Himachalबंगाणा पुलिस ने हटली में पकड़ी अवैध शराब

बंगाणा पुलिस ने हटली में पकड़ी अवैध शराब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दनोह निवासी ने पशुशाला में छुपाकर रखी थी 180 बोतल संतरा और 24 बोतल मैक्डावल, मामला दर्ज 
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हटली के गांव दनोह में एक घर में रेड की और इस की सूचना डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी अजय ठाकुर मौके पर पहुंचे तो वहां पशुशाला में छुपाकर रखी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें देसी संतरा ब्रांड की 180 बोतल और अंग्रेजी मैकडॉवेल की 24 बोतले बरामद करके आबकारी कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं मौके की विटनेस के लिए स्थानीय प्रधान स्वर्ण सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाया। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि उसे गांव के व्यक्ति की अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थी और हमने गुप्त सूचना के आधार पर व्यक्ति जो गांव दनोह निवासी है उनकी पशुशाला में रखी अवैध शराब बरामद करके कब्जे में ले लिया गया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
आरोपित व्यक्ति की पहचान पवन कुमार पुत्र किशन चन्द निवासी दनोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आवकारी एचपी आवकारी अधिनियम के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...