Himachalबड़ी कार्रवाईः पंजाब में आतंकी लंडा हरीके के दो गुर्गे गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाईः पंजाब में आतंकी लंडा हरीके के दो गुर्गे गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट स्पेशल सेल ने पंजाब में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वहां खालिस्तानी आतंकवाद नेटवर्क पर कमरतोड़ कार्रवाई की गई है। स्पेशल यूनिट ने खालिस्तानी आतंकी लंडा हरीके के दो करीबी गैंगस्टर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इन दोनों के नाम राजन भट्टी और चीना हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के मुताबिक, राजन भट्टी पंजाब में बहुत बड़ा ड्रग्स सप्लायर है।

ये पंजाब में आर्म्स सप्लायर भी है। जो कनाडा और दूसरे देशों में फैले लंडा हरिके के ऑपरेशन को पंजाब से ऑपरेट कर रहा था। इसके अलावा चीना भी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस ने हाल ही में राजन के दो खास गुर्गों हरजसनीत और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।

बता दें कि राजन के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। उस पर पहले से 15 आपराधिक मामले चंडीगढ़ और पंजाब में दर्ज हैं, इसमें रेप, मर्डर और छेड़खानी के केस भी है। उस पर डीएसपी पर फायरिंग करने का भी आरोप है। एक बार वो कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। राजन गुरदासपुर का रहने वाला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...