Internationalदिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, सख्त कोड ऑफ कंडक्ट लागू

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, सख्त कोड ऑफ कंडक्ट लागू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। जिसके मुताबिक खिलाड़ियों को अब होटल से बाहर जाने से पहले फ्रेंचाइजी ऑफिशियल को सूचित करना होगा। इसके साथ ही प्लेयर्स को रात 10 बजे के बाद किसी भी गेस्ट या परिचितों को होटल के कमरे में लाने की इजाजत नहीं होगी। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में दिल्ली टीम के एक प्लेयर के ऊपर फ्रेंचाइजी पार्टी में एक महिला से बदसलूकी के आरोप लगे थे। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने ये कड़े कदम उठाए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी अब रात 10 बजे के बाद परिचितों को अपने कमरे में नहीं ला सकते हैं। अगर वो अपने मेहमानों से मिलना चाहते हैं तो ये मुलाकात होटल के रेस्तरां या कॉफी शॉप में ही करनी होगी। इसके साथ ही खिलाड़ी अगर किसी से मिलने के लिए अपने होटल से बाहर जाना चाहते हैं तो उन्हें फ्रेंचाइजी अधिकारियों को सूचित करना ही होगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों के ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता है।

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी गाइडलाइन में ये कहा गया है कि हर प्लेयर्स के लिए फ्रेंचाइजी के कार्यक्रमों में शामिल होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही किसी एक घटना का जिक्र करते बिना कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के प्रत्येक सदस्य चाहे वो खिलाड़ी हों या फिर सपोर्ट स्टाफ सभी के द्वारा टीम के विजन और ऑब्जेक्टिव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद खिलाड़ियों के साथ यह एजवाइजरी एक वॉर्निंग के साथ जारी की गई है। अगर कोई खिलाड़ी इस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करता है तो उस पर फाइन लगाने के साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता है।

मैदान पर उतार-चढाव से गुजर रहे दिल्ली के प्लेयर्स हाल ही में एक बार और परेशानियों में फंसे थे। जब प्लेयर्स के किट से सोलह बल्ले, कुछ बैटिंग पैड्स, जूते, थाई-पैड्स और ग्लव्स चोरी हो गए थे। एंजेसी की रिपोर्ट के मुताबिक चोरी हुए बल्लों में से तीन डेविड वॉर्नर के, दो ऑलराउंडर मिचेल मार्श के, तीन विकेटकीपर फिल सॉल्ट और पांच यश धुल के थे। वहीं कुछ प्लेयर्स के जूते, ग्लव्स और बाकी क्रिकेट का सामान चोरी हुआ। हालांकि 16 अप्रैल को हुई इस चोरी पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ लिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...