चुनाव से पहले तेजधार हथियारों से 2 उम्मीदवारों की गाड़ी पर हमला, जाने मामला

हरियाणा : अंबाला सिटी से जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) की उम्मीदवार पारुल नागपाल पर बीती रात हमला किया गया। उन्होंने बताया है कि हमलावर 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे। उनके पास बेसबॉल के बैट और तलवारें थीं। इससे पहले जींद के उचाना क्षेत्र में पूर्व डिप्टी CM उचाना से JJP उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला और ASP चीफ चंद्रशेखर के काफिले पर भी हमला हो चुका है। पारुल नागपाल ने बताया है कि कल शाम को चुनाव प्रचार थम गया। उस समय वह इस्माइलपुर में थे।

वहां से जब वह रात को अपनी गाड़ी से लौट रहे थे तो गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर 2 बाइक खड़ी थीं। उन पर 4 युवक सवार थे। उन युवकों ने चेहरे ढ़के हुए थे। पारुल का कहना है कि युवकों ने उनकी गाड़ी देखते ही पीछा करना शुरू कर दिया। उनके हाथ में बेसबॉल बैट और तलवारें थीं। थोड़ी दूर जाकर उन्होंने बेसबॉल बैट से गाड़ी पर हमला किया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। फिर उन्होंने तलवार से गाड़ी के अंदर हमला करने की कोशिश की।

हमला होते ही उन्होंने अपनी गाड़ी दौड़ा दी। हमलावरों से पीछा छुड़ाते हुए पारुल सीधे नग्गल थाना पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। नग्गल थाने के SHO कर्मवीर ने बताया कि पारुल नागपाल की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...