Breaking Newsबड़ी खबरः Maggi खाने से 10 वर्षीय बच्चे की मौ+त, 6 सदस्य...

बड़ी खबरः Maggi खाने से 10 वर्षीय बच्चे की मौ+त, 6 सदस्य अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीलीभीतः आजकल बच्चों से लेकर लगभग हर उम्र के लोग मैगी खाना पसंद करते हैं। ये जल्दी से पक जाने वाला एक टेस्टी जंक फूड है। लेकिन पीलीभीत में मैगी खाने से एक परिवार के 6 सदस्य बीमार हो गए, साथ ही एक 10 साल के मासूम की मौत हो गई। बता दें कि घटना हजारा क्षेत्र के राहुल नगर की है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुई इस घटना ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है। इसी के साथ परिवार के 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इन सभी लोगों ने मैगी खाई थी, जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगे। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि सभी इलाज के बाद ठीक हो गए है। मैगी खाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद सभी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज में सुधार न होने पर CHC पूरनपुर ले जाया गया। इलाज के बाद सभी ठीक हो गए हैं, लेकिन 10 साल के बच्चे की मौत से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राहुल नगर की रहने वाली सीमा की शादी देहरादून के रहने वाले सोनू के साथ हुई है। सीमा वीरवार को अपने बेटे रोहन और विवेक समेत पुत्री संध्या के साथ मायके आई हुई थी। जहां रात के समय परिवार के सभी लोग मैगी खाकर सो गए थे। इस दौरान सीमा उसके तीन बच्चे, बहन संजू और भाभी संजना की मैगी खाने से हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को सभी लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार होने के बाद परिवार के लोग घर चले गए। शुक्रवार देर रात एक बार फिर परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई। इस दौरान सीमा के बेटे रोहन ने पेट में दिक्कत होने की बात कहकर पानी पी लिया और लेट गया। कुछ देर बाद रोहन ने दम तोड़ दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...