Breaking Newsलात-घूंसों से पति की पिटाई करके बहनोई संग फरार हुई BDO की...

लात-घूंसों से पति की पिटाई करके बहनोई संग फरार हुई BDO की बीवी, शिकायत दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नानपुर: बिहार में सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड के बीडीओ आबिद हुसैन की पत्नी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई हैं। इस मामले को लेकर आबिद हुसैन ने पत्नी और बहनोई के खिलाफ नानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बीडीओ ने अपने आवेदन बताया कि उनकी पत्नी और उसके बहनोई ने मिलकर पहले लात-घूसों से उनकी पिटाई की और उसके बाद घर में पड़ी लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गये। जाते-जाते उनकी पत्नी ने दहेज अधिनियम एवं प्रताड़ना के मामले में जेल भेजवा देने की भी धमकी दी।

बीडीओ आबिद हुसैन ने अपने आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी का उसके बहनोई मो. निजाम के साथ नाजायज संबंध है। निजाम वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करनेज गांव का रहने वाला है। पांच अगस्त को ही यह वाकया हुआ, लेकिन दो दिन बाद यानी सात अगस्त काे थाने में शिकायत दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष राकेश रंजन का कहना है कि आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया गया है और पड़ताल जारी है। एएसआइ आरती यादव अनुसंधान कर रही हैं। इस प्रकार किसी अफसर की पत्नी के ऐसे भागने का वाकया सामने आने पर हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म हो चला है।

रोहतास के नासीरगंज गांव के रहने वाले बीडीओ मोहम्मद आबिद हुसैन का कहना है कि नानपुर के नसीम अहमद के मकान में बतौर किरायेदार परिवार के साथ रह रहे हैं। 5 अगस्त की संध्या करीब 7 बजे अपने दफ्तर से आवास लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी का बहनोई मो. निजाम भी वैशाली से पहुंचा हुआ था। उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी अपने बहनोई के साथ जाने का प्लान बनाकर बैठी हुई है। इसी दौरान पत्नी ने उनसे कहा कि वह अपने बहनोई के साथ जा रही है। बीडीओ का कहना है कि उसकी बातें सुनकर उन्होंने काफी समझाया। परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी पत्नी को समझाया, लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं थी। वह आग-बबूला हो गई।

इसके बाद बीडीओ को उनकी पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर घर में ही गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्के से पिटाई की। इसके बाद दोनों मिलकर आवास से सोने की एक चेन, दो जोड़ी सोने का कान का झुमका, एक जोड़ी सोने की चूड़ी (सभी का वजन करीब सौ ग्राम और कीमत लगभग 6 लाख रुपये) उठाकर ले गए। बीडीओ का कहना है कि जब उनके साथ ऐसा हुआ तब उनके स्वजन मो. अलीम हुसैन एवं मो. सलीम हुसैन दोनों रोहतास के ही हैं उन लोगों ने देखा और बीच-बचाव की कोशिश की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...