England Team को बड़ा झटकाः तूफानी ओपनर ने संन्यास का किया एलान

नई दिल्लीः इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज और तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले ओपनर डेविड मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। 36 साल के मलान ने ब्रिटिश अखबार द टाइम्स को बताया कि उन्होंने सीमित ओवरों में उम्मीदों से बेहतर किया लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट की इंटेंसिटी को संभाल नहीं पाए। मलान ने इंग्लैंड के लिए कुल 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20 मैच खेले। टी20 में उनकी छवि एक तूफानी बल्लेबाज की थी। वह 2020 में नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने और टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2022 जिताने में मदद की।

मलान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में न ही टी20 और न ही वनडे टीम में जगह मिली थी। इसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “मैंने तीनों ही फॉर्मेट को बहुत गंभीरता से लिया, लेकिन टेस्ट क्रिकेट की इंटेनसिटी अलग है- पांच दिन, इसके अलावा इससे पहले का माहौल। मैं ट्रेनिंग करता हूं। मुझे गेंदों को मारने का शौक है। मैं काफी मेहनत करता हूं। मैं काफी ट्रेनिंग करता था और फिर दिन काफी लंबे होते थे। आप स्वीच ऑफ नहीं हो सकते।”

उन्होंने कहा, “मुझे ये मानसिक तौर पर काफी थकाने वाली प्रकिया लगी। खासकर लंबी टेस्ट सीरीज जिसमें मैं खेला। उस सीरीज में मेरा प्रदर्शन तीसरे और चौथे टेस्ट मैच से नीचे गिरा था। मलान ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मैच वनडे के तौर पर नवंबर 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था। उन्होंने 22 टेस्ट मैच में 1074 रन बनाए जिसमें एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। 30 वनडे मैचों में मलान ने 1450 रन बनाए और छह छक्के मारे। 62 टी20 मैचों में मलान के बल्ले से 1892 रन निकले। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने एक शतक और 16 अर्धशतक जमाए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...