना रहा था तो उन्होने उस दिन भी दफतर खोलकर प्रेस वार्ता करके बताया कि पिछले दिनों नशे के ग्रसित कुछ रोते बिलखते परिवारों के विडियो उनके समक्ष आए थे जो कि ड्रग रिक्की के नशा बांटने की वजह से बर्बाद हुए थे। उसी दिन से उन्होने मन ही मन ठान लिया था कि इस तस्कर को हर कीमत पर जेल में डालना है जिसके लिए एक विशेष जांच दल गठित किया जिसको लंबे समय बाद सफलता मिली क्योंकि रिक्की बहुत ही शातिर दिगाम का था और बच बच कर चलता था और कई बार अपने ठिकाने बदलकर चकमा देता था। एस.पी ने बताया कि रिक्की पडोसी राज्य पंजाब से थोक में सिंथेटिक ड्रग लाता था और उसको पुडियों में छोटा छोटा करके बेचता था। पुलिस थाना नालागढ़ में एफआईआर संख्या 315/24, एनडीपीएस एक्ट (धारा 21, 29-61-85) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में आरोपी बलविंदर कुमार उर्फ रिकी, निवासी दित्तू प्लासरा, नालागढ़ से 18.920 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अफरोज ने बताया कि बलविंदर कुमार उर्फ़ रिकी एक कुख्यात ड्रग डीलर है, जिसका नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों- (मादक द्रव्य अधिनियम) में सामने आ चुका है। आरोपी रिक्की पंजाब से हेरोइन की आपूर्ति करता था और उसका नेटवर्क व्यापक और गहराई से फैला हुआ था। उसकी सोशल मीडिया और डार्क वेब पर हुई सभी संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके और अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाई जा सके। एस.पी ने बताया कि जिला पुलिस बददी समाज को मादक पदार्थों के संकट से मुक्त करने के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। जनता से अनुरोध है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें और हमारे प्रयासों में सहयोग करें।
कैपशन-पुलिस की गिरफत में ड्रग तस्कर रिक्की। बददी-1

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...