NationalUP के बहराइच के बाद अब इस इलाके में भेड़ियों का आतंक,...

UP के बहराइच के बाद अब इस इलाके में भेड़ियों का आतंक, 2 लोगों को बनाया निशाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। यूपी के बहराइच जिले में भेड़िए ने कई दिनों से आतंक मचा रखा है। वहीं, इसी बीच झारखंड की राजधानी रांची में भी भेड़ियों ने आतंक मचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़मू थाना क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र बींजा में भेड़ियों के हमले में दो लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस हमले के बाद से ग्रामीण में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गया के दो ग्रामीण बकरी चराने के लिए जंगल गए थे, इसी दौरान भेड़ियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बींजा भैजबोना वन क्षेत्र में बकरी चराने गये दो चरवाहों पर जंगली भेड़ियों ने हमला कर दिया। दोनों की पहचान बींजा गांव निवासी बहुरा गंझू 40 वर्षीय और बैजा भुईयां 60 वर्षीय के रूप में हुई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिया बकरियों और चरवाहों पर हमला करने पर चरवाहों ने हल्ला मचाया, जिसके बाद ग्रामीण जुटे और भेड़ियों से बकरियों व चरवाहों को बचाया गया। खूंखार भेड़ियों की सूचना पर वन विभाग सजग हो गया है। मिली सूचना के अनुसार जंगल क्षेत्र में वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...