Breaking Newsबड़ी खबरः 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा...

बड़ी खबरः 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बच्चों को निकालने में जुटी पुलिस 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए आई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली के करीब 6 स्कूलों और नोएडा के एक स्कूल को खाली कराया गया है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। पुलिस स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को उनके घर भेज रही है। जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, वो शहर के नामी स्कूल हैं, जहां हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। राजधानी में स्कूलों में इस तरह बम की खबर मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

स्कूलों से बच्चों को वापस लौटाया

जानकारी के अनुसार दिल्ली में जिन तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। ये स्कूल मयूर विहार, द्वारका और चाणक्यपुरी में है। तीनों ही जगह सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अभी तक कहीं से भी कुछ नहीं मिला है। मयूर विहार स्थित मदर मेरी में भी बम की सूचना के बाद स्टूडेंट को वापस घर लौटा दिया गया। बताया जा रहा है की मदर मेरी स्कूल में बच्चों के टेस्ट भी चल रहे। लेकिन आज जब पेरेंट्स बच्चो को स्कूल लेकर पहुंचे तो इमरजेंसी छुट्टी कहकर उन्हें वापस लौटा दिया गया। इसके अलावा डीपीएस द्वारका और संस्कृति चाणक्यपुरी में भी बम की कॉल के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

नोएडा के डीपीएस में भी आया धमकी भरा ईमेल

दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला है। प्रिंसिपल ऑफिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। दिल्ली के द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल में बम होने का धमकी भरी सूचना मिलने के बाद ग्रेनो वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल को भी मैनजमेंट ने बंद कर दिया है। स्कूल ने बच्चों को घर पर वापस लौटाया। स्कूल की ओर से अभिभावकों को मैसेज सर्कुलेट किया गया और बताया कि इमरजेंसी स्थिति में स्कूल की छुट्टी की गई है।

पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर मेल भेजा गया है और ये उसी पैटर्न पर लग रहा है। धमकी भरे मेल में डेट लाइन का जिक्र नहीं है और BCC का जिक्र है, जिसका मतलब है कि एक मेल कई जगहों पर भेजा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...