Himachalबंगाणाः स्कूल बस से टकराई मोटरसाइकिल

बंगाणाः स्कूल बस से टकराई मोटरसाइकिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित:बंगाणा में वीरवार को एक मोटरसाइकिल की स्कूल बस से टक्कर हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार डीहर गांव के रहने वाले रघुवीर सिंह पुत्र अमी चंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वीरवार की सुबह लगभग पौणे आठ बजे वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। तभी उसे एक स्कूल बस दिखाई दी जो ऊना की ओर से आ रही थी।

जब उस बस का चालक बस को मोड़ रहा था तभी अचानक एक मोटरसाइकिल हटली की तरफ से तेज़ गति से आई और बस से टकरा गई। सड़क हादसे में उक्त मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह दुर्घटना मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है। बंगाणा पुलिस ने आरोपी चालक अरुण सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी गांव मोहम्मद पुर, तहसील फैज़ाबाद, उत्तरप्रदेश के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के अधीन मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...