ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने एक सट्टेबाज को गलुआ चौक के पास दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहडाला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से पुलिस ने शक की बिनाह पर जब पूछताछ की तो उससे दड़ा सट्टा की पर्चियां और 900 रूपए बरामद हुए। सदर थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
