IPL 2024 से पहले BCCI ने 7 गेंदबाज के एक्शन पर उठाए सवाल

नई दिल्लीः IPL 2024 ऑक्शन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है, 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। क्रिकबज के अनुसार वहीं उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 7 ऐसे गेंदबाजों की लिस्ट जारी की है। जिनके एक्शन को बीसीसीआई ने गलत ठहराया है। इन गेंदबाजों के एक्शन पर बीसीसीआई ने सवाल खड़े किए है। इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का भी नाम है।

हालांकि ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चेतन सकारिया को रिलीज कर दिया है। चेतन के अलावा जो बाकी 6 खिलाड़ी है उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेला है। ये 6 गेंदबाज डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं। इस लिस्ट में रोहन कुन्नुमल, सलमान निजार, चिराग गांधी, तनुश कोटियन, अर्पित और सौरभ दुबे। इन सभी गेंदबाजों की लिस्ट बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजीज को सौंपी है। हालांकि इन गेंदबाजों को बैन नहीं किया गया है। अब इन गेंदबाजों को अपने गेंदबाजी एक्शन में थोड़ी सुधार की जरुरत होगी। चेतन सकारिया पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली के लिए खेले थे। उसके बाद से वे क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं।

आईपीएल में चेतन ने 19 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए है। इसके अलावा चेतन ने टीम इंडिया को लिए एक वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है। वनडे में उनके नाम 2 विकेट और टी20 में एक है। आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए चेतन सकारिया की बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, लेकिन उनको दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज करके बड़ा झटका दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि कौनसी टीम ऑक्शन में उन पर बोली लगाती है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...