Breaking Newsबड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू...

बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू: जेएंडके के किश्तवाड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां छात्रु इलाका के बोंडा गांव के पास टाटा सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इसमें 12 लोग सवार थे, जिसमें से सात लोगों की मौत हो गई है। यह इलाका अस्पताल से दूर है, जिसकी वजह से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी के ड्राइवर के कथित रूप से नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ है। शुरुआती जांच में दुर्घटना में मरने वालों की संख्या सात बताई गई है, जबकि आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है। मौके पर इस समय बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पीड़ितों को बचाने के लिए सेना और स्थानीय लोग मिलकर काम कर रहे हैं।

सात लोगों के निधन की सूचना 

इस हादसे पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में डीसी डॉ. देवांश यादव से बात हुई। उन्होंने चटरू में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में बताया, जिसमें सात लोगों के निधन की सूचना है। उन्होंने बताया कि घायलों को आवश्यकता अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में शिफ्ट किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी।

पहले भी किश्तवाड़ में हो चुका है ऐसा ही हादसा

किश्तवाड़ जिले में ऐसा ही हादसा कुछ महीने पहले भी हुआ था, जब एक गाड़ी के सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर जाने से तीन चालकों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी। तब पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि गाड़ी किश्तवाड़ कस्बे से नागरेना केशवां गांव की ओर जा रही थी, कि तभी नागरियाना के पास एक तेज मोड़ पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...