बड़ा खुलासाः  इस राज्य से नशे के लिए पंजाब आ रहीं प्रतिबंधित ड्रग्स

अमृतसर: पंजाब पुलिस नशे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद में दवा कंपनी गलास फार्मास्यूटिकल के गोदाम सहित अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 14.72 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने नशे के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के तरनतारन से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी कंपनियों के बिलों के जरिये प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई गुजरात से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में कर रहे थे। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमेंं लगातार छापे मार रहीं हैं। इस मामले में बड़ी संख्या में प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपियों में से दो जेल में बंद हवालाती थे, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया गया है।

पंजाब से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरनतारन की पट्टी तहसील के बलजिंदर सिंह, आकाश सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरिके निवासी मेजर सिंह के रूप में हुई है। मेजर सिंह गोइंदवाल जेल में बंद था और वहीं से मोबाइल के जरिए सारा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने मेजर सिंह को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर काबू कर पूछताछ की तो उसने माना कि वह उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित कोसीकलां के सचिन कुमार से प्रतिबंधित दवाओं की खेप मंगवा आगे सप्लाई कर रहा है। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने सचिन को हिरासत में लिया, तो उसने बताया कि मानसा की जेल में बंद उसका साथी योगेश उर्फ रिंकू भी मोबाइल से जरिए गुजरात की दवा कंपनी से प्रतिबंधित दवाएं मंगवा रहा है।

सचिन और योगेश से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली निवासी रेखा और उसके साथी मनीष को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कंपनी के ठिकानों पर रेड की और प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद किए। अमृतसर पुलिस ने कुछ दिन पहले एक युवक प्रिंस को प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया था कि वह आकाश सिंह से उक्त दवाएं खरीद कर सप्लाई करता है। इसके बाद पुलिस ने आकाश को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 18 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थीं। इसके बाद ही पुलिस की जांच में उक्त गिरोह का पर्दाफाश हुआ और गिरफ्तारियां की गईं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...