NationalBJP को बड़ा झटकाः दिग्गज नेता बीबी त्यागी AAP Party में हुए...

BJP को बड़ा झटकाः दिग्गज नेता बीबी त्यागी AAP Party में हुए शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। जिसके चलते आप पार्टी लगातार भाजपा को झटका देकर नेताओं को आप पार्टी में शामिल करवा रही है। वहीं आज लक्ष्मी नगर सीट से दिल्ली बीजेपी के नेता बीबी त्यागी ने सोमवार को पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक दुर्गेश पाठक ने उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

त्‍यागी दिल्‍ली बीजेपी के एक अहम नेता रह चुके हैं। वो पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। साल 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान त्‍यागी लक्ष्‍मी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्‍मीदवार थे। हालांकि तब उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि बीबी त्यागी, जो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता रहे हैं और जिन्होंने कई दशकों तक जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों पर काम किया है, आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए एक अनमोल संपत्ति है।” आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने इस मौके पर कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। परिवार में लगातार पिछले दिनों में बड़े बड़े लोग आप ज्वाइन कर रहे हैं। आज उसी कड़ी में दो बार बीजेपी से पार्षद रहे, स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रहे और नेता सदन रहे ऐसे बीबी त्यागी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...