SportsAustralia को बड़ा झटकाः ओपनर खिलाड़ी Champions Trophy से हो सकता है...

Australia को बड़ा झटकाः ओपनर खिलाड़ी Champions Trophy से हो सकता है बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई के कई दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, लेकिन उसके बावजादू टीम ने मैचों में जीत हासिल की और टीम सेमीफाइनल में पहुंची चुकी है। लेकिन अब फिर से टीम को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू शॉर्ट इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इसके चलते कंगारू टीम 4 अंकों के साथ अंतिम-4 में पहुंच गई। अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत या न्यूजीलैंड से हो सकता है। ऐसे में ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट के सेमीफाइनल से बाहर रहने की संभावना है। शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। शॉर्ट ने शुक्रवार को 15 गेंदों में 20 रन बनाए थे, लेकिन अजमतुल्लाह उमरजई की बॉल पर आउट होने से पहले वह दर्द में दिखे थे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मैथ्यू शॉर्ट शायद ही सेमीफाइनल में खेलने के लिए फिट होंगे। स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह संघर्ष कर रहे होंगे। आज रात हमने देखा कि वह ठीक से मूव नहीं कर पा रहे थे। सेमीफाइनल से पहले रिकवर होने के लिए बहुत कम समय है।’ मैथ्यू शॉर्ट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 63 रन बनाकर रिकॉर्डतोड़ रनचेज में अहम भूमिका निभाई थी। शॉर्ट यदि बाहर रहते हैं तो उनकी जगह सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में जेक फ्रेजर-मैकगर्क की एंट्री हो सकती है। ऑलराउंडर एरॉन हार्डी भी एक विकल्प हो सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...