Breaking Newsकांग्रेस की जीत के इस दिग्गज नेता के घर बड़ी बैठक

कांग्रेस की जीत के इस दिग्गज नेता के घर बड़ी बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 121 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं, बीजेपी की झोली में 56 सीट आई हैं। जबकि जेडीएस 18 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

सीएम में सस्पेंस बरकरार

डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया… कर्नाटक का सीएम कौन होगा इसपर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे पिता अगले सीएम होंगे तो मुझे बड़ी खुशी होगी। सिर्फ बेटे के तौर पर नहीं, एक नागरिक के तौर पर भी मुझे अच्छा लगेगा।’ नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर हाई प्रोफाइल बैठक हो रही है। इसमें खरगे के अलावा सिद्धरमैया, डी के शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, के सी वेणुगोपाल मौजूद हैं। यह कर्नाटक जीत के बाद पहली बड़ी बैठक है, इसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है।

प्रियंका गांधी ने जताया जनता का आभार

प्रियंका गांधी ने जीत पर कर्नाटक की जनता का आभार जताया। वह बोलीं, ‘जनता समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है। हिमाचाल और कर्नाटक ने दिखाया कि ध्यान भटकाने की राजनीति के लिए कोइ जगह नहीं है।’ प्रियंका ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता ने वोट किया। कर्नाटक चुनाव में हार के बाद सीएम बसवराज बोम्मई को बयान आया। वह बोले कि मैं पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं। बोम्मई ने कहा कि पार्टी मीटिंग में इसपर चर्चा की जाएगी कि क्या हमारे खिलाफ गया। बोम्मई ने कहा कि अंदरूनी लड़ाई के साथ-साथ कुछ अन्य कारण थे जिसकी वजह से ऐसा हुआ। बोम्मई ने आगे कहा कि पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी। शिगांव विधानसभा सीट से अपनी जीत पर बोम्मई बोले, ‘मुझे चौथी बार जीत दिलाने के लिए शिगांव की जनता का शुक्रिया।’

बीजेपी के 12 मंत्री हारे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 12 मंत्री हार गए।

क्या बोले तेजस्वी यादव

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहेंगे, उन्होंने जिस सरकार को चुना वह देश के हालात को देखते हुए चुना। हमने तो कल ही कह दिया था कि बजरंग बली भाजपा से नाराज हैं। दक्षिण भारत में भाजपा खत्म हो गई है। मध्य भारत में चोरी और असंवैधानिक तरीके से भाजपा शासन में है। बंगाल, बिहार, झारखंड में है ही नहीं, अब आने वाले हर चुनाव में भाजपा हारेगी।’ पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर जीत गए हैं। उन्होंने जद (एस) के पीआर सुधाकर लाल को 14,347 मतों से हराया। एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘कर्नाटक की आवाम को मुबारकबाद देता हूं। उन्होंने नफरत की सियासत को ठुकरा दिया और मोहब्बत की सियासत को अपनाया है। राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की, उसका असर भी दिख रहा है।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...