ऊना/ सुशील पंडित:विकासखंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाथू की पंचायत ने एक माह का मानदेय को बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया । ग्राम पंचायत बाथू की प्रधान श्रीमती सुरेखा राणा के नेतृत्व में समस्त पंचायत जिसमे प्रधान , उप प्रधान और ग्यारह वार्ड पंचों ने 1 महीने का मानदेय राजीव गांधी सुविधा केंद्र में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के ओ पी एस से संबंधित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भेंट किया। इस मौके पर प्रधान सुरेखा राणा व समस्त पंचायत पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को शाल और टोपी देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर गांव की प्रधान सुरेखा राणा, उप प्रधान अश्विनी कुमार ,वार्ड पंच विजय राणा, सुरेश कुमार ,सुच्चा, नीलम देवी ,अमानत बेगम, सुमन लता, राजिंदर कुमार,भगत राम , अमरजीत कौर डिंपल राणा , शशि किरण, मौजूद रहे।
