Breaking Newsकांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक AAP Party में हुआ शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक AAP Party में हुआ शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले ही साल हैं और इससे पहले दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। अरविंद केजरीवाल ने खुद उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। आप पार्टी का दामन थामते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने ग्रामीण इलाकों के लिए बहुत काम किया, देहात को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया गया है। यह सब देखते हुए उन्होंने फैसला लिया कि आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

वहीं, सुमेश शौकीन ने शीला दीक्षित के 15 साल के कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित को यह भी नहीं पता था कि दिल्ली में खेती भी होती है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुमेश शौकीन की तारीफ की। उन्होंने कहा, “दिल्ली देहात से आने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन ने आप की सदस्यता ग्रहण की है। वह दिल्ली के बहुत बड़े नेता हैं और आज हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, मैं उनका बहुत स्वागत करता हूं। बीते रविवार (17 नवंबर) को दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सीनियर नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी जॉइन करने वाले हैं।

जब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से कैलाश गहलोत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “वो स्वतंत्र है कहीं भी जा सकते हैं।” अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, “पहले जब ओले पड़ने से फसल खराब हो गई थी, तब पत्रकार के जबाब में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा- अच्छी दिल्ली में खेती भी होती है? उन्हें ये पता नहीं था कि दिल्ली में किसान भी रहते हैं, लेकिन हमने किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें सहायता राशि भी दी और गांव का विकास भी कर रहे हैं।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...