Baddiकिराये के व्यक्ति से गाड़ी पर गोलियां बरसाने की झूठी साजिश का...

किराये के व्यक्ति से गाड़ी पर गोलियां बरसाने की झूठी साजिश का बद्दी पुलिस ने किया पर्दाफाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
साजिश रचने वाले को जल्द ही किया जाएगा गिरफ्तार – एसपी बद्दी
बद्दी सचिन बैंसल: खेड़ा राजपुरा मार्ग पर डाडी कानिया गांव के समीप बद्दी के मलपुर गांव के कबाड़ के कारोबारी रामकिशन ने स्वयं ही अपनी कार पर गोलियां बरसाई। उसने चनालमाजरा के युवक इकबाल मोहम्मद को इस काम के लिए हायर किया और अपनी ही बुलेट फ्रुप कार टोयोटा फॉर्च्यूनर पर  गोलिया बरसा दी। पुलिस ने रामकिशन के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने व त्योहार के समय में शांति भग करने के प्रयास में मामला दर्ज किया है। जल्द ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार करेगी। 26 अक्तूबर को मलपुर गांव के कबाड़ के कारोबारी रामकिशन ने अपनी फोरचुनर गाड़ी पर गोलियां बरसाने के लिए एक योजना बनाई है। बताया जा रहा है क वह उसने अपनी सुरक्षा के लिए सक्योरिटी लेने के नाम पर यह ढोंग रचा था। पत्रकारों से बातचीत में एसपी इल्मा अफरोज ने बताया कि 26 अक्तूबर को घटना के बाद ही पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए पांच स्पेशल टीमों को गठित कर दिया था। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया था। और उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली थी। पकड़ा गया आरोपी पहले ही अपाराधिक मामले में संलिप्त है।
जांच में पाया गया कि  कबाड़ के ठेकेदार रामकिशन ने स्वयं ही अपनी कार पर फायर कराए। फायर कराने के बाद रामकिशन ने नालागढ़ पुलिस को सूचना दी। रामकिशन पुलिस को बताया था कि वह रोपढ़ जाने से पहले बद्दी नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा के समीप एक होटल से दो समोसे लिए और समोसे खाते हुए यह दोनों लोग गाड़ी से खेड़ा से राजपुर मार्ग पर चलने लगे। जैसे ही वह डाडी कानिया में सेनटिस फार्मा के समीप पहुंचे तो झाडिय़ों से एक नकाब पोश निकला और उसने गाड़ी पर फायर करने शुरू कर दिए। नकाब पोश ने गाड़ी पर पांच फायर किए। लेकनि रामकिशन ने गाड़ी नहीं रोकी और ब्लुट प्रुफ गाड़ी फोरचुनर होने से उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
एसपी ने बताया कि लेकिन यह पूरी तरह से झूठ निकला। यह रामकिशन ने स्वयं योजनाबद्ध तरीके से यह प्लान बनाया था।  इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बद्दी तहसील के चनाल माजरा के इकबाल मोहम्मद (24) पुत्र सुलेमान को गिरफ्तार किया है। कबाड़ के ठेकेदार रामिकशन के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस केस से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी और किसी को भी नही बक्शा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...