Breaking Newsबड़ी खबर: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

बड़ी खबर: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबाद: गुजरात की डायमंड सिटी सूरत से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। सूरत में पालनपुर पाटिया इलाके में सामूहिक आत्महत्या एक मामले में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पी लिया था। इस घटना के खुलासे के बाद हीरा नगरी में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। इसमें कुछ लोगों को रुपये देने का ब्योरा लिखा है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही कि फर्नीचर व्यवसाय में सक्रिय परिवार ने कुछ लोगों को उधार रुपये दिए थे। उनके रुपये नहीं लौटाने पर परिवार के मुखिया ने यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनके पास बड़े ठेके हैं।

सोलंकी परिवार के सुसाइड के बाद परिजन भी पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं एक ही परिवार के सात सदस्यों की आत्महत्या की सूचना आसपास के लोग भी दौड़ पड़े हैं। स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि मनीष भाई को लोगों से पैसे वापस लेने थे। वहीं कुछ स्थानीय लोग यह भी जानकारी दे रहे हैं कि लंबे समय से परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी के बाद परिवार ने आत्महत्या की है। इस सनसनीखेज घटना में जानकारी मिल रही है कि परिवार ने आर्थिक तंगी से निकलने के लिए अपने फ्लैट को बेचने के लिए भी निकाला था, लेकिन फ्लैट नहीं बिक पाने पर परिवार ने आखिर में आत्मघाती कदम उठा लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...