ऊना/ सुशील पंडित : नलूट शिव मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिमाचली लोक गायक मोहित गर्ग तथा विक्की सोनी ने शिव की महिमा व माता के भजनों के साथ भंडारे में आए लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालु मोहित गर्ग के भजनों पर मस्त हो गए व पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर स्थानीय ग्राम वासियों में उमेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अभिनय शर्मा ,ज्योति शर्मा के, अलावा गांव वासियों ने भाग लिया।
