TechGeyser और Heater के इस्तेमाल से पहले इन बातों का जरूर रखे...

Geyser और Heater के इस्तेमाल से पहले इन बातों का जरूर रखे ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुक्सान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेकः सर्दी में ठंडे पानी से नहाना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में लोग पानी गर्म करने के लिए गीजर या रॉड का यूज करते ही हैं। इसके अलावा रूम को गर्म रखने के लिए हीटर का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से इन पर धूल जमने के साथ जंग लगने की संभावना भी रहती है। इसलिए इनकी समय पर सफाई करना भी जरूरी हो जाता है। आगर सफाई नहीं करते तो इनकी कार्यक्षमता पर असर पड़ता है, बल्कि बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। हालांकि इनकी क्लीनिंग करते वक्त आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

बाथरूम में लगे गीजर साफ करने के लिए सबसे पहले आपको इसका ढक्कन खोलना होगा। अंदर जमी गंदगी को साफ करें। अब हीटिंग एलिमेंट पर जमी कैल्शिमय की परत को हटाने के लिए सिरका क्लीनिंग एजेंट का इस्तेमाल करें। इसके बाद गीजर कै अंदरूनी भाग को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। सफाई करने के बाद गीजर को पूरी तरह सुखा लें, उसके बाद ही ढक्कन लगाएं।

सर्दी के मौसम में पानी गर्म करने के लिए कई लोग वॉटर रॉड का यूज करते हैं। इसकी क्लीनिंग के लिए सबसे पहले रॉड की कपड़े से सफाई करें। अब एक कंटेनर में सिरका और पानी बराबर मात्रा मिलाकर घोल बना लें। रॉड को इस घोल में कुछ घंटों के लिए डूबाकर छोड़ दें। डुबाने के बाद टूथब्रश की मदद से रॉड को अच्छी तरह रगड़कर क्लीन कर लें। आखिरी में रॉड को धूप में सूखा लें।

रूम हीटर की लंबे समय तक सफाई न होने की वजह से हीटर के अंदर धूल जम जाती है, जिससे हीटिंग एलिमेंट्स पर परत बन जाती है। इतना ही नहीं अधिक धूल जमने से हीटर ओवरहीट भी हो सकता है और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले रूम हीटर की सफाई करना जरूरी है।

रूम हीटर को साफ करने के लिए सबसे पहले हीटर के ऊपर लगे ढक्कन या ग्रिल को हटाएं। अब एक नरम ब्रश की मदद से हीटर के अंदर और बाहर जमी धूल को हटा दीजिए। अगर हीटिंग एलिमेंट्स पर धूल की मोटी परत है, तो नरम ब्रश का उपयोग करके सावधानी से हटाएं। इसके अलावा कंट्रोल पैनल को एक नम कपड़े से साफ कीजिए। सफाई के बाद हीटर को पूरी तरह सुखाकर आखिरी में ग्रिल को वापस लगा दें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...