भोपालः मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में बीजेपी की सदस्यता ले ली है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कमलनाथ की मौजदूगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी कुछ महीने पहले ही बीजेपी में शामिल होने वाले थे। इतना तक कहा जाता है कि भोपाल के बीजेपी ऑफिस में पूरे कार्यक्रम की तैयारी भी हो चुकी थी, लेकिन आखिरी वक्त में पूरा प्रोग्राम टल गया था। कहा जा रहा है कि दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी को लेकर पार्टी में ही असहमती नहीं बन रही थी।
अब एक बार फिर दीपक जोशी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कुछ दिन पहले दीपक जोशी ने बुधनी विधानसभा में एक सभा को संबोधित भी किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट अपील की थी। ठीक इसके 4 दिन बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
8 महीने पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भाजपा जॉइन करने वाले थे। उनका भोपाल के बीजेपी दफ्तर आकर घर वापसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था। लेकिन आखिरी समय में ये कार्यक्रम टल गया था। दरअसल उस समय दीपक जोशी की भाजपा में वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उस समय दीपक जोशी ने खुद कहा था – मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं।
दीपक जोशी ने कहा था- ‘कुछ लोगों ने मेरे मामले को पर्सनल इश्यू बना लिया है। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 4 दिन पहले ही 3 नवंबर को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित किया था। उन्होंने इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के लिए वोट मांग थे। इसके बाद 7 नवंबर को वे भाजपा में शामिल हो गए।
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.